33,000 रूपए के डिस्काउंट के साथ आज मिल रहा है ये फ्लैगशिप फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy S22 एक बेहतरीन फ्लैगशिप फोन है, जिसे इस समय आप पूरे 33,000 रूपए के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फ़ोन को पिछले साल भारत में Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट और बेहतरीन कैमरा सेटअप के साथ 72,999 रूपए की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था और आज आप इसे 39,999 रूपए में पा सकते हैं, आइये जानते हैं कैसे।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy F54 5G रिव्यु: एक भरोसेमंद मिड-रेंज स्मार्टफोन

Samsung Galaxy S22 पर कैसे मिलेगा डिस्काउंट

Galaxy S22 के बेस मॉडल 8GB + 128GB की कीमत 72,999 रूपए थी। अब कंपनी ने इस फ्लैगशिप फोन की कीमतों में 10,000 रूपए की कटौती कर दी है और कंपनी वेबसाइट पर ये 62,999 रूपए में उपलब्ध है। लेकिन कंपनी अब इस फ़ोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है, यानि आप अपने पुराने फ़ोन को यदि Galaxy S22 में अपग्रेड करते हैं, तो आपको अन्य 20,000 रूपए तक की छूट मिलेगी, जिसके बाद इसकी कीमत 42,999 रूपए होगी। इसके बाद बैंक ऑफरों के चलते इस स्मार्टफोन की खरीद पर 3,000 रूपए का कैशबैक ऑफर भी मिलेगा, जिसके बाद आप इसे मात्र 39,999 रूपए में घर लेजा सकते हैं।

उदाहरण के लिए हमने एक्सचेंज पर एक फ़ोन डाला, जिसकी वैल्यू (मूल्यांकन) के अनुसार हमें 62,999 रूपए के बाद 16,150 रूपए की छूट और मिली और फ़ोन की कीमत 46,849 रूपए रह गयी। इस पर बैंक ऑफर लगने के बाद, ये 43,849 रूपए होगी। आपको भी आपके एक्सचेंज में देने वाले फ़ोन की कंडीशन के अनुसार ही ये डिस्काउंट मिलेगा।

Samsung Galaxy S22 स्पेसिफिकेशन

इस फ्लैगशिप फोन में 6.1-इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले, कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस के साथ आती है। फ़ोन में Snapdragon 8 Gen 1 के साथ 8GB की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मौजूद है।

इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद हैं, जिनमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा वाइड और 10MP का टेलीफ़ोटो लेंस शामिल हैं। सामने की तरफ भी आपको 10MP का सेल्फी सेंसर ही मिलेगा।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S22 रिव्यु: छोटे अवतार में एक पावरफुल फ़ोन

फ़ोन में Android 13 आधारित One UI 5 इंटरफ़ेस है। फ़ोन में बैटरी थोड़ी छोटी 3700mAh की है, जो साधारण इस्तेमाल के साथ शाम तक चल जाती है, लेकिन स्ट्रीमिंग या गेमिंग अगर आप ज़्यादा करते हैं, तो चार्जर साथ रखना पड़ेगा। इसमें 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

Image2023 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

भारत में सरकार द्वारा पिछले साल 5G ऑक्शन (नीलामी) पूरे होने के बाद अब धीरे धीरे Jio, Airtel व Vi पूरे देश में 5G रोलआउट कर रहे हैं। सभी मेट्रो शहरों के साथ और भी बहुत से शहरों में 5G आ चुका है और इस साल के अंत तक ये भारत के कोने-कोने में पहुँच …

ImageBorder के 29 साल बाद फिर आमने-सामने सनी देओल और अक्षय खन्ना – Netflix पर आज रिलीज़ ‘Ikka’, जानें कैसी है ये कोर्टरूम कहानी

सनी देओल और अक्षय खन्ना का एक साथ पर्दे पर आना अपने आप में एक बड़ी बात है। इन दोनों को हमने आख़िरी बार 1997 की ‘Border’ में साथ देखा था, और अब करीब तीन दशक बाद ये जोड़ी दोबारा लौटी है। फर्क बस इतना है कि इस बार माहौल जंग के मैदान का नहीं, …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

Discuss

Be the first to leave a comment.