लॉन्च से पहले लीक हुई Xiaomi 13 Lite फोन की डिज़ाइन, फोन में मिलेगा ड्यूल सेल्फी कैमरा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi वैश्विक बाजार में अपने Xiaomi 13 सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Xiaomi 13 लाइनअप, जिसमें Xiaomi 13 Lite, Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro मॉडल शामिल हैं, की घोषणा आगामी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2023 के दौरान की जाएगी। लॉन्च से पहले Xiaomi 13 Lite को एक जर्मन रिटेलर की वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे हमें डिवाइस के पहले लुक का पता चला है और साथ ही हमें इसके फीचर्स के बारे में भी बताता है।

यह भी पढ़े :-[Exclusive] डायनामिक आइलैंड की तरह काम करने वाले Realme Mini Capsule फ़ीचर की देखें वीडियो

Xiaomi 13 Lite की लीक छवियों में Xiaomi 13 Lite की डिज़ाइन को देख ऐसा प्रतीत होता है, कि डिवाइस ने Xiaomi CIVI 2 से डिजाइन की प्रेरणा ली है, जिसे कुछ समय पहले चीन में लॉन्च किया गया था। फोन में पीछे की तरफ, एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल हैं, जिसमें कुल तीन कैमरे हैं, जबकि सामने की तरफ डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है।
डिवाइस में कथित तौर पर Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर होगा।

Xiaomi 13 Lite स्पेक्स (अनुमानित)

डिवाइस के डिस्प्ले की बात करें तो Xiaomi 13 Lite में 6.55-इंच का AMOLED पैनल होने की उम्मीद है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। डिवाइस संभवतः “आउट ऑफ द बॉक्स” नवीनतम Android 13-आधारित MIUI 14 स्किन को बूट करेगा। डिवाइस में Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर होने की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही इसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिल सकती है। कैमरों के संदर्भ में, Xiaomi 13 Lite में लिस्टिंग के अनुसार 50MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। डिवाइस के फ्रंट में 32MP + 32MP का डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है। Xiaomi 13 Lite में 4,500mAh की बैटरी होने की बात कही गई है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

यह भी पढ़े :-Realme GT 3 फ्लैगशिप फोनों की रेस में 240W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ MWC में होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप smartprix.com पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageXiaomi 13 सीरीज़ 1 दिसंबर 2022 को होगी लॉन्च, साथ में MIUI 14 भी पेश करेगी कंपनी

काफी महीनों के इंतज़ार और अफवाहों के बाद Xiaomi 13 सीरीज़ के लॉन्च का ऐलान कर दिया गया है। कुछ चाईनीज़ मेन्यूफ्रैक्चर्र ने इस बात की पुष्टि की है कि यह फोन सीरीज़ दिसंबर 1 को चीन में लॉन्च की जाएगी। भारत में इसकी लॉन्च की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। Xiaomi 13 सीरीज़ …

Imageइस कारण से Xiaomi 13 Ultra के लॉन्च में हो सकती है देरी

Xiaomi ने हाल ही में Xiaomi 13 फ्लैगशिप सीरीज़ को लॉन्च किया है और अगले महीने कंपनी इसे MWC 2023 में विश्व स्तर पर भी लेकर आने वालो है। लेकिन इस सीरीज़ में एक Xiaomi 13 और 13 Pro के अलावा एक और स्मार्टफोन के आने की खबर काफी समय से आ रही है, जो …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Discuss

Be the first to leave a comment.