Redmi 8 इंडिया में लांच किया गया शाओमी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसको आप Redmi 8A का अपग्रेड वरिएन्त भी कह सकते है। कंपनी ने डिवाइस को “RedmiKaBharosa” टैग के साथ लांच किया है जिसका मलतब कंपनी इसके परफॉरमेंस की तरफ काफी ध्यान दिया है। इस फोन को स्नैपड्रैगन 439, 12MP+5MP ड्यूल कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी के साथ मार्किट में पेश किया गया है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:
यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi Band 4 रिव्यु: परफेक्ट बजट फिटनेस बैंड?
Redmi 8 की कीमत और उपलब्धता
Redmi 8A को 3GB+32GB कॉम्बिनेशन के साथ सिर्फ 7,499 रुपए की कीमत में पेश किया है जबकि 4GB+64GB को 8,999 रुपए की कीमत में उपलब्ध करवाया गया है। लेकिन लांच ऑफर के तहत पहली 5 मिलियन यूनिट आपको 7,999 रुपए के साथ मिलेगा।
डिवाइस की पहली सेल 12 अक्टूबर को फ्लिप्कार्ट पर शुरू होगी जिसके साथ यह Mi.com और Mi Home के अलावा ऑफलाइन स्टोरों पर भी जल्द ही उपलब्ध होगा।
Redmi 8 के फीचर
Redmi 8 में आपको सामने की तरफ 6.26-इंच की HD+ (720×1520) रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले 19:9 स्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। डिवाइस में P2i स्प्लैश-रेसिस्टेंट कोटिंग भी मिलती है। प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट के साथ 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए, इस एंट्री लेवल स्मार्टफोन में आपको 12MP SonyIMX363 प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया है जबकि सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है, जो फेस-अनलॉक को भी सपोर्ट करता है। फोन में एंड्राइड पाई आधारित MIUI 10 सॉफ्टवेयर भी दिया है।
अन्य फीचरों में, 5000mAh की बड़ी बैटरी, वायरलेस FM रेडियो, ड्यूल-सिम सपोर्ट, Wi-Fi, ब्लूटूथ, 3.5mm ऑडियो जैक और USB टाइप-C पोर्ट को भी शामिल किए गया है।
Redmi 8 की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Redmi 8 |
डिस्प्ले | 6.2-इंच HD+, 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो, गोरिल्ला ग्लास 5 |
प्रोसेसर | ओक्टा-कोर चिपसेट स्नैपड्रैगन |
रैम | 3GB/4GB |
इंटरनल स्टोरेज | 32GB/64GB, 512GB तक बढ़ा सकते है (डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट) |
सॉफ्टवेयर | MIUI 10 (एंड्राइड पाई) |
रियर कैमरा | 12MP+2MP |
फ्रंट कैमरा | 8MP |
बैटरी | 5000mAh, 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
प्राइस | 7,999 रुपए / 8,999 रुपए |