शाओमी भारतीय बाज़ार में एक लोकप्रिय ब्रांड साबित होता है और अब कंपनी एंट्री लेवल मार्किट में अपनी नयी डिवाइस Redmi Go को जल्द ही लांच करने के लिए पूरी तरह तैयारी कर चुकी है। यहाँ ख़ास बात होगी डिवाइस में दिया एंड्राइड गो सॉफ्टवेयर और इसकी कीमत। आज कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये इस डिवाइस के उपर से पर्दा उठा दिया है जो साफ़ करता है की जल्दी ही ये डिवाइस मार्किट में लांच होने वाली है।
कंपनी के आधिकारिक अकाउंट के जरिये पोस्ट की गयी ट्वीट में कंपनी की अभी तक की सबसे किफायती डिवाइस की कुछ स्पेसिफिकेशन और इमेज दिखाई गयी है। स्पेसिफिकेशन के अलावा यहाँ पर एक रिपोर्ट भी सामने आई है की भारतीय बाज़ार में अपनी लोकप्रियता को और भी बढाने के लिए कंपनी इस डिवाइस को 5,000 रुपए से भी कम की कीमत पर पेश कर सकती है।
“GO” for something new! Today we’re introducing the new #RedmiGo. RT if you’ll be getting one #GoSmartDoMore pic.twitter.com/H9lPR9C5Sm
— Mi (@xiaomi) January 29, 2019
शाओमी का पहला एंड्राइड गो स्मार्टफोन
शाओमी द्वारा पेश होने वाली यह डिवाइस निश्चित रूप से एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगी। अगर लीक को आधार बनाये तो यहाँ पर आपको सामने की तरफ 5-इंच की LCD डिस्प्ले 1280×720 रेज़ोलुशन और 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी जा सकती है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है जो एक अच्छा एंट्री-लेवल प्रोसेसर साबित होता आया है।
फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ आपको 8MP का कैमरा सेंसर तथा सामने की तरफ विडियो कालिंग के लिए 5MP का सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है। एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होने की वजह से यहाँ पर आपको 1GB रैम और 8GB स्टोरेज देखने को मिल सकती है जहाँ पर 128GB का माइक्रो SD-कार्ड सपोर्ट भी होने कि उम्मीद है।
अब जैसा नाम से ही साफ़ है की यह गो एडिशन स्मार्टफोन होगा तो यहाँ पर एंड्राइड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) सॉफ्टवेयर दिया जायेगा। इसके अलावा 3000mAh की बैटरी के साथ ब्लूटूथ 4.1, ड्यूल सिम ड्यूल स्टैंडबाई, Wi-Fi और नीचे की तरफ माइक्रो-USB पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया जा सकता है।
Redmi Go की कीमत और उपलब्धता
अभी इस डिवाइस से जुडी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन यह उम्मीद की जा सकती है की यह डिवाइस 4,999 रुपए की कीमत में लांच की जा सकती है। भारतीय बाज़ार से पहले यह स्मार्टफोन फिलिपींस के मार्किट में देखा जा। बाकि उपरोक्त जानकरी लीक पर आधारित है जिनमे लांच इवेंट तक बदलाव होने की सम्न्भावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
Redmi GO की स्पेसिफिकेशन (आपेक्षित)
मॉडल | Redmi Go |
डिस्प्ले | 5.-इंच HD LCD डिस्प्ले, 1280×720 रेज़ोलुशन, 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो डिस्प्ले |
प्रोसेसर | स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट |
रैम | 1GB |
इंटरनल स्टोरेज | 8GB, 128GB तक बढ़ा सकते है डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) |
रियर कैमरा | 8MP, LED फ़्लैश, HDR |
सेल्फी कैमरा | 5MP |
बैटरी | 3,000mAh |
अन्य | ड्यूल-सिम, 4G स्टैंडबाई Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.1, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS |
कीमत | अभी घोषित नहीं |