Xiaomi Mi TV Master 77″, और Mi TV 6 55″ और 65″ OLED टीवी लॉन्च हुई- जानें ख़ास बातें और कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने कल देर शाम Mi MIX 4 और Mi Pad 5 सीरीज़ के साथ सेकेंड जनरेशन की Mi प्रीमियम स्मार्ट टीवी भी लॉन्च की हैं। कंपनी की एक प्रीमियम 77 इंच की टीवी Mi TV Master / Lux सीरीज़ के तहत रिलीज़ की गयी है। जबकि अन्य दो 55-इंच और 65-इंच की स्मार्ट टीवी Mi TV 6 सीरीज़ में लॉन्च हुई हैं।

Mi TV 77 इंच स्मार्ट टीवी

Mi TV Master 77-इंच स्मार्ट टीवी में 4K OLED डिस्प्ले है और इसके बेज़ेल भी काफ़ी पतले हैं। आपको इसमें 96.2% स्क्रीन-टू-बॉडी-रेश्यो और 178-डिग्री व्यूइंग एंगल मिलता है। स्क्रीन की अन्य विशेषताएं जो इसे और बेहतर बनाती हैं, उनमें 1000 nits ब्राइटनेस, Dolby Vision, Dolby Vision IQ, HDR10+, DCI-P3, Adobe RGB, HLG सपोर्ट और IMAX Enhanced सर्टिफिकेशन भी शामिल हैं। साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1ms रेस्पॉन्स टाइम के साथ आपको क्वालिटी और बेहतर मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Samsung को पछाड़कर Xiaomi बना दुनिया का टॉप स्मार्टफोन ब्रांड; जानें और क्या कहती है रिसर्च

इस 77-इंच Master/ Lux TV में भी कंपनी ने एक टच के साथ आसानी से कनेक्ट करने के लिए UWB तकनीक दी है। इसके अलावा इसके साथ आपको NFC रिमोट कंट्रोल मिलेगा। इसमें 70W के 9 स्पीकर है जो Dolby Atmos 3.1 surround sound टेक्नोलॉजी से लैस हैं और इन्हें Harmon Kardonn द्वारा डिज़ाइन किया गया है।

ये 77-इंच 4K OLED टीवी क्वाड कोर MediaTek प्रोसेसर के साथ आएगी। ग्राफ़िक्स के लिए Mali-G52 MC2 GPU यहां मौजूद है। साथ ही ये NVIDIA G-SYNC Gaming Display का सर्टिफिकेशन इसे मिला है , तो आपको इस पर गेम खेलने में भी काफी आनंद आएंगे। ऑटोमैटिक लो लेटेंसी मोड, वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 8.5GB की रैम, 64GB की स्टोरेज, PatchWall UI इसके अन्य फीचर हैं।

Mi TV 6 55-इंच और 65-इंच

Xiaomi ने Mi TV 6 सीरीज़ में जो टेलीविज़न लॉन्च किये हैं, वो इसके मुकाबले थोड़े सस्ते हैं। इनमें 55-इंच और 65-इंच के दो साइज़ आएंगे। ये भी 4K OLED डिस्प्ले के साथ आएंगे जिनमें आपको 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल, Dolby Vision IQ सपोर्ट और IMAX ENHANCED सर्टिफिकेशन भी दिए है। ये दोनों ही 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएँगी। हालांकि इनके बेज़ेल भी काफी पतले हैं। ये दोनों टेलीविज़नों में मात्र 4.6mm के बेज़ेल मौजूद हैं, बाकी सारे में डिस्प्ले मौजूद हैं।

Mi TV 6 55-इंच और 65-इंच में भी क्वाड कोर Cortex A73 MediaTek प्रोसेसर ही है और साथ में 3GB की RAM और 32GB की स्टोरेज दी गयी है। ये दोनों टेलीविज़न भी NVIDIA G-SYNC Gaming Display सर्टिफिकेशन और ऑटो लो लेटेंसी मोड के साथ आएंगे। इनमें 25W स्पीकर (2 बाएं, 2 दाएं ) हैं।

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ Xiaomi 67W SonicCharge 3.0 Charger Combo

कीमतें और उपलब्धता

Mi TV Master 77-इंच को 19,999 युआन (लगभग 2,30,000 रूपए) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। लेकिन चीन की पहली सेल (18 अगस्त) के दौरान ये आपको डिस्काउंटेड कीमत 16,999 युआन (लगभग 1,95,000 रूपए) में मिलेगी।

Mi TV 6 55-इंच OLED TV की कीमत 5699 युआन (लगभग 65,000 रूपए) और 65-इंच OLED TV की कीमत 7699 युआन (लगभग 88,000 रूपए) है। पहली सेल में इन पर भी 88 युआन का डिस्काउंट मिल सकता है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageSamsung Neo QLED 8K और Neo QLED 4K टीवी रेंज भारत में लॉन्च, कीमतें 1,70,000 से 13,00,000 रूपए तक

साउथ कोरियाई कंपनी Samsung ने अपनी नयी हाई-एन्ड QLED TVs आज भारत में पेश की हैं। टीवी के शौक़ीन लोगों को ये रेंज काफी पसंद आने वाली है। इस प्रीमियम स्मार्ट टीवी रेंज को पहले CES 2022 में लॉन्च किया गया था। इसके साथ कंपनी एक बार फिर ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करके, टीवी …

ImageVu Premium 43, 50 और 55-इंच 4K एंड्राइड स्मार्ट टीवी हुए इंडिया में लांच: कीमत सिर्फ 24,999 रुपए से शुरू

CInema TV रेंज को पेश करने के बाद अब Vu ने प्रीमियम 4K TV को भारत में पेश किया है। ये नए टीवी भारत में कंपनी के पहले से मौजूद 4K TV रेंज और Vu प्रीमियम टीवी लाइनअप में भी अपनी जगह लेंगे। नए टीवी को लॉन्च करते हुए कंपनी की साईओ और फाउंडर देविता …

ImageRCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, और इसी के साथ कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई “b” सीरीज़ की शुरुआत भी कर दी है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में वही ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन और पीछे जलती-बुझती Glyph लाइट वाला सिग्नेचर लुक है, जिसके लिए Nothing …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

Discuss

Be the first to leave a comment.