Xiaomi भारत में लेकर आया 15 मिनटों में फुल चार्ज होने वाला पहला फ़ोन; कीमतें करेंगी आपको हैरान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने भारत में सबसे फ़ास्ट चार्जिंग फ़ोन के साथ साल 2022 का आगाज़ किया है। कंपनी ने Xiaomi 11i सीरीज़ में भारत में दो स्मार्टफोन लॉन्च किये हैं। इनमें Xiaomi 11i और Xiaomi 11i HyperCharge शामिल हैं। Hypercharge, भारत में 120W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आने वाला पहला फ़ोन है, जबकि Xiaomi 11i में आपको 67W फ़ास्ट चार्जिंग मिलेगी। इन दोनों मिड-रेंज स्मार्टफोनों के अन्य फ़ीचर आप इस लेख में विस्तार से पढ़ सकते हैं।

Xiaomi 11i HyperCharge कीमतें और उपलब्धता

Xiaomi 11i HyperCharge और Xiaomi 11i दोनों को ही Purple Mist (बैंगनी), Camo Green (हरे), Pacific Pearl (सफ़ेद) और Stealth Black (काले) रंगों में ख़रीदा जा सकता है। दोनों फोनों को दो स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया है।

  • Xiaomi 11i HyperCharge 6GB +128GB स्टोरेज – 26,999 रूपए
  • Xiaomi 11i HyperCharge 8GB+256GB स्टोरेज – 28,999 रूपए
  • Xiaomi 11i 6GB +128GB स्टोरेज – 24,999 रूपए
  • Xiaomi 11i 8GB+256GB स्टोरेज – 26,999 रूपए

इन दोनों स्मार्टफोनों की सेल 12 जनवरी से Flipkart और Xiaomi स्टोरों पर शुरू होगी।

ये पढ़ें: Xiaomi India पर संकट के बादल; इतने करोड़ की आयात शुल्क की चोरी के लिए मिला सरकार द्वारा नोटिस

Xiaomi 11i और 11i HyperCharge स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 11i सीरीज़ के दोनों स्मार्टफोनों में 6.67-इंच फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गयी है। दोनों में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट भी मिलता है। इनमें अधिकतम 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है।

दोनों ही स्मार्टफोनों में MediaTek के चिपसेटों को जगह मिली है। Xiaomi 11i और 11i Hypercharge में ओक्टा कोर Dimensity 920 प्रोसेसर है, और दोनों में 8GB तक की रैम और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज दी गयी है। स्टोरेज को आप माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ अन्य 1TB तक भी बढ़ा सकते हैं।

Xiaomi 11i और 11i HyperCharge, दोनों में 108MP का मुख्य कैमरा Samsung HM2 सेंसर और f/1.89 अपर्चर के साथ, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा 120 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और f/2.2 अपर्चर के साथ और 2MP का मैक्रो लेंस मिलते हैं। दोनों स्मार्टफोनों में स्क्रीन पर पंच-होल कटआउट है, जिसमें दिए 16MP के सेल्फी कैमरे को आप वीडियो कॉलिंग के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Xiaomi 11i HyperCharge में 4500mAh की बैटरी, 120W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ दी गयी है। वहीँ 11i में 5160mAh की बैटरी आपको 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है।

इसके अलावा इनमें हाइब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट, एंड्राइड 11 आधारित MIUI 12.5, IP53 रेटिंग, 3.5mm ऑडियो जैक, डॉल्बी एटमॉस साउंड सपोर्ट, Hi-Res ऑडियो, WiFi 6, ब्लूटूथ 5.2 जैसे फ़ीचर भी मौजूद हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageनई Bajaj Pulsar 125 और 150 का इंतज़ार खत्म, कंपनी ने कन्फर्म की लॉन्च डेट

एक नज़र में: नई Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 की लॉन्च तारीख अब तय हो चुकी है। कंपनी ने इनका आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया है, जिसमें दोनों मोटरसाइकिलों के 24 अगस्त को आने की पुष्टि हुई है। टीज़र में “Gear Up For What’s Next” लाइन के साथ नई बाइक की परछाईं एक पुरानी …

ImageRedmi Note 12 Pro+ जल्दी होगा भारत में लॉन्च, लेकिन बदल जायेगा नाम

Xiaomi ने हाल ही में Redmi Note 12 सीरीज़ को लॉन्च किया है। हालांकि ये सीरीज़ अभी चीन में ही आयी है, लेकिन इसके भारत में लॉन्च होने को लेकर भी कई चर्चाएं हैं। हाल ही में इसे BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया है, लेकिन ये भारत में अलग नाम के साथ दस्तक …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageRCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, और इसी के साथ कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई “b” सीरीज़ की शुरुआत भी कर दी है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में वही ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन और पीछे जलती-बुझती Glyph लाइट वाला सिग्नेचर लुक है, जिसके लिए Nothing …

Imageएक्सक्लूसिव: Xiaomi 18 सीरीज़ तय समय से पहले आ रही है भारत में

Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ को लेकर अपनी पुरानी रणनीति बदलने जा रही है। हमारे सोर्स टिपस्टर योगेश ब्रार (Yogesh Brar) के अनुसार, कंपनी बहुप्रतीक्षित Xiaomi 18 सीरीज़ का ग्लोबल और भारतीय लॉन्च तय शेड्यूल से पहले करने की तैयारी में है। इसका सीधा मतलब है कि इस बार नई Xiaomi फ्लैगशिप के लिए आपको …

Discuss

Be the first to leave a comment.