अपने आधार कार्ड को अब घर बैठे ही कर सकेंगे मोबाइल नंबर से लिंक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दूरसंचार विभाग ने उपभोक्ताओं को अपना आधार कार्ड अपने मोबाइल नंबर से जोड़ना काफी आसान बना दिया है, इसके साथ ही पुन: सत्यापन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए, दूरसंचार विभाग ने नए तरीके भी जोड़े हैं जो उपभोक्ताओं को कहीं जाने की बजाय अपने घर बैठे ही नंबर को आधार से लिंक करने की सुविधा देते हैं। ऐसा करने के लिए, सरकार ने तीन नए तरीकों की शुरुआत की है जो निम्नानुसार हैं:

इसके अलावा पढ़ें: किसी भी फ़ोन पर Stock Android Notification Panel और Quick Settings इस तरह प्राप्त करें

  • OTP Verification

यह प्रक्रिया उस मोबाइल नंबर का उपयोग करेगी जो आधार कार्ड पंजीकरण के दौरान पहले से आधार कार्ड से जुड़ा था। तब इन मोबाइल नंबरों पर भेजे गए OTP ऑनलाइन वेबसाइटों या ऐप्स के माध्यम से सत्यापित किए जाएंगे

  • Apps के उपयोग द्वारा

हालांकि हमने अतीत में आपके बायोमेट्रिक डाटा को फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैनर द्वारा कैप्चर करके UIDAI से जोड़ा गया था, लेकिन अब यह सम्भव है कि ऐप्स के माध्यम से प्रमाणीकरण उस मोबाइल नंबर पर आधारित हो सकता है जो पहले से आपके आधार कार्ड से पंजीकृत है।

  • IVRS (इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस) द्वारा

आप अपने फोन से अपने आधार कार्ड को जोड़ने के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल करने में सक्षम होंगे।

दूरसंचार विभाग ने सभी ऑपरेटरों को विकलांग, गंभीर बीमार और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग और आसान ढंग से डोरस्टेप वेरिफिकेशन की व्यवस्था करने का आदेश दिया है। उपभोक्ता द्वारा ऑनलाइन अनुरोध किये जाने के बाद इस सेवा की व्यवस्था की जाएगी।

इसलिए, मूल रूप से, इन नए तरीकों का उपयोग करके आप अपने आधार कार्ड के साथ पंजीकृत नम्बरों का पुन: सत्यापन कर पाएंगे।

भारत में आधार कार्ड और मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए अंतिम तिथि

मोबाइल नंबरों के पुन: सत्यापन के लिए अंतिम तिथि अब 6 फरवरी, 2018 से बढ़ा कर31 मार्च 2018 कर दी गई है।

इसके अलावा पढ़ें: 20 मेगापिक्सल के ड्यूल कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आएगा OnePlus 5T, नए लीक में हुआ खुलासा

Related Articles

ImagePOCO X8 Pro पर 6 हज़ार की कटौती, Flipkart Big Billion Days के दाम आए सामने

POCO ने Flipkart की Big Billion Days सेल के लिए अपने फोनों की कीमतें बता दी हैं। कंपनी ने पहले लाइव रिवील का टीज़र दिया था, और उसके बाद सेल प्राइस वाले पोस्टर जारी कर दिए। इनमें X8 Pro सीरीज़, X8 सीरीज़, M8 Power, M8x और C-सीरीज़ के फोन शामिल हैं। अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर …

Imageऐसे करें अपने वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक

भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India – ECI) सारे भारतीय नागरिकों से अपने वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की मांग कर रहा है। दरअसल, ये मांग इलेक्शन लॉ एक्ट 2021 के आधार पर की गयी है, जिससे ये जानने में आसानी रहे कि एक चुनाव क्षेत्र से कोई भी व्यक्ति एक …

Image10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करना हुआ जरुरी, ऐसे करें आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट

आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय नागरिक की पहचान का प्रमाण है। वोट देने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन कई बार कार्ड में जानकारी अपडेट न होने के कारण हमें कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं के निवारण हेतु Unique Identification Authority of …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

Discuss

Be the first to leave a comment.