शाओमी ने इस साल की शुरुआत से ही काफी आकर्षक स्मार्टफोन जैसे रेड्मी नोट 5, नोट 5 प्रो आदि को लांच करके बाज़ार में मुकाबला काफी बेहतर बना दिया है। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए कंपनी जल्द ही अपनी Redmi 6-सीरीज को पेश कर सकता है। जो शायद से एक बजट स्मार्टफोन के रूप में पेश होंगे जिनमे नौच-डिस्प्ले भी दिया जा सकता है।
आज कंपनी ने सभी अफवाहों को सच करते हुए चीनी सोशल साईट Weibo पर आधिकारिक पोस्टर पेश किया है जिसपर आपको “6” लिखा दिखाई देता है जिसके अलावा सिर्फ लांच डेट दिखाई गयी है। डिवाइस के बारे में कोई जानकरी नहीं दी गयी है। लेकिन उम्मीद है की यहाँ पर Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Plus/Pro को लांच किया जा सकता है।
Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Plus/Pro के फीचर (आपेक्षित)
अभी हाल ही में Redmi 6 और Redmi 6A को TENAA की साईट पर भी देखा गया था। TENAA की लिस्टिंग को सच माने तो Redmi 6 में आपको 5.45-इंच HD+ डिस्प्ले दी जा सकती है जिसमे 18:9 रेश्यो और 2.5D कर्वड ग्लास की सुविधा दी जा सकती है। प्रोसेसर के रूप में 2GHz ओक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2GB/3GB/4GB रैम और 32GB/64GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए, Redmi 6 में ड्यूल रियर कैमरा (12MP) तथा 5MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
यह भी पढ़िए: iPhone X जैसे Notch-डिस्प्ले वाले 10 बेहतरीन मोबाइल फ़ोन
वही दूसरी तरफ Redmi 6A में आपको 5.45-इंच की HD+ (1440×720) 18:9 डिस्प्ले दी जा सकती है जिसके साथ आपको 2.0GHz का क्वैड-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया जा सकता है। चिपसेट के साथ आपको 3GB रैम तथा 32GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी जा सकती है।
फोन में आपको रियर साइड में 12MP का LED फ़्लैश युक्त सेंसर दिया गया है तथा सामने की तरफ आपको LED फ़्लैश के साथ 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह डिवाइस आपको एंड्राइड ओरियो आधारित MIUI पर रन करता हुआ दिखाई दे सकता है जो 3000mAh की बैटरी द्वारा संचारित किया जा सकता है। यहाँ पर आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है।
यह भी पढ़िए: HTC Desire 12, Desire 12 Plus होंगे इंडिया में 6 जून को लांच; जाने कीमत
इसके अलावा यहाँ पर एक और डिवाइस Redmi 6 Plus/Pro भी लांच किया जा सकता है। जिसमे आपको Redmi 6 की ही तरह 18:9 रेश्यो और 2.5D कर्वड ग्लास युक्त 5.45-इंच HD+, 2.2GHz ओक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6GB रैम और 64GB स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर रियर साइड 12MP का ड्यूल कैमरा सेटअप तथा 8MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
Xiaomi Redmi 6, Redmi 6A, Redmi 6 Plus/Pro की उपलब्धता
Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Plus ये तीनो ही डिवाइस 12 जून को चीन में लांच की जा सकती है। शाओमी का भारत के बाजारों की तरफ रुझान देखते हुए यहाँ पूरी उम्मीद है की यह भारत में भी लांच किये जा सकते है। यह डिवाइस आपको ब्लू, ब्लैक, स्लिवर, वाइट, और गोल्ड कलर विकल्प में पेश किये जा सकते है। शाओमी से जुड़े अपडेट जानने के लिए बने रहिये हमारे साथ!!