Xiaomi ने Mi 10 Youth को किया MIUI 12 के साथ चीन में लांच: नए सॉफ्टवेयर का रोल-आउट रोड-मैप भी किया शेयर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी का Mi 10 Youth 5G एडिशन चीन में लांच कर दिया गया है। कंपनी ने चीन ने Mi 10 सीरीज के तहत यह तीसरा स्मार्टफोन लांच किया है। फोन के अलावा कंपनी ने अपनी लेटेस्ट MIUI 12 यूजर इंटरफ़ेस को भी पेश किया है। Mi 10 Youth 5G को एक मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर क्वैड कैमरा सेटअप और MIUI 12 के साथ पेश किया है।

Xiaomi Mi 10 Youth Edition के फीचर

सामने की तरफ आपको फोन में 6.57-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले वाटरड्राप नौच के साथ मिलती है जिसके नीचे की आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है। सॉफ्टवेयर की बात करे तो इसमें आपको MIUI 12 मिलता है जो एंड्राइड 10 पर आधारित है।

आंतरिक रूप से फोन में आपको स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के अलावा LPDDR4X रैम और UFS 2.1 स्टोरेज का सपोर्ट भी मिलता है। 4,160mAh की बड़ी बैटरी आपको 20W फ़ास्ट चार्जर भी बॉक्स में दिया गया है।

इन सबके अलावा की फोन में USB टाइप C, 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल 4G VoLTE, NFC, WiFi 802.11 ac, ब्लूटूथ 5 आदि कनेक्टिविटी ऑप्शन भी दिए गये है।

Xiaomi MI 10 Youth 5G की कीमत

कंपनी ने चीन में डिवाइस को 2,099 युआन की कीमत में पेश किया है जिसमे 6GB रैम और 64GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा 6GB+128GB वरिएन्त को 2,299 युआन की कीमत में पेश किया है।

फोन के 8GB रैम को 128GB स्टोरेज और 256GB स्टोरेज वरिएन्त को क्रमशः 2,499 युआन तथा 2,799 युआन की कीमत में लांच किया है।

MIUI 12

MIUI 12 को कंपनी ने नए फीचर और नए विजुअल के साथ पेश किया है। कंपनी का दावा है की यह नया डिजाईन मोशन डिजाईन पर निर्भर करता है। नए यूजर इंटरफ़ेस में रियल टाइम कलर, रियल टाइम ब्लर, स्मूथ ट्रांजीशन और कुछ नए हेल्थ फीचर भी दिए गये है।

शाओमी ने साफ़ किया है यह नया सॉफ्टवेयर अपडेट तीन अलग-अलग फेज में रोल-आउट किया जायेगा। सबसे पहले यह जून महीने ने OTA अपडेट के जरिये शुरू किया जायेगा।

फर्स्ट फेज:

  • Xiaomi Mi 10
  • Xiaomi Mi 10 Pro
  • Xiaomi Mi 9
  • Xiaomi Mi 9 Pro
  • Redmi K30
  • Redmi K30 Pro
  • Redmi K20
  • Redmi K20 Pro

सेकंड फेज – सितम्बर/अक्टूबर

  • Xiaomi Mi Mix 3
  • Xiaomi Mix 2S
  • Xiaomi CC9
  • Xiaomi CC9 Pro
  • Xiaomi Mi 9 SE
  • Xiaomi Mi 8 Screen Fingerprint Edition
  • Xiaomi Mi 8 Explorer Edition
  • Xiaomi Mi 8 Youth Edition
  • Xiaomi Mi 8
  • Xiaomi Redmi Note 7
  • Xiaomi Redmi Note 7 Pro
  • Xiaomi Redmi Note 8 Pro

थर्ड फेज

  • Xiaomi CC9e
  • Xiaomi Mi 8 SE
  • Xiaomi Mi Mix 2
  • Xiaomi Note 3
  • Xiaomi Mi Max 3
  • Xiaomi Redmi Note 5
  • Xiaomi Redmi 8
  • Xiaomi Redmi 8a
  • Xiaomi Redmi 7
  • Xiaomi Redmi 7a
  • Xiaomi Redmi 6 Pro
  • Xiaomi Redmi 6
  • Xiaomi Redmi 6a
  • Xiaomi Redmi Note 8
  • Xiaomi Mi 6X
  • Xiaomi Mi 6

Related Articles

ImageJio का सालाना कॉलिंग प्लान Airtel से सस्ता, फिर भी साल भर में पड़ेगा महंगा… ये है वजह

एक नज़र में : TRAI के निर्देश के बाद Jio ने अक्टूबर के आख़िर में चार नए Jio voice only plan जोड़े हैं, जो ₹147 से शुरू होते हैं। 28 से 84 दिन तक की हर वैलिडिटी पर Jio के प्लान Airtel से ₹7 से ₹21 तक सस्ते हैं। लेकिन साल भर का रिचार्ज आपको …

ImageXiaomi Mi 10 Youth Edition होगा 27 अप्रैल को MIUI 12 के साथ लांच: जाने फीचर

आज चीनी माइक्रोब्लॉग्गिंग साईट Weibo पर शाओमी द्वारा पेश किये टीजर के अनुसार Mi 10 Youth Edition स्मार्टफोन चीन में 27 अप्रैल को लॉन्च होगा। इसके साथ ही कंपनी MIUI 12 से भी पर्दा उठा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार यह Mi 10 lite 5G स्मार्टफोन होगा जिसको पिछले महीने को यूरोप में पेश किया …

Imageशाओमी के अपकमिंग 10 स्मार्टफोन जो होंगे साल 2019 में लांच

शाओमी ने 2010 में अपनी शुरुआत एक ऐसी सॉफ्टवेयर कंपनी के रूप में की थी जो एंड्राइड आधारित MIUI कस्टम ROM को बढ़ावा देती थी और 1 साल बाद ही कंपनी ने Xiaomi Mi 1 स्मार्टफोन को लांच कर दिया था। अगले कुछ सालो में कंपनी ने रफ़्तार पकड़ी और चीन में काफी बेतार मार्किट …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageOnePlus 16 के भारत लॉन्च पर हुई मीटिंग, चीन से डेढ़ गुना हो सकती है कीमत

एक नज़र में : OnePlus अपना फ्लैगशिप OnePlus 16 आखिरकार भारत भी ला सकती है। कंपनी ने इसे 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया था, लेकिन दूसरे बाज़ारों के लिए उसकी योजना अभी साफ नहीं है। पहले बताया जा रहा था कि नॉर्थ अमेरिका और यूरोप से निकलने के बाद OnePlus इस फ्लैगशिप को …

Discuss

1 Comment
User
MUKESH MEENA
Anonymous
6 years ago

VERY NICE

Reply