Astra Project: Google का नया फीचर जो रियल वर्ल्ड में बन जाएगा आपका दोस्त, ऐसे करता है काम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में शुरू हुए Google I/O इवेंट में Google ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं, जिनमें से एक खास घोषणा Project Astra के बारे में है। AI की दुनिया में ये कमाल का प्रोजेक्ट है, जो Gemini Live आधारित है। आगे Astra Project क्या है, और हम इसका उपयोग कैसे कर सकते हैं, इसके बारे में जानते हैं।

ये पढ़ें: Google I/O 2025 में Google ने की कई शानदार घोषणाएं, ये सब फीचर्स जल्द ही आपके लिए होंगे उपलब्ध

Astra Project क्या है?

ये Google का एक एडवांस्ड AI सिस्टम है, जो सिर्फ एक AI असिस्टेंट के रूप में काम नहीं करता बल्कि उससे कई ज्यादा है। इसे इस तरह से बनाया गया है, कि ये रियल टाइम में रियल वर्ल्ड से इंटरेक्ट कर पाता है, जिससे ये सिर्फ आपके प्रश्नों का उत्तर नहीं देता बल्कि आपके आस पास होने वाली चीजों को भी समझता है।

Astra Project कैसे काम करता है?

ये बिलकुल एक दोस्त या गाइड की तरह काम करता है, जो आपको कुछ पूछने पर सिर्फ छोटे छोटे जवाब नहीं देता बल्कि आप इससे रियल टाइम में बात कर सकते हैं। ये स्क्रीन शेयरिंग और कैमरा शेयरिंग फीचर के माध्यम से काम करता है, जिससे आप अपनी स्क्रीन पर मौजूद किसी चीज से संबंधित कुछ समझना चाहते हैं, तो स्क्रीन शेयर करके इससे पूछ सकते हैं।

उदाहरण के लिए आप फोन के किसी पेज पर हैं, और उसकी कोई सेटिंग्स आपको समझ नहीं आ रही तो आप उसी समय अपनी स्क्रीन शेयर करके इससे उस सेटिंग्स के बारे में पूछ सकते हैं। ठीक उसी तरह आप घर में रखें कोई सामान या घर को कैसे डेकोरेट करना है, इसके बारे में सलाह लेना चाहते हैं, तो आप कैमरा ऑन करके अपने रूम का व्यू इस टूल को बता सकते हैं, उसके बाद आपको ये उससे संबंधित चीजों के बारे में गाइड करने लगेगा।

Astra Project के फायदें

  • ये आपके लिए एक दोस्त या गाइड की तरह काम कर सकता है।
  • आप रियल वर्ल्ड में रियल टाइम में होने वाली चीजों के बारे में इससे बात कर सकते हैं, और जानकारी ले सकते हैं।
  • ये टूल काफी एडवांस्ड और सुरक्षित है।
  • इसका उपयोग करना काफी आसान है, और ये आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।

Astra Project का उपयोग कैसे करें?

  • इसके लिए अपने फोन में Gemini Live को ओपन करें।
  • अब चैट बॉक्स के ऊपर नजर आ रहे “Share screen with Live” बटन पर क्लिक करें।
  • अब आप अपनी स्क्रीन को शेयर करके Gemini से कुछ भी पूछ सकते हैं।
  • इसके अतिरिक्त, आप इसे “Video Mode” पर स्विच करके लाइव वीडियो स्टार्ट कर सकते हैं, और अपने आसपास की चीजें दिखा कर भी इससे बात कर सकते हैं।

हालांकि, ये अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन जल्द ही इसे Gemini के एडवांस्ड सब्सक्राइबर्स के लिए Google One AI प्रीमियम प्लान में शामिल कर दिया जाएगा, जिससे आप इसका उपयोग कर पाएंगे।

ये पढ़ें: Airtel धमाका ऑफर, इन यूजर्स को मिलेगा फ्री 100GB Google One स्टोरेज, ऐसे करें क्लेम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGoogle Photos की स्टोरेज बार-बार फुल? ये 5 सेटिंग्स बंद करते ही बचेगा कई GBs स्पेस

अच्छी-भली फोटो खींचने जाओ और स्क्रीन पर “Storage full” का नोटिफिकेशन आ जाए, नई फोटोज़ का बैकअप बीच में अटक जाए, और उसी अकाउंट पर Gmail के मेल आने बंद हो जाएं, ये झुंझलाहट लगभग हर स्मार्टफोन यूज़र झेलता है। ज़्यादातर लोग यहीं Google One का पेड प्लान खरीदने की सोचने लगते हैं। लेकिन पैसे …

Imageमनपसंद फोटो बनेगी प्रोफाइल की पहली झलक – आ गया Instagram का Reorder Grid फीचर, जानें कैसे करता है काम

Instagram Reorder Grid फीचर – सोचिए, पिछले साल किसी ट्रिप की या किसी ख़ास मौके की एक कमाल की फोटो आपने पोस्ट की थी, जो आपकी सबसे फेवरेट पोस्ट में से एक थी। लेकिन आज कोई आपकी प्रोफाइल खोलता है, तो वो फोटो कहीं नीचे, स्क्रॉल-दर-स्क्रॉल छुपी पड़ी रहती है। अब तक Instagram profile grid …

ImageGoogle Pixel 11 Pro में आ सकता है बड़ा बदलाव, Face ID जैसा फीचर और ‘Glow’ लाइट का लीक

Google अपने अगले Pixel फोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन उससे पहले ही Pixel 11 सीरीज़ को लेकर कुछ ऐसी जानकारियां सामने आई हैं, जो इसे पहले से अलग बना सकती हैं। इस बार बात सिर्फ नए प्रोसेसर की नहीं है, बल्कि ऐसे फीचर्स की चर्चा है, जो फोन इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस …

Image₹99 में 4K T20 वर्ल्ड कप? Jio का नया JioHome Cricket Offer सच में फायदे का सौदा है या शर्तों का खेल?

T20 वर्ल्ड कप शुरू होते ही Jio ने नया JioHome Cricket Offer लॉन्च कर दिया है। ₹99 का Power Play Pass लेकर यूज़र्स 4K स्ट्रीमिंग, फ्री ब्रॉडबैंड बेनिफिट और OTT ऐप्स का एक्सेस पा सकते हैं। आइए देखते हैं इस ऑफर में पूरा फायदा कैसे काम करता है। क्रिकेट सीज़न के बीच Jio ने “Power …

Imageफोन ही बन जाएगा टीवी – Jio के नए JioTV Pro Pack में मिलेंगे 1000+ लाइव चैनल, जान लीजिए कीमत

रिलायंस Jio ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक पेश किया है, जिसका नाम है JioTV Pro Pack। सिर्फ ₹55 में इस पैक के साथ आपको 1000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल मिलते हैं, और इसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिन की है। मतलब अब बड़ी स्क्रीन के इंतज़ार के बिना आपका फोन ही …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products