काफी उठापटक और अफवाहों-संभावनाओं के दौर के बाद अंततः Xiaomi ने भारत में Mi A1 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह नया फोन नई A-सीरीज़ का एक हिस्सा है जिसमें स्टॉक एंड्रॉइड होगा।
क्या ख़ास है Xiaomi Mi A1 में?
Xiaomi Mi A1 Build Quality and Display
Xiaomi Mi A1 में एक 5.5 inch की डिस्प्ले और 2.5D ग्लास के साथ मेटल बॉडी दी गयी है। गोल किनारों वाला Xiaomi का यह फोन एक फुल HD IPS स्क्रीन के साथ आता है जिसमें 1920 x1080P रिज़ॉल्यूशन, 401 PPI पिक्सल density है।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Xiaomi ने एक बार फिर क्वालकॉम MSM8953 स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट का प्रयोग किया है जो इसे रेडमी नोट 4 और Mi Max 2 इस्तेमाल किया था। 2.0GHz ओक्टा-कोर वाले इस प्रोसेसर को एड्रेनो 506GPU और 4GB रैम द्वारा सहायता प्रदान की गई है।
Xiaomi Mi A1 Storage Variants
यदि आप Xiaomi में दिलचस्पी रखते हैं, तो आपको अवश्य पता होना चाहिए कि यह हमेशा एक से अधिक संस्करणों के फोन पेश करता है। MI A1 भी दो वेरिएंट्स के साथ आता है: 32GB और 64GB। दोनों फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट वाले हैं जहां दूसरी सिम के स्थान पर 128GB तक माइक्रोएसडी कार्ड का प्रयोग किया जा सकता है। दोनों ही फोनों में 4GB रैम दी गयी है।
Xiaomi Mi A1 Camera
MI A1 के ड्यूल कैमरा सेटअप में 12-मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस (26 mm, F/ 2.2) और 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस (50 mm, F/ 2.6) शामिल हैं। यह फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस और ड्यूल एलईडी फ्लैश को भी सपोर्ट करता है।
यह आईफोन 7 प्लस, सैमसंग नोट 8 और वनप्लस 5 की तरह 2x ऑप्टिकल ज़ूम प्रदान करता है। यह 4K वीडियो @ 30FPS और स्लो-मॉस 720 @ 120FPS पर शूट कर सकता है। इसका 5 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग का भी समर्थन करता है।
Xiaomi Mi A1 Software, connectivity और Battery
MI A1 स्टॉक एंड्रॉइड के साथ आता है, इसलिए हम Google और Android O अपग्रेड के समय पर अपडेट की उम्मीद कर सकते हैं। कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में Xiaomi A1 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a / b / g / n / ac, ड्यूल-बैंड, ब्लूटूथ 4.2, GPS, USB टाइप C के साथ आता है। इसमें एक ऑडियो जैक है और यह FM रेडियो को सपोर्ट करता है। इसके अलावा , फोन 3080 mAh बैटरी के साथ आता है , जो हटाई नहीं जा सकती।
Xiaomi Mi A1 मूल्य, उपलब्धता और लॉन्च ऑफ़र
भारत में Xiaomi Mi A1 की कीमत 32GB संस्करण के लिए रु 14,999 निर्धारित की गई है और 64GB संस्करण के लिए रु 15,999 कीमत तय की गई है, यह फोन फ्लिपकार्ट और Mi.com पर उपलब्ध होगा। Xiaomi Mi A1 की बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी।
Xiaomi Mi A1 Specification
Model | Xiaomi Mi A1 |
Display | 5.5-Inch, Full HD LTPS |
Processor | 2GHz octa-core Snapdragon 625 processor |
RAM | 4GB |
Internal Storage | 64GB,expandable up to 128GB |
Software | Android Nougat 7.1.1 |
Primary Camera | 12 MP (telephoto lens) + 12MP (wide-angle lens) rear cameras |
Secondary Camera | 5MP selfie camera |
Dimensions | 155.4×75.8×7.3mm and 165Grams |
Battery | 3,080mAh battery |
Others | 4G VoLTE, WiFi, Bluetooth, GPS, 3.5mm, USB Type-C |
Price | Rs. 14,999 |