शाओमी द्वारा आज Mi A1 के बाद अपनी डिवाइस MiA2 को इंडिया में पेश किया गया है। यह डिवाइस काफी आकर्षक कीमत पर पेश की गयी है जो आपको Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
फोन में आपको 5.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले मिलती है जिस पर आपको गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गयी है लेकिन आज कल की भाग दौड़ को देखते हुए हम आपको अपनी डिवाइस की सुरक्षा के लिए एक अच्छी क्वालिटी के केस और कवर का सुझाव देंगे। जिसके लिए हम आपके लिए लाये है कुछ अच्छी क्वालिटी के किफायती केस, कवर और स्क्रीन-प्रोटेक्टर। तो चलिए नज़र डालते है:
यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi A2 का क्विक रिव्यु: क्या साबित होगा सबसे बेहतर मिड-रेंज फोन?
Xiaomi Mi A2 के कुछ बेहतरीन केस और कवर
1. SPAZY Case Hard Armor Back Cover
रबर मटेरियल से बने इस कवर के आपका फोन भले ही थोडा सा भारी दिखेगा लेकिन यह डिवाइस को काफी अच्छे से चारो तरफ से सुरक्षित रखता है। विशेष रूप से Mi A2 के लिए बनाये गये इस कवर में आपको डस्ट एंड शॉक-प्रूफ सुरक्षा के अलावा डिस्प्ले प्रोटेक्शन भी मिलती है।
2. Insane Printed Hard Case
हाल ही में खेले गये फुटबॉल वर्ल्ड कप में भले ही पुर्तगाल ने कोई खास प्रदर्शन ना किया हो लेकिन रोनाल्डो की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है जिस कारण अगर आप फुटबॉल फैन है तो यह कवर आपको बहुत ही आकर्षक लगेगा।
3. Acm SVIEW Flip Case Cover
अगर आप अपने लिए एक स्मार्टस्क्रीन वाला फ्लिप कवर चाहते है जो आपके लिए यह कवर एक अच्छा सुझाव साबित होगा। यह कवर ना सिर्फ आपकी डिवाइस को प्रोटेक्शन देगा बल्कि आपको लॉक स्क्रीन पर नोटिफिकेशन देखने में भी मदद करेगा।
4. Bounceback 360 Anti-Slip Back Cover
यह केस आपकी डिवाइस को 360-डिग्री की प्रोटेक्शन देता है. यह कवर आपकी डिवाइस को चारों तरफ से ढक लेता है जिस कारण किनारों पर भी किसी भी तरह के झटको का असर नहीं होता है। किसी भी तरह के धक्कों, झटको या गिरने से यह फोन को सुरक्षा देता है।
5. Annure Leather Flip Back Cover
अगर आप घुमने का शौक़ रखते है और आपको एक थोडा महंगा फ्लिप कवर कवर चाहिए तो यह लक्ज़री कवर आपकी पहली पसंद बन सकता है। यह कवर आपके फोन को 360-डिग्री प्रोटेक्शन तो देता ही है इसके अलावा इस कवर में आपको कार्ड और पैसे रखने की भी सुविधा मिलती है।
6. FOSO Transparent Back Cover
अगर आप अपने Mi A2 के बेक पैनल के प्रीमियम लुक को छुपाना नहीं चाहते है तो FOSO द्वारा पेश किया गया यह ये ट्रांसपेरेंट कवर आपको काफी आकर्षक लगेगा। यह चारों किनारों पर से थोडा उठा हुआ है जो स्क्रीन को थोडा अतिरिक्त सुरक्षा देता है।
यह एक फ्लेक्सिबल केस होने के साथ-साथ वाटरप्रूफ भी है जो आपके डिवाइस की खूबसूरती को बनाये रखते गये आपकी डिवाइस की सुरक्षा करेगा।
7. Ceego Wallet Flip Cover
अगर आपको सिर्फ एक मोबाइल कवर से कुछ एक्स्ट्रा चाहिए तो यह फ्लिप कवर आपको जरुर पसंद आएगा। इस स्लिप कवर में आपको मोबाइल प्रोटेक्शन के अलावा एक वॉलेट की सुविधा भी देता है। यहाँ पर आपको कार्ड करने के लिए और पैसे रखने के लिए भी जगह दी गयी है जो इसको एक अलग तरह का मोबाइल कवर बनाता है।
8. MTT Avengers Soft & Flexible Back Cover
Marvel Avengers यह एक ऐसा नाम है जिसको हर कोई जानता है। यहाँ पर आपको कौन सा सुपरहीरो पसंद है आयरन मैन या थोर या हल्क। मेरी निजी राय में मुझे पसंद है कैप्टेन अमेरिका स्टीव रॉजर।
9. Solimo Flexible Back Case
Mi A2 के लिए बना यह काफी सॉफ्ट और फ्लेक्सिबल बेक कवर है. यह कवर आपकी डिवाइस को किनारों तक अच्छे से ढक लेता है तथा अचानक से गिरने या धक्का लगने से होने वाली नुकसान से बचाता है।
10. Mobicture Hard Polycarbonate Back Cover
अगर आप अपनी डिवाइस के लिए एक अच्छा बेक कवर चाहते है जिसके लिए आप लुक्स को एक कदम पीछे रख सकते है तो यह हार्ड पॉलीकार्बोनेट मटेरियल से बना हार्ड कवर आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
यह भी पढ़िए: Asus Zenfone 5Z के लिए 9 आकर्षक केस, कवर और टेम्पर्ड ग्लास
Mi A2 के लिए बेहतरीन स्क्रीन प्रोटेक्टर
Kavacha द्वारा टेम्पर्ड ग्लास – यहाँ से खरीदे
Midkart द्वारा टेम्पर्ड ग्लास – यहाँ से खरीदे
Hupshy द्वारा टेम्पर्ड ग्लास – यहाँ से खरीदे
यह भी पढ़िए: Realme 1 के लिए 9 आकर्षक केस, कवर और स्क्रीन प्रोटेक्टर