Xiaomi 15 Ultra और Xiaomi 15 MWC में लॉन्च – स्मार्टफोन खरीदने का है प्लान?, तो ये फोन बदल सकते हैं आपकी सोच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने Xiaomi 15 Ultra और Xiaomi 15 को MWC (मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस) में पेश किया है। अगर आपको कोई ऐसा फ़ोन चाहिए, जिसमें कैमरा, परफॉर्मेंस से लेकर बैटरी तक, सब्भी कुछ दमदार हो, तो Xiaomi के फ़ोन ऐसे ही धामके के साथ आये हैं। आप में से जिन्हें सबसे ज़्यादा दिलचस्पी फोटोग्राफी में है, उन्हें ज़रूर जान लेना चाहिए कि इन दोनों में Leica द्वारा ट्यून किये कैमरे हैं। इसके अलावा ये Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 90W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस हैं। आइए, इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi 15 Ultra और Xiaomi 15 कीमतें

Xiaomi 15 Ultra की कीमत €1,499 (लगभग ₹1,36,000) से शुरू है और Xiaomi 15 की कीमत €999 (लगभग ₹90,700) से शुरू है। MWC 2025 में पेश करने के बाद, मुमकिन है कि ये मार्च या अप्रैल में भारत में भी लॉन्च किये जायेंगे। हालांकि इसकी पूरी जानकारी कंपनी 11 मार्च को देगी।

Xiaomi 15 Ultra में मिलेगा तगड़ा कैमरा सेटअप ?

Xiaomi 15 Ultra

Xiaomi 15 Ultra के रियर पैनल पर नज़र पड़ते ही आप समझ जायेंगे, कि ये कैमरा लवर्स के लिए आकर्षक है। इसमें Leica का क्वाड-कैमरा सेटअप है, जिसमें 200MP का पेरिस्कोप लेंस, 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का टेलीफोटो सेंसर और 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। वहीँ सेल्फी क्लिक करने वालों के लिए भी इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसके अलावा इस Snapdragon 8 Elite द्वारा संचालित फ़ोन में, 6.73-इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स ब्राइटनेस के साथ मिलेगी। फ़ोन में 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज के विकल्पों में से आप अपने अनुसार चयन कर सकते हैं। फ़ोन में 5410mAh की बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग के साथ उपलब्ध होगी।

Xiaomi 15 में क्या होगा ख़ास

XIAOMI 15

Xiaomi 15 भी Ultra मॉडल की ही तरह बेहद पावर परफॉरमेंस डिलीवर करेगा, लेकिन ये उनके लिए बेस्ट है, जो Ultra के मुकाबले में थोड़ा कॉम्पैक्ट फ़ोन चाहते हैं। इसमें 6.36-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिलेगी, और ये भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स ब्राइटनेस के साथ ही आयी है। इसमें आपको 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलेगी।

Xiaomi 15 भी कैमरा लवर्स को निराश नहीं करता। इसमें 50MP का LightHunter 900 प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का 3.2x टेलीफोटो कैमरा रियर पैनल पर मौजूद हैं। सेल्फी के लिए ये भी 32MP का फ्रंट कैमरा ऑफर करता है।हालांकि इसकी बैटरी थोड़ी छोटी, 5,240mAh की है, लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग वही है। ये भी 90W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

Imageइस हफ्ते भारत में दस्तक देंगे 5 नए स्मार्टफोन, कोई लाया 8000mAh बैटरी तो कोई टेलीफोटो ज़ूम कैमरा

जुलाई का यह दौर नया फोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए काफी हलचल भरा रहने वाला है। इस हफ्ते (15 से 21 जुलाई 2026 के बीच) भारत में पाँच नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं, और इनमें दस हज़ार रुपये वाले बजट फोन से लेकर फ्लैगशिप तक हर रेंज में फोन चाहने वालों …

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

Imageएक साल में ₹9,000 महंगा: सितम्बर 2026 में ₹20,000 में अब कौन सा फोन लेना समझदारी है?

Best Phone Under 20000 – ₹20,000 का बजट भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में सबसे भरा-पूरा सेगमेंट रहता है, क्योंकि लगभग हर बड़ी कंपनी इस कीमत पर हर साल कुछ न कुछ लॉन्च ज़रूर करती है और इसी बजट के फोन सबसे ज़्यादा बिकते भी हैं। लेकिन इस साल इस बजट का मतलब बदल गया है। मेमोरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products