Vu Premium 43, 50 और 55-इंच 4K एंड्राइड स्मार्ट टीवी हुए इंडिया में लांच: कीमत सिर्फ 24,999 रुपए से शुरू

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

CInema TV रेंज को पेश करने के बाद अब Vu ने प्रीमियम 4K TV को भारत में पेश किया है। ये नए टीवी भारत में कंपनी के पहले से मौजूद 4K TV रेंज और Vu प्रीमियम टीवी लाइनअप में भी अपनी जगह लेंगे। नए टीवी को लॉन्च करते हुए कंपनी की साईओ और फाउंडर देविता सराफ ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य FHD टीवी की कीमत में 4K TVs को पेश करने का है।

यह भी पढ़िए: साल 2020 में उपलब्ध ड्यूल-डिस्प्ले वाले बेहतरीन स्मार्टफोन

Vu Premium 4K TV की कीमत

Vu Premium 4K TV को भारत में तीन अलग-अलग स्क्रीन साइज के साथ पेश किया गया है। इसका बेस मॉडल 43-इंच के साथ आता है, जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। इसके अलावा कंपनी ने 50-इंच और 55-इंच मॉडल के टीवी भी पेश किए हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 32,999 और 36,999 रुपये है।

इनको आप फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकता है। लांच ऑफर के तहत कंपनी टीवी को और सस्ते प्राइस में बेच रही है। इस दौरान 43-इंच टीवी को 24,999 रुपये, 50-इंच टीवी को 27,999 रुपये और 55-इंच टीवी को 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Vu Premium 4K TV के फीचर

न्यू प्रॉडक्ट लाइनअप के जरिए Vu दो मुख्य चीजों पर फोकस कर रही है। इनमें डिस्प्ले और साउंड आउटपुट मेन हैं। प्रीमियम 4K TV रेंज के ये तीनों मॉडल डॉल्बी विजन सपोर्ट और 400 निट्स ऑफ ब्राइटनेस के साथ आते हैं। इसके अलावा साथ में इसमें HDR10 और डॉल्बी विजन का सपोर्ट भी मिलता है।

इसके अलावा ये टीवी VOD अपस्केलर टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 30 वॉट फ्रंट फायरिंग स्पीकर सेटअप है जो डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ आता है। 4K TV रेंज में ये टीवी 64 बिट क्वॉड कोर प्रोसेसर के साथ आता है। कंपनी का ये टीवी एंड्रॉइड पाई टीवी इंटरफेस के साथ आता है।

ये टीवी Vu एक्टिववॉयस रिमोट सपोर्ट के साथ आते हैं, जो वॉयस एक्टिवेटिड रिमोट्स के साथ आते हैं। इसके अलावा इसमें डेडिकेटिड क्रिकेट मोड भी है। साथ ही यह टीवी DTS Virtual X Surround Technology के सपोर्ट के साथ मार्किट में पेश किया गया है और रिमोट में आपको ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विस के लिए डेडिकेटेड बटन भी दिए है।

 

Related Articles

ImagePOCO M8 Power रिव्यू: ₹25,000 से कम में लगभग सब कुछ, सिर्फ एक कसार रह गई

POCO M8 Power के साथ POCO की M-सीरीज़ हमेशा से बुनियादी चीज़ें ठीक से करने और बाकी दिखावे को छोड़ देने पर टिकी रही है, और M8 Power इस सोच पर इस दाम के किसी भी हालिया फोन से ज़्यादा टिका हुआ है। ₹21,999 से शुरू होकर ये एक भरी हुई भीड़ में उतरा है, …

ImageVU के स्मार्टटीवी एंड्राइड 9.0, 40W साउंड बार और 500 निट्स ब्राइटनेस के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

साल 2019 में हमनें इंडियन मार्किट में काफी ब्रांड के स्मार्ट-टीवी लांच होते हुए देखा गया है। लेकिन बजट सेगमेंट में Xiaomi के Mi TV और OnePlus के लेटेस्ट प्रीमियम टीवी काफी लोकप्रिय साबित हुए है। इसके क्रम में आज Vu ने भी अपने लेटेस्ट एंड्राइड स्मार्टटीवी को लांच कर दिया है। इनमे एंड्राइड पाई …

ImageVu Ultra 4K स्मार्ट टीवी हुए Dolby Vision और 30W स्पीकर के साथ हुए लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vu ने आज इंडियन मार्किट में अपनी 4K एंड्राइड स्मार्ट टीवी लाइन-अप में नए मॉडल लांच किये है। कंपनी ने 43, 50, 55, और 65 इंच के साइज़ में 4 नए मॉडल पेश किये है। इस नयी सीरीज में आपको 40% एक्स्ट्रा ब्राइटनेस और डेडिकेटेड बैकलाइट कंट्रोलर का सपोर्ट भी दिया है। इसके अलावा आपको यहाँ पर …

Image43 इंच से 50 इंच तक, ₹30,000 से कम में बेस्ट 4K QLED Smart TV – खरीदने से पहले देखें पूरी गाइड

QLED Smart TV का नाम सुनते ही कुछ साल पहले तक दिमाग में ₹60,000 से ₹70,000 वाला बजट आता था। क्वांटम डॉट वाली वो चमकदार, गहरी रंगत सिर्फ महंगे टीवी की पहचान मानी जाती थी। लेकिन 2026 में तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। आज ₹30,000 से कम में आपको न सिर्फ 4K QLED स्क्रीन …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

Discuss

Be the first to leave a comment.