Xiaomi Mi CC9 की ऑफिसियल इमेज लांच से पहले हुई लीक: होगा 48MP प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi Mi CC9 और Xiaomi Mi CC9e को कंपनी 2 जुलाई को लांच करने वाली है। जैसे-जैसे डिवाइस के लांच का दिन पास आ रहा है कंपनी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के बारे में एक-एक करने जानकारी टीज़ कर रही है। हाल ही में एक टीज़र से साफ़ हुआ था की यहाँ 48MP रियर कैमरा मिलेगा उसके बाद पता चलता है की 32MP का सेल्फी कैमरा भी इस डिवाइस में दिया जायेगा।

स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स के बाद आज डिवाइस की इमेज Weibo पर लीक हुई है जिनको Xioami के CEO Lei Jun ने पोस्ट किया है। इमेज में डिवाइस का रियर पैनल दिखाई देता है तथा वाइट कलर वरिएन्त में काफी आकर्षक भी लगता है।

यह भी पढ़िए: Mi Band 4 vs Mi Band 3: स्मार्टबैंड हुआ और भी स्मार्ट?

Xioami CC9 से जुडी जानकरी (लीक्स)

पोस्ट की गयी तस्वीर की बात करे तो यहाँ पर डिवाइस की रियर साइड दिखाई देती है जिससे साफ़ होता ही की यहाँ पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जायेगा जो वर्टीकल शेप में लेफ्ट कार्नर पर मिलेगा। इसके ठीक नीचे LED फ़्लैश भी देखी जा सकती है। यहाँ ख़ास बात ये है की आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाई देता है तो उम्मीद है की CC-सीरीज में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह दी जाये।

Mi CC9 को लेकर काफी जानकरी लीक हो चुकी है जिनके अनुसार यहाँ पर 6.39-इंच AMOLED डिस्प्ले वाटर-ड्राप नौच के साथ दी जा सकती है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें स्नैपड्रैगन 730 मिलेगा जो Redmi K20 में भी देखने को मिलता है। CC9 को 6GB तथा 8GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज वरिएन्त के साथ लांच किया जायेगा।

इसके अलावा लीक के अनुसार 48MP +16MP+12MP का रियर कैमरा सेटअप तथा सामने 32MP सेल्फी कैमरा सेंसर हो सकता है। डिवाइस निश्चित रूप से एंड्राइड पाई आधारित MIUI पर रन करती हुई मिलेगी।

Xioami CC9 की स्पेसिफिकेशन (आपेक्षित)

मॉडल Xioami CC9
डिस्प्ले 6.39-इंच, 1080 x 2340 px, AMOLED
प्रोसेसर 2.0 GHz, ओक्टा-कोर, स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट
रैम 6GB/8GB
इंटरनल स्टोरेज 128GB/256GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9 पाई, MIUI
रियर कैमरा 48MP+16MP+12MP
फ्रंट कैमरा 32MP
फिंगरप्रिंट सेंसर इन-डिस्प्ले
बैटरी 4000mAh
कीमत –

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageXiaomi Mi CC9 होगा 108MP प्राइमरी सेंसर और स्नैपड्रैगन 730G के साथ लांच

शाओमी ने जुलाई महीने में चीन के मार्किट में Xiaomi Mi CC9, CC9e को लांच किया था जिसमे 48MP ट्रिपल कैमरा और स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट दी गयी थी। अब कुछ खबरें ऐसी भी सामने आ रही है की कल यानि की 24 अक्टूबर को चीन में CC9 का प्रो वरिएन्त यानि Xioami Mi CC9 Pro …

ImageMi Note 10 हो सकता है 14 नवम्बर को 108MP और स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ लांच

इस हफ्ते की शुरुआत में ही शाओनी ने यह साफ़ किया था की कंपनी जल्द ही Mi Note 10 को लांच करने का मान बना रही है जिसके बाद डिवाइस के बॉक्स की इमेज भी इन्टरनेट पर देखने को मिलने लगी थी। इसी के साथ खबरें ऐसी भी मिल रही है की यह शाओमी का …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products