Xiaomi Mi Max 3 के स्पेसिफिकेशन हुए लीक; बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और SD 710 चिपसेट होगी खासियत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले साल कंपनी ने Mi Max 2 को इंडिया में लांच किया था जिसके बाद से ही उम्मीद थी की कंपनी इसका अपग्रेड वर्जन भी आने वाले समय में पेश करेगी। कंपनी के सीईओ Lei Jun ने यह संकेत भी दे दिए है की डिवाइस जुलाई महीने में लांच की जा सकती है। फोन से जुड़े काफी अफवाहे सामने आने के बाद ताज़ा लीक हुई एक इमेज में फ़ोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन सामने आ गये है जिसके अनुसार फोन में आपको बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी के साथ लेटेस्ट SD710 चिपसेट दिया जायेगा।

Xiaomi Mi Max 3 के मुख्य आकर्षण:

  • 18W फ़ास्ट चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग
  • 6.99-इंच 18:9 रेश्यो डिस्प्ले
  • स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट

यह भी पढ़िए: बातचीत के साथ-साथ अब घर बैठे करे WhatsApp से कमाई

Xiaomi Mi Max 3 के फीचर (आपेक्षित)

ताज़ा लीक हुई जानकरी के अनुसार Mi Max 3 में आपको 6.99-इंच की 18:9 रेश्यो वाली बड़ी डिस्प्ले दी जा सकती है। यहाँ पर आपको Mi 8 SE की तरह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट दिया जा सकता है जिसके साथ 4GB/6GB रैम का विकल्प उपलब्ध होगा। इंटरनल स्टोरेज के बारे में लीक में कुछ जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन हम उम्मीद करते है की यहाँ पर 64GB/128GB स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है।

Mi Max 3 receives 3C certification

यह भी पढ़िए: Sony Xperia XZ3 की इमेज हुई लीक; होगा ड्यूल कैमरा सेटअप से युक्त

फोटोग्राफी के लिए, पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जायेगा जिसके 20MP का प्राइमरी सेंसर होगा। सेकेंडरी सेंसर के बारे में अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। बड़ी स्क्रीन के साथ अच्छा बैकअप देने के लिए डिवाइस में क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट वाली 5,500mAh बैटरी दी जा सकती है। लीक के अनुसार यह डिवाइस एंड्राइड ओरियो आधारित MIUI 10 पर रन करेगी।

अन्य फीचर में आपको वायरलेस चार्जिंग, फेस अनलॉक के साथ आईरिस स्कैनर की सुविधा भी दी जा सकती है।

Xiaomi Mi Max 3 की कीमत और उपलब्धता

अभी डिवाइस की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन Mi Max 2 की कीमत को देखते हुए हम उम्मीद कर सकते है की यह डिवाइस 16 से 18 हजार रुपए के बीच में लांच की जा सकती है। उपरोक्त जानकारी लीक/अफवाहे के माध्यम से सामने आई है तो इनमे बदलाव से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। आधिक अपडेट के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

Related Articles

Imageनई TVS Radeon लॉन्च, LED लुक मिला और टॉप मॉडल भी Splendor Plus से सस्ता

एक नज़र में : TVS ने त्योहारों से ठीक पहले अपनी 110cc कम्यूटर बाइक TVS Radeon का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹67,100 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इस बार इसकी खास बात पूरी LED लाइटिंग है, यानी हेडलैंप से लेकर आगे-पीछे के इंडिकेटर तक सब LED है। साथ ही इसका सबसे महंगा …

ImageXiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro की स्पेसिफिकेशन और कीमत हुई Weibo पर लीक

इसी महीने की शुरुआत में ही Mi 10 Pro से जुडी कुछ बातें सामने आई थी की कंपनी डिवाइस पर काम कर रही है और उम्मीद है की जल्द इसको लांच भी किया जा सकता है। इसके बाद कंपनी के को-फाउंडर और वाईस चेयरमैन Lin Bin ने स्नैपड्रैगन टेक समिट 2019 में भी इस सीरीज …

Imageसाल 2020 के स्नैपड्रैगन 855 प्लस के साथ उपलब्ध 15 बेहतरीन स्मार्टफोन

क्वालकॉम ने हाल ही में अपनी स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के अपग्रेड वर्जन स्नैपड्रैगन 855 प्लस को भी लॉन्च कर दिया है। इस नयी चिपसेट में आपको पहले की तुलना यानि SD855 चिपसेट से तेज CPU और GPU कोर देखने को मिलती हैं। पिछले साल भी स्नैपड्रेगन 845 के हाई फ्रिकवेंसी वर्जन को हमने कुछ फोनों …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.