Thomson Oath Pro 4K एंड्राइड टीवी हुआ इंडिया में लांच, कीमत सिर्फ 24999 रुपए से शुरू

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Thomson ने भारतीय मार्केट में आज नए 4K TVs को पेश किया है। कंपनी ने अपने इन नए TVs को Thomson Oath Pro सीरीज के तहत पेश किया है। कंपनी ने इस सीरीज को 43-इंच, 55-इंच और 65-इंच तीन अलग-अलग साइज में पेश किया है। कंपनी की यह टीवी सीरीज सीधे तौर पर Xiaomi, OnePlus, Realme जैसे कई कंपनियों को टक्कर देगी। तो चलिए टीवी के फीचरों पर नज़र डालते है:

Thomson Oath Pro सीरीज की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने Thomson Oath Pro को भारत में 43-इंच, 55-इंच और 65-इंच साइज के साथ पेश किया है। 43-इंच वाले मॉडल को जहां 24,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया है, वहीं 55-इंच को 32,999 रुपए और 65इंच TV को 52,999 रुपए की कीमत में पेश किया है। तीनों ही मॉडल 5 जुलाई से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Thomson Oath Pro Series के फीचर

कंपनी ने इस सीरीज को इंडिया में काफी पतले बेज़ेल के साथ पेश किया है। तीनो ही टीवी एंड्राइड पाई आधारित सॉफ्टवेयर पर रन करते है। इसमें आप आसानी से सीधे ही Amazon Prime, Hotstar और Netflix जैसी एप्लीकेशनों का इस्तेमाल कर सकते है। टीवी के साथ दिए रिमोट में आपको OTT एप्लीकेशनों की बटन भी दिए गये है।

प्रोसेसर के तौर पर टीवी में MediaTek क्वैड कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। टीवी में आपको बिल्ट इन क्रोम कॉस्ट का विकल्प भी दिया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अपने मोबाइल स्क्रीन को टीवी अपर कास्ट कर सकते है।

टीवी के साथ दिया गया रिमोट वौइस् कंट्रोल के साथ आता है। टीवी में कंपनी ने आपको 30W स्पीकर भी दिए है जो डॉल्बी अट्मोस सपोर्ट के साथ काफी बेहतरीन ऑडियो आउटपुट देने में सक्षम है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में ब्लूटूथ 5.0 के अलावा HDMI पोर्ट, USB पोर्ट का भी विकल्प दिया है।

Related Articles

ImageKarbonn की वापसी, 12 हज़ार में 7,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, पर 5G के लिए इंतज़ार

एक नज़र में : Karbonn ने भारत में Rebel और Rebel Pro लॉन्च करके स्मार्टफोन बाज़ार में अपनी वापसी कर ली है। इनकी खास बात बड़ी बैटरी और कम दाम है, क्योंकि ₹11,999 वाले Rebel में आपको 7,000mAh की बैटरी मिलती है। लेकिन MediaTek Helio G81 प्रोसेसर वाले ये दोनों फोन सिर्फ 4G नेटवर्क पर …

ImageTCL ने इंडिया में किये 4K और 8K Android TV 50W Onkyo साउंड बार और डॉल्बी विज़न के साथ लांच

इंडियन मार्किट में आज TCL कंपनी ने अपनी लेटेस्ट QLED टीवी रेंज को अलग-अलग स्क्रीन साइज़ के साथ पेश कर दिया है जिनकी कीमत 45,990 रुपए से शुरू होती है। कंपनी ने C715, C815 और X915 सीरीज को 50 इंच से 85 इंच स्क्रीन साइज़ तक लांच किया है। यह सभी स्मार्टटीवी एंड्राइड प्लेटफार्म पर आधारित है …

ImageOnePlus ने लांच किये 3 नए स्मार्टटीवी को इंडिया में लांच, कीमत सिर्फ 12,999 रुपए से शुरू

OnePlus ने काफी दिनों से टीज़ करने करने के बाद आज इंडिया में अपने लेटेस्ट टीवी लाइनअप को लांच कर दिया है। कंपनी ने अपने 3 नए स्मार्टटीवी 55-इंच U1 और किफायती Y सीरीज को 43 और 32 इंच साइज़ के साथ पेश किया है। जहाँ पर 55 U1 4K रेज़ोलुशन को सपोर्ट करता है वही …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImageVu Premium 43, 50 और 55-इंच 4K एंड्राइड स्मार्ट टीवी हुए इंडिया में लांच: कीमत सिर्फ 24,999 रुपए से शुरू

CInema TV रेंज को पेश करने के बाद अब Vu ने प्रीमियम 4K TV को भारत में पेश किया है। ये नए टीवी भारत में कंपनी के पहले से मौजूद 4K TV रेंज और Vu प्रीमियम टीवी लाइनअप में भी अपनी जगह लेंगे। नए टीवी को लॉन्च करते हुए कंपनी की साईओ और फाउंडर देविता …

Discuss

Be the first to leave a comment.