Xiaomi 13 Pro हुआ BIS वेबसाइट पर स्पॉट, जल्द ही भारत में हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi जल्द ही अपनी Xiaomi 13 सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है। इस फ्लैगशिप सीरीज को 8 दिसंबर को चीन में लॉन्च किया जायेगा। खबरों के मुताबिक, जल्द ही इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi 13 सीरीज में दो फोनों के होने की सम्भावना जताई जा रही हैं , वह फोन Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro हो सकते हैं। हाल ही में Xiaomi 13 Pro के मॉडल को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे भारत में इसके लॉन्च की सम्भावना और बढ़ गयी है।

यह भी देखे :- Samsung Galaxy Flip 5 में मिलेगी बड़ी कवर डिस्प्ले

XIAOMI 13 PRO BIS पर नज़र आया

पॉपुलर टिपस्टर मुकुल शर्मा ने Xiaomi 13 Pro के मॉडल नंबर (2210132G) को ग्लोबली लीक किया था। उसी मॉडल नंबर को BIS की वेबसाइट पर भी देखा गया है जिससे इस बात की पुष्टि हो जाती है कि जल्द ही यह फोन ग्लोबली लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार 2023 की शुरुआत में यह स्मार्टफोन भारत के बाज़ारों में शिरकत कर सकता है। Xiaomi 13 Pro को 2022 में लॉन्च हुए Xiaomi 12 Pro के सक्सेसर के रूप में देखा जा रहा है।

Xiaomi 13 Pro BIS पर नज़र आया

Xiaomi 13 Pro स्पेसिफिकेशन

इस बात की पुष्टि हो गयी है कि इस डिवाइस में हमें Sony IMX989 मेन कैमरा सेंसर मिलेगा। साथ ही इसमें टेलीफोटो कैमरा 75MM फोकल लेंथ के साथ नज़र आएगा। इस स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप के लिए कंपनी ने Leica के साथ साझेदारी की है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट से लेस होगा।

इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स के माध्यम से हमें पता चला है कि Xiaomi 13 Pro में 6.73-इंच की Curved OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है। इस बात की भी सम्भावना है की फोन में 4820mAh बैटरी बैकअप 120W का वायर्ड और 50W का वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। साथ ही यह दावा किया गया है कि फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा वाइड लेंस शामिल हो सकते हैं। फोन में MIUI 14 होगा, जो Android 13 पर रन करेगा।

विभिन्न स्टोरेज ऑप्शंस के साथ मिल सकता है Xiaomi 13 Pro

  • 8GB RAM+128GB स्टोरेज
  • 8GB RAM+256GB स्टोरेज
  • 12GB RAM+256GB स्टोरेज
  • 12GB RAM+512GB स्टोरेज

XIAOMI सीरीज 8 दिसंबर को चीन में लॉन्च होने जा रही है। देखना यह होगा कि भारत में यह सीरीज कब तक दस्तक देती है।

यह भी देखे :- Xiaomi 13 सीरीज़ की नयी लॉन्च डेट सामने आयी

Related Articles

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageBIS वेबसाइट पर दर्ज हुआ Samsung Galaxy A54 5G स्मार्टफोन, जल्द ही भारत में हो सकता है लॉन्च

Samsung जल्द ही कई स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी में है। 1 फरवरी को Samsung अपनी फ्लैगशिप सीरीज़ S23 को लॉन्च कर सकता है, जबकि मिड-रेंज A-सीरीज़ इसके तुरंत बाद लॉन्च हो सकती है। पिछले साल के पैटर्न को देखते हुए यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि Samsung अपनी A-सीरीज़ को मार्च के …

Imageदिसंबर में ही लॉन्च हो सकती है Redmi K60 सीरीज़ :- K60 5G में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर

अभी हाल ही में Xiaomi ने अपनी Xiaomi 13 सीरीज़ को चीन में लॉन्च किया था। कंपनी ने इसमें दो प्रीमियम फोनों Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro को शामिल किया था। अब Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप Redmi K सीरीज़ को लॉन्च करने का प्लान कर रहा है। कंपनी इस सीरीज़ में तीन नए डिवाइसों …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

Discuss

Be the first to leave a comment.