Xiaomi Redmi Go की स्पेसिफिकेशन आई सामने; हो सकता है 5000 रुपए से भी कम में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी भारतीय बाज़ार में एक लोकप्रिय ब्रांड साबित होता है और अब कंपनी एंट्री लेवल मार्किट में अपनी नयी डिवाइस Redmi Go को जल्द ही लांच करने के लिए पूरी तरह तैयारी कर चुकी है। यहाँ ख़ास बात होगी डिवाइस में दिया एंड्राइड गो सॉफ्टवेयर और इसकी कीमत। आज कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये इस डिवाइस के उपर से पर्दा उठा दिया है जो साफ़ करता है की जल्दी ही ये डिवाइस मार्किट में लांच होने वाली है।

कंपनी के आधिकारिक अकाउंट के जरिये पोस्ट की गयी ट्वीट में कंपनी की अभी तक की सबसे किफायती डिवाइस की कुछ स्पेसिफिकेशन और इमेज दिखाई गयी है। स्पेसिफिकेशन के अलावा यहाँ पर एक रिपोर्ट भी सामने आई है की भारतीय बाज़ार में अपनी लोकप्रियता को और भी बढाने के लिए कंपनी इस डिवाइस को 5,000 रुपए से भी कम की कीमत पर पेश कर सकती है।

 

शाओमी का पहला एंड्राइड गो स्मार्टफोन

शाओमी द्वारा पेश होने वाली यह डिवाइस निश्चित रूप से एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगी। अगर लीक को आधार बनाये तो यहाँ पर आपको सामने की तरफ 5-इंच की LCD डिस्प्ले 1280×720 रेज़ोलुशन और 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी जा सकती है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है जो एक अच्छा एंट्री-लेवल प्रोसेसर साबित होता आया है।

इमेज क्रेडिट: @ishanagarwal24

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ आपको 8MP का कैमरा सेंसर तथा सामने की तरफ विडियो कालिंग के लिए 5MP का सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है। एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होने की वजह से यहाँ पर आपको 1GB रैम और 8GB स्टोरेज देखने को मिल सकती है जहाँ पर 128GB का माइक्रो SD-कार्ड सपोर्ट भी होने कि उम्मीद है।

इमेज क्रेडिट: @ishanagarwal24

अब जैसा नाम से ही साफ़ है की यह गो एडिशन स्मार्टफोन होगा तो यहाँ पर एंड्राइड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) सॉफ्टवेयर दिया जायेगा। इसके अलावा 3000mAh की बैटरी के साथ ब्लूटूथ 4.1, ड्यूल सिम ड्यूल स्टैंडबाई, Wi-Fi और नीचे की तरफ माइक्रो-USB पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया जा सकता है।

Redmi Go की कीमत और उपलब्धता

अभी इस डिवाइस से जुडी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन यह उम्मीद की जा सकती है की यह डिवाइस 4,999 रुपए की कीमत में लांच की जा सकती है। भारतीय बाज़ार से पहले यह स्मार्टफोन फिलिपींस के मार्किट में देखा जा। बाकि उपरोक्त जानकरी लीक पर आधारित है जिनमे लांच इवेंट तक बदलाव होने की सम्न्भावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

Redmi GO की स्पेसिफिकेशन (आपेक्षित)

मॉडल  Redmi Go
डिस्प्ले 5.-इंच HD LCD डिस्प्ले, 1280×720 रेज़ोलुशन, 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो डिस्प्ले
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट
रैम 1GB
इंटरनल स्टोरेज 8GB, 128GB तक बढ़ा सकते है डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरियो (गो एडिशन)
रियर कैमरा 8MP, LED फ़्लैश, HDR
सेल्फी कैमरा 5MP
बैटरी 3,000mAh
अन्य  ड्यूल-सिम, 4G स्टैंडबाई Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.1, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS
कीमत अभी घोषित नहीं

Related Articles

ImageNetflix ने दिए दाम बढ़ाने के संकेत, क्या भारत में भी महंगा होगा आपका प्लान?

एक नज़र में : Netflix ने संकेत दिया है कि आगे उसका सब्सक्रिप्शन महंगा (Netflix price hike) हो सकता है। 20 अक्टूबर को जारी तिमाही रिपोर्ट में कंपनी ने हर मेंबर से कमाई बढ़ाने को अपनी प्राथमिकता बताया है, और लिखा है कि मेंबर्स को मिलने वाली वैल्यू उसे समय-समय पर दाम बढ़ाने का मौका …

Imageअप्रैल 2019 में लांच होने वाले कुछ अपकमिंग स्मार्टफोन

पिछले महीने में हमको कुछ आकर्षक स्मार्टफोन देखने को मिले है जहाँ एक और Samsung का फ्लैगशिप Galaxy S10+ इंडिया में पेश हुआ वही इसी हफ्ते पेरिस में लांच हुए Huawei P30 Pro ने फोटोग्राफी को एक अलग ही लेवल पर पंहुचा दिया। अब अप्रैल महीने की शुरुआत होने से पहले कुछ स्मार्टफोनों की जानकरी …

Imageशाओमी के अपकमिंग 10 स्मार्टफोन जो होंगे साल 2019 में लांच

शाओमी ने 2010 में अपनी शुरुआत एक ऐसी सॉफ्टवेयर कंपनी के रूप में की थी जो एंड्राइड आधारित MIUI कस्टम ROM को बढ़ावा देती थी और 1 साल बाद ही कंपनी ने Xiaomi Mi 1 स्मार्टफोन को लांच कर दिया था। अगले कुछ सालो में कंपनी ने रफ़्तार पकड़ी और चीन में काफी बेतार मार्किट …

ImageExclusive: OPPO Reno 17 इस बार बिना Pro मॉडल के हो सकता है लॉन्च

एक नज़र में : स्लीक डिज़ाइन और पोर्ट्रेट पर फोकस करने वाले कैमरों की वजह से OPPO की Reno सीरीज़ हमेशा से फैंस की पसंदीदा रही है। जुलाई 2026 में Reno 16 के लॉन्च के बाद अब इसके अगले मॉडल को लेकर हमारे पास कुछ एक्सक्लूसिव जानकारी आई है। भरोसेमंद इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश बरार ने …

Image2026 Maruti Brezza के सभी वैरिएंट की पूरी प्राइस लिस्ट सामने आई: 7.40 लाख से शुरू लेकिन सबसे ज़्यादा पैसा वसूल है ये वेरिएंट

बरसों से देश की सबसे पसंदीदा सब-4-मीटर SUV में से एक, 2026 Maruti Brezza, अब 2026 अवतार में आ चुकी है और कंपनी ने इसकी पूरी वेरिएंट-वाइज़ कीमत की सूची (प्राइस लिस्ट) भी जारी कर दी है। शुरुआती कीमत ₹7.40 लाख है, जो पुराने मॉडल से करीब ₹86,000 कम है। पर असली दिलचस्प बात मैकेनिकल …

Discuss

Be the first to leave a comment.