Xiaomi Pad 7 रिव्यु: ₹30,000 के बजट में सबसे दमदार टैबलेट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने अपना नया किफ़ायती टैबलेट – Xiaomi Pad 7 लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट ने भारत में 30,000 के बजट में दस्तक दी है और पिछले साल लॉन्च हुए Xiaomi Pad 6 के मुकाबले में अच्छे अपग्रेड लेकर आया है। इस कीमत पर ये स्टाइलिश और स्लिम टैबलेट Snapdragon 7 Plus Gen 3 प्रोसेसर, 8850mAh की बड़ी बैटरी और पहले से ज़्यादा ब्राइट और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ डिस्प्ले के साथ आया है। इसे और भी क्रिएटिव बनाने के लिए कंपनी ने इसके साथ नया Xiaomi Focus Pen और keyboard भी पेश किये हैं। अब प्रश्न ये है कि क्या इन सभी फीचरों के साथ ये नया एंड्रॉइड टैबलेट एक अच्छी डील है ? इस प्रश्न का उत्तर हमने इस Xiaomi Pad 7 रिव्यु में देने की कोशिश की है। 

Xiaomi Pad 7 कीमतें और उपलब्धता

Xiaomi Pad 7 तीन रंगों – ग्रे (Graphite Grey), बैंगनी (Mirage Purple) और हरे (Sage Green) रंगों में उपलब्ध होगा। इसे आप तीन स्टोरेज वैरिएंट में खरीद पाएंगे –

  • 8GB + 128GB: 27,999 रुपए
  • 12GB + 256GB: 30,999 रुपए
  • 12GB + 256GB: 32,999 रुपए (नैनो टेक्सचर डिस्प्ले के साथ)
  • ICICI बैंक के कार्ड के साथ इस पर 1,000 रुपए की छूट मिलेगी।

इस टैबलेट 13 जनवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा और आप इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon और ऑफलाइन कंपनी के रिटेल स्टोरों पर खरीद पाएंगे।

वहीँ नैनो टेक्सचर डिस्प्ले के साथ आने वाला Xiaomi Pad 7 फरवरी 2025 से बाज़ार में आएगा।

खूबियाँ

  • स्लिम डिज़ाइन
  • 3.2K 144Hz डिस्प्ले
  • स्मूथ परफॉरमेंस
  • पहले से बेहतर फ़ास्ट चार्जिंग
  • HyperOS 2 के साथ AI फ़ीचर

खामियाँ

  • ऑडियो जैक नहीं है
  • फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है
  • कैमरा सेंसर थोड़े और बेहतर हो सकते थे

Xiaomi Pad 7 रिव्यु: अनबॉक्सिंग

Xiaomi Pad 7 एक सफ़ेद रंग के कार्डबोर्ड (गत्ते) के बॉक्स में आया है, जिस पर टैबलेट की तस्वीर है। इसे खोलने पर आपको सबसे पहले इसमें टैबलेट मिलेगा और उसके नीचे 45W का चार्जर और चार्जिंग केबल है। इसके अलावा बॉक्स में क्विक गाइड व कुछ और पेपर हैं। 

हमें टेस्टिंग के लिए Focus Pen और कीबोर्ड भी मिले हैं। इन दोनों के बॉक्स में एक अतिरिक्त पेन की निप, और कुछ पेपर हैं। इसके अलावा कीबोर्ड के बॉक्स में सिर्फ वही है। ये कीबोर्ड टैबलेट के कवर का काम भी करता है।

नोट: ये दोनों आपको अलग से खरीदने पड़ेंगे ,ये टैबलेट के साथ नहीं आते हैं। 

Xiaomi Pad 7 रिव्यु: डिज़ाइन और बिल्ड

Xiaomi Pad 7 का डिज़ाइन बिल्कुल Pad 6 के जैसा ही है। ये मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन के साथ आया है और देखने में काफी प्रीमियम है। Pad 7 मात्र 6.5mm मोटा है। ये पूरी तरह से फ्लैट है और मेटल का बना है। इसके साइड भी फ्लैट हैं, जिनमें दायीं तरफ वॉल्यूम रॉकर और दो माइक्रोफोन हैं। ऊपर की तरफ डप स्पीकर और एक माइक्रोफोन हैं, वहीँ निचली साइड भी दो स्पीकर और उनके साथ टाइप-सी पोर्ट है। 

रियर पैनल पर इसमें बायीं साइड पर ऊपर की तरफ चौकोर, जिसे चारों कोने घुमावदार हैं, कैमरा मॉड्यूल है, जिसका डिज़ाइन Xiaomi के फ्लैगशिप फोनों से प्रेरित है। इस कैमरा मॉड्यूल के चारों तरफ मेटल की रिंग है और ऊपर से ये ग्लास से कवर है। वहीँ नीचे की तरफ तीन पिन हैं, जिनके साथ आप इसे कीबोर्ड वाले या अन्य कवर के साथ चिपका सकते हैं। इन्हीं पिनों के साथ में xiaomi का लोगो है। 

टैब में फ्रंट पर 11.2-इंच की स्क्रीन है, जो कि काफी बड़ी है। इस बार कंपनी ने यहां  3:2 एस्पेक्ट रेश्यो पैनल दिया है, हालांकि बेज़ेल मोटे हैं। इसमें ऊपर की तरफ के बेज़ेल में पंच-होल सेल्फी सेंसर है और इसके साथ LED लाइट है, जो फ्रंट कैमरा ऑन होने पर जलती है। 

कुल मिलाकर, Xiaomi Pad 7 का डिज़ाइन, इसकी कीमत के अनुसार काफी प्रीमियम है, लेकिन इतनी बड़ी स्क्रीन के साथ इसे दो हाथों से भी चलाने में मुझे थोड़ी समस्या आयी। ये हाथों से फिसलता भी है, लेकिन ये समस्या कवर लगाने के बाद दूर हो जाती है और पकड़ अच्छी मिलती है। 

मुझे इसके साथ टेस्टिंग के लिए कीबोर्ड भी मिला है, जो काफी अच्छा और स्मूथ है। ये ग्रे रंग में आया है और इसमें टचपैड भी है, जो अच्छा रेस्पॉन्स देता है। इसके अलावा आप इस पर स्केचिंग या अन्य क्रिएटिव कामों के लिए Focus Pen भी ले सकते हैं। ये Pen सफ़ेद रंग में आता है और इसमें दो बटन हैं, जिनके साथ कई काम किये जा सकते हैं। इसमें जो प्लेन सतह है, वो मैगनेट यानि चुम्बक है और उसके साथ ये पेन टैबलेट में दायीं एज पर चिपक जाता है। 

Xiaomi Pad 7 रिव्यु: डिस्प्ले

इसमें 11.2-इंच की एलसीडी स्क्रीन है। ये 3:2 एस्पेक्ट रेश्यो पैनल है, जिसमें पिछले साल के टैबलेट के मुकाबले, इस बार स्क्रीन रियल एस्टेट थोड़ी बड़ी है। ये थोड़ी बड़ी स्क्रीन काफी अच्छी लगती है, जब आप इसे सीधा रखकर ब्राउज़िंग या टेक्स्ट पढ़ने जैसे काम करते हैं। इसके साथ ही जब आप स्प्लिट विंडो की मदद से इस पर दो ऐप खोलते हैं, तो ये दो ऐप 4:3 एस्पेक्ट रेश्यो में खुलते हैं, जिन पर आप आसानी से अपना काम कर सकते हैं। लेकिन जब बात कंटेंट स्ट्रीमिंग की आती है, तो ये स्क्रीन साइज़ उतना फायदेमंद नहीं लगता, क्योंकि वीडियो या शो देखते समय, उसमें ऊपर और नीचे दो ब्लैक बार आ जाते हैं।   

मैंने इसे अन्य टैबलेट के साथ चलाकर देखा है, तो इसमें ब्लैक या शैडो एरिया उतने स्पष्ट नहीं है या आप कह सकते हैं कि ब्लैक उतने डार्क नहीं है। लेकिन IPS LCD पैनल के साथ ये समस्या समझी जा सकती है। हालांकि कॉन्ट्रास्ट अच्छा है, जिसके कारण अँधेरे में इस पर कोई फिल्म या कंटेंट देखना मज़ेदार रहा। वहीँ रंग थोड़े फीके लगते हैं, व्यूइंग एंगल अच्छे हैं। 

Xiaomi Pad 6 की  2.8K डिस्प्ले के मुकाबले यहां आपको एक 3.2k पैनल मिल रहा है, जिस पर किसी भी सीन में डिटेल अच्छी मिलती है, इसके अलावा 800 निट्स HBM ब्राइटनेस के साथ ये काफी ब्राइट है। हालांकि तेज़ रौशनी में जहां ये काफी ब्राइट है, वहीँ उतना ही रिफ्लेक्टिव भी है और अगर मेरी तरह आपको भी रिफ्लेक्शन परेशान करते हैं, तो आप इसका नैनो टेक्सचर वैरिएंट ले सकते हैं, जिसमें ये समय बिल्कुल नहीं आती। हालांकि Nano Texture Display केवल हाई-एन्ड वैरिएंट में ही उपलब्ध है, ऊपर मौजूद तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बायीं तरफ मौजूद टैबलेट में कोई रिफ्लेक्शन नहीं दिख रहा, जबकि दायीं तरफ वाले टैबलेट में लाइट की परछाईं है।  

इसमें HDR प्लेबैक के लिए Widevine L1 सपोर्ट सपोर्ट भी है और Dolby Vision सपोर्ट भी। तो कंटेंट स्ट्रीमिंग का अनुभव अच्छा मिलता है और इसके चार स्पीकर से मिलने वाला साउंड आउटपुट इसे और भी बेहतर बना देता है। 

Xiaomi Pad 7 रिव्यु: स्पीकर

इसमें Dolby Atmos सपोर्ट के साथ दो स्पीकर ऊपर और दो नीचे हैं। इन चारों के साथ साउंड काफी लाउड / तेज़ मिलता है। इसमें सेटिंग्स में साउंड में आपको दो विकल्प मिलते हैं Dolby Atmos और Xiaomi Sound, इनमें से मुझे Dolby Atmos बेहतर लगा। इसमें भी जब आप Dolby Atmos के साथ Immersive sound का टॉगल ऑन कर लेते हैं, तो बैकग्राउंड में बजने वाले इंस्ट्रूमेंट की आवाज़ें और बेहतर लगने लगती हैं। 

मैंने इस पर कुछ शो देखे और कुछ गाने सुने, इस कीमत पर मुझे इसकी ऑडियो क्वॉलिटी काफी लाउड और अच्छी लगी। 

Xiaomi Pad 7 रिव्यु: परफॉरमेंस

Xiaomi Pad 7 में Snapdragon 7 Plus Gen 3 चिपसेट है और मुझे यहां इसकी परफॉरमेंस काफी अच्छी लगी। Pad 6 के Snapdragon 870 चिप के मुकाबले में ये एक अच्छा अपग्रेड है। इस प्रोसेसर में वही 8 Gen 3 वाले कोर हैं, लेकिन थोड़ी कम क्लॉक स्पीड के साथ। लेकिन फिर भी इसकी परफॉरमेंस काफी अच्छी है।  

मैंने इस पर ज़्यादातर कंटेंट स्ट्रीमिंग की, कुछ समय Mi Canvas का इस्तेमाल और मेल इत्यादि। इसके अलावा मैंने इस पर Genshin Impact गेम खेला। इन सभी कामों में इसकी परफॉरमेंस अच्छी थी और मुझे कोई लैग महसूस नहीं हुआ। मल्टी-टास्किंग में भी ये स्मूथ रहा। एक और अच्छी बात ये है कि लम्बे गेमिंग सेशन या घंटों कंटेंट स्ट्रीमिंग के दौरान भी ये बिल्कुल गर्म नहीं होता। 

सिंथेटिक बेंचमार्क  

सॉफ्टवेयर

Xiaomi Pad 7 में Hyper OS 2 है और इसके साथ काफी AI फ़ीचर भी मिलते हैं। Xiaomi का ये नया Pad काफी अच्छा रेस्पॉन्स देता है और काफी क्विक है। ऐप खोलना या बंद करना, स्प्लिट विंडो में दो ऐप्स का एक साथ इस्तेमाल, फ्लोटिंग विंडो में अन्य और दो ऐप्स का इस्तेमाल जैसे फीचरों के साथ आप इस बड़ी स्क्रीन पर काफी अच्छे से मल्टी-टास्किंग कर सकते हैं। दो ऐप्स के साथ इस्तेमाल करने में तस्वीर को यहां से  करके सेव करना भी आसान है। 

इसके अलावा NFC के साथ फ़ोन को इससे कनेक्ट करके आप फ़ोन की स्क्रीन को टैब में भी इस्तेमाल कर सकते हैं या फ़ोन में डाउनलोड किये हुए किसी गेम को, बिना डाउनलोड किये टैबलेट पर खेल सकते हैं। मैंने इस तरह से इस्तेमाल करके देखा है और ये काफी स्मूथ चलता है। 

इसके अलावा भी आपको Workstation मोड, Call Sync, App Sync जैसे कई फ़ीचर इस पर मिलते हैं, जो काफी उपयोगी हैं।

Xiaomi Pad 7 रिव्यु: कैमरा

  • रियर: 13MP 1/3.06″ सेंसर, f/2.2 अपर्चर, PDAF  
  • फ्रंट: 8MP OV08D 1/4″ सेंसर, f/2.28 अपर्चर

Xiaomi Pad 7 में केवल एक ही रियर कैमरा है, जो 13 मेगापिक्सल रेज़ॉल्यूशन के साथ आता है। दिन के समय फोटो अच्छे हैं। इन शॉट्स में रंग थोड़े से बूस्ट लगते हैं, लेकिन तस्वीर अच्छी मिलती है और डायनामिक रेंज भी है। हालांकि आप स्मार्टफोन से इसके कैमरा की तुलना नहीं कर सकते हैं। लेकिन डॉक्यूमेंट स्कैन करने या सोशल मीडिया पर कुछ फोटो डालने लायक फोटो क्लिक करने में ये सक्षम है। 

वहीँ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 MP का फ्रंट कैमरा है, जो अच्छी रौशनी में अच्छे परिणाम देता है, डिटेलिंग भी अच्छी मिलती है। हालांकि रौशनी थोड़ी सी भी कम होने पर डिटेलिंग पर असर दिखता है। लेकिन वीडियो कॉलिंग के लिए ये काफी अच्छा है। डिफ़ॉल्ट मोड में इसका ब्यूटी फ़िल्टर ऑन रहता है और ये थोड़ा ज़्यादा ही ब्यूटीफाई भी करता है। इसे ऑफ़ करके तस्वीरें थोड़ी बेहतर आती हैं।

 

Xiaomi Pad 7 रिव्यु: बैटरी और चार्जिंग

Xiaomi Pad 6 के मुकाबले बैटरी में कोई ख़ास अंतर नहीं है, लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग में सुधार ज़रूर नज़र आया है। ये नया टैबलेट 8850 mAh बैटरी के साथ आया है और ये 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। साथ आने वाले केबल और चार्जर से इस बैटरी को फुल होने में लगभग 1 घंटे 20 मिनट का समय लगता है, और इस बैटरी के अनुसार ये स्पीड अच्छी है। 

Xiaomi Focus Pen

Xiaomi Focus Pen 5,999 रुपए में उपलब्ध होगा। इसके साथ आप Xiaomi Pad पर राइटिंग कर सकते हैं। Mi कैनवास पर स्केचिंग और वीडियो एडिटिंग जैसी चीज़ों के लिए भी ये उपयोगी है। इस पर एक साइड फ्लैट है, जहां मैगनेट है और टैबलेट पर इसी के द्वारा चिपका कर आप इसे चार्ज कर सकते हैं। इसमें दो बटन हैं, जिनके साथ आप काफी कुछ कर सकते हैं। कर्सर की तरह आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, स्क्रीनशॉट लेने, ऐप्स ओपन करने, इत्यादि कामों के लिए ये इस्तेमाल होता है। ये काफी अच्छा रेस्पॉन्स देता है।


रिव्यु वर्डिक्ट: क्या आपको Xiaomi Pad 7 खरीदना चाहिए?

Smartprix रेटिंग: 8/10

डिज़ाइन: 8.5/10

डिस्प्ले: 8/10

सॉफ्टवेयर: 8/10

स्पीकर और हैप्टिक्स: 8.5/10

परफॉरमेंस: 8.5/10

कैमरे: 7/10

बैटरी और चार्जिंग स्पीड: 7.5/10

Xiaomi Pad 7 भारत में 30,000 के बजट में आया है और Xiaomi के पिछले साल के टैबलेट के मुकाबले यहां कुछ अच्छे अपग्रेड भी मिल रहे हैं। इस नए टैबलेट में इस बार 3.2K डिस्प्ले है और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ ये काफी स्मूथ है। स्क्रीन पर टच भी काफी तेज़ी से रेस्पॉन्ड करता है। इसके अलावा नए HyperOS के साथ ऑप्टिमाइज़ेशन और मल्टी-टास्किंग भी पहले से कहीं बेहतर है। एक स्लिम डिज़ाइन और मेटल बॉडी और 8850mAh की बैटरी के बाद भी ये एंड्रॉइड टैबलेट एक स्लिम प्रोफाइल के साथ आया है और देखने में काफी प्रीमियम है। इसके अलावा Snapdragon 7+ Gen 3 के साथ इस बजट में आपको एक अच्छी परफॉरमेंस भी मिल रही है।

इन सभी शानदार फीचरों के साथ इसमें कुछ छोटी छोटी कमियाँ नज़र आती हैं, जैसे कि 3.5mm ऑडियो जैक नहीं है। कीबोर्ड के साथ इस्तेमाल करने भी आपको कभी कभी स्क्रीन टच इस्तेमाल करना ही पड़ता है, जिससे कीबोर्ड के लिए इसमें ऑप्टिमाइज़ेशन की कमी दिखती है। इसके अलावा इसमें कोई भी सेलुलर वर्ज़न नहीं आया है। लेकिन अगर आपको अपने टैबलेट में कॉलिंग नहीं चाहिए और आप एक रचनात्मक व्यक्ति हैं, तो इसके Pen के साथ ये आपका क्रिएटिविटी का उद्देश्य पूरा कर सकता है। कंटेंट स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए भी ये एक अच्छा विकल्प है।


Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

ImageXiaomi 17T vs OnePlus 13 – ₹60,000 में नया Leica कैमरा फोन या दमदार Snapdragon फ्लैगशिप, किसे चुनें?

Xiaomi 17T vs OnePlus 13: ₹60,000 के आसपास का बजट हो और आप एक प्रीमियम फोन खरीदना चाहें, तो आज की तारीख में दो नाम सबसे पहले सामने आते हैं। एक तरफ नया-नवेला Xiaomi 17T, और दूसरी तरफ अपनी कीमत घटाकर और भी आकर्षक हो चुका OnePlus 13। दिलचस्प बात ये है कि दोनों की …

ImageTecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro: एक जैसी कीमत, फिर ₹30,000 में कौन सा फोन ज़्यादा सही?

Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro: ₹30,000 के आसपास बजट हो और हाथ में दो दमदार दिखने वाले फोन हों, ये आज बहुत से खरीदारों के सामने वाली असली उलझन है। एक तरफ है बिल्कुल नया Tecno Pova 8, जो 8000mAh की बड़ी बैटरी और बैक पैनल पर मौजूद Alive Matrix LED लाइट की …

Imageएक ही प्रोसेसर, ₹12,000 का फर्क – Motorola Edge 70 Pro+ या Xiaomi 17T, आपके लिए कौन सा सही?

Motorola Edge 70 Pro+ vs Xiaomi 17T: अगर आपका बजट ₹50,000 से ₹60,000 के बीच है, तो आज की तारीख में ये दो फोन सबसे पहले आपकी नज़र में आएंगे, क्योंकि ये हाल ही में लॉन्च हुए हैं। एक तरफ है Motorola Edge 70 Pro+, जिसने ₹47,999 की कीमत में पेरिस्कोप कैमरा और 6500mAh बैटरी …

Image₹30,000 में कौन-सा फोन खरीदें? ये हैं इस समय के टॉप 5 स्मार्टफोन

पिछले कुछ समय में ₹30,000 के बजट में स्मार्टफोन खरीदना पहले से ज़्यादा मुश्किल हो गया है। वजह सिर्फ नए लॉन्च नहीं हैं, बल्कि RAM और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती कीमतें भी हैं, जिनकी वजह से अब इस रेंज में वैल्यू ढूंढना उतना आसान नहीं रहा। ऊपर से इस सेगमेंट में कई फोन ऐसे हैं, …

Discuss

Be the first to leave a comment.