India vs Pakistan world cup match live steaming: इस बार वर्ल्ड कप की मेज़बानी भारत करने वाला है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने 27 जून को ICC World Cup 2023 के सभी मैचों का सारणी (शेड्यूल) की घोषणा भी कर दी है। ये वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर, 2023 से शुरू होने वाले हैं। ये सभी मैच कब और कहाँ होने वाले हैं और आप इन्हें कहाँ देख सकते हैं, यही जानकारी हम यहां साझा कर रहे हैं। लेकिन इनमें सबसे ज़बरदस्त मैच होगा भारत और पाकिस्तान के बीच और ये IND vs PAK world cup match आप ऑनलाइन फ्री में भी देख सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे।
ये पढ़ें: Netflix खत्म कर सकता बेसिक प्लान, कर दी है शुरुआत
ICC World Cup 2023 की शुरुआत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होने वाली है, जहां 2019 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भिड़ी इंग्लैंड और न्यू ज़ीलैण्ड की टीमें इस बार शरुआत करती नज़र आएँगी। लेकिन जिज मैच का इंतज़ार हम सभी को है यानि भारत बनाम पाकिस्तान का वर्ल्ड कप मैच, ये 15 अक्टूबर को खेला जायेगा और ये भी अहमदाबाद में ही होगा।
ICC World Cup 2023 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग के राइट्स Disney+ Hotstar ने लिए हैं। IND vs PAK World cup match live streaming भी Disney+ Hotstar पर ही होगी। लेकिन रिपोर्ट्स का कहना है कि इस बार JioCinema को टक्कर देने के लिए इनमें से कुछ क्रिकेट मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग मुफ्त होगी। यानि भारतीय जनता इनमें से कुछ मैच Disney+ Hotstar पर मुफ्त में देख सकती है। पूरे आसार हैं कि भारत में भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच इन फ्री में स्ट्रीम किये जानते मैचों में शुमार होगा।
World Cup 2023 में भारत के मैच कौन से हैं ?
भारत इस वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलेगा और ये मैच चेन्नई में होगा। इसके बाद भारत की अगली भिड़ंत अफ़ग़ानिस्तान के साथ 11 अक्टूबर को दिल्ली में और पाकिस्तान के साथ 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगी। इसकी पूरी जानकारी आप यहां देख सकते हैं।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) | 8 अक्टूबर | चेन्नई |
भारत बनाम अफगानिस्तान (IND vs AFG) | 11 अक्टूबर | दिल्ली |
भारत बनाम पकिस्तान (IND vs PAK) | 15 अक्टूबर | अहमदाबाद |
भारत बनाम बांग्लादेश (IND vs BAN) | 19 अक्टूबर | पुणे |
भारत बनाम नई ज़ीलैण्ड (IND vs NZ) | 22 अक्टूबर | धर्मशाला |
भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG) | 29 अक्टूबर | लखनऊ |
भारत बनाम जीतने वाली टीम (IND vs Qualifier) | 2 नवंबर | मुंबई |
भारत बनाम श्रीलंका (IND vs SA) | 5 नवंबर | कोलकाता |
ये पढ़ें: बंद हुए 2000 के नोटों को Amazon Pay के साथ घर बैठे कैसे बदलें
India Pakistan World cup match 2023 कहाँ खेला जायेगा कब शुरू होगा ?
IND vs PAK World cup match 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जायेगा।
IND vs PAK वर्ल्ड कप 2023 लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देख सकते हैं ?
भारत पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग दोपहर 2.00 बजे से शुरू होगी और आप इसे Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।