Home न्यूज़ Xiaomi ने Redmi Note 5 Pro और Mi TV 4(55-इंच) की भारत...

Xiaomi ने Redmi Note 5 Pro और Mi TV 4(55-इंच) की भारत में कीमत बढाई

0

शाओमी ने अपने 2 सबसे लोकप्रिय प्रोडक्ट रेड्मी नोट 5 प्रो (4GB रैम वरिएन्त) और शाओमी Mi TV 4 55-इंच की कीमत क्रमशः 1000 रुपए, 5000 रुपए बढ़ा दी है। अब मई 1 से इन दोनों प्रोडक्ट की कीमत 14,999 रुपए (Redmi Note 5 Pro) और 44,999 रुपए (Mi TV 4 55-inch) हो जाएगी। (Read in English)

Xiaomi ने कीमत क्यों बढाई?

शाओमी के इन्डिया सीईओ Manu Kumar Jain ने PCBA इम्पोर्ट टैक्स (10%) और करेंसी डेप्रिसिएशन (~5%) को प्रोडक्ट की कीमत बढाने के कारण बताया है। उन्होंने कहा है की कीमत में जो बढ़ोतरी की गयी है वो लगत को संतुलित करेगी तथा शाओमी को उन वरिएन्त्स के प्रोडक्शन में मैडम करेगी जिनकी मांग काफी बढ़ गयी है।

यह भी पढ़िए: 7 बेस्ट Xiaomi Redmi 5 केस, बैक कवर और टेम्पर्ड ग्लास

उन्होंने कहा है की, “हाल ही में हुए टैक्स संरचना में बदलाव तथा रुपए में आई गिरावट के फलस्वरूप हमारी लगत में काफी इजाफा हो गया है।

कंपनी ने कहा है की रेड्मी नोट 5 प्रो को Mi.com द्वारा प्री-आर्डर किया गया है तो उसकी कीमत अभी भी 13,999 रुपए ही बनी रहेगी। यहाँ यह भी समझाया गया की शाओमी ने रेड्मी नोट 5 प्रो की पिछली कुछ बिक्री को कैंसल क्यों किया?

प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने से कंपनी का लक्ष्य भारत में दस लाख रेड्मी नोट 5 प्रो मॉडल की प्रोडक्शन करना है।

रेड्मी नोट 5 प्रो के 6GB वरिएन्त और अन्य Mi TV 4A मॉडल्स की बिक्री कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वैसे नयी कीमत पर भी रेड्मी नोट 5 प्रो एक अच्छा विकल्प है। लेकिन कीमत बढने से रेड्मी नोट 5 प्रो के लिए मुकाबला और भी कड़ा हो जायेगा।

Xiaomi Phone और TV की बढ़ी कीमत

 मॉडल  पुराणी कीमत  नयी कीमत
Redmi Note 5 Pro (4GB RAM) Rs. 13,999 Rs. 14,999
Mi TV 4 (55-inch) Rs. 39,999 Rs. 44,999

Xiaomi Redmi Note 5 Pro Review | शाओमी रेड्मी नोट 5 प्रो का रिव्यु : 50 दिन के इस्तेमाल के बाद

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version