Google I/O 2025 में Google ने की कई शानदार घोषणाएं, ये सब फीचर्स जल्द ही आपके लिए होंगे उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज Google ने अपने I/O इवेंट की शुरुआत कर दी है, जिसके साथ ही कंपनी अपनी नई उपलब्धियों की घोषणा कर रही है। इस Google I/O Event में खास Android, AI, Web, और Cloud इन चार एरिया पर फोकस किया गया है। आगे Google I/O 2025 Event की घोषणाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Airtel धमाका ऑफर, इन यूजर्स को मिलेगा फ्री 100GB Google One स्टोरेज, ऐसे करें क्लेम

Google I/O 2025 Event की घोषणाओं

Android 16 QPR1 Beta 1

स्टेबल रिलीज से पहले Google ने Pixel डिवाइसेज के लिए Material 3 Expressive को लॉन्च किया है, हो नए UI डिजाइन के साथ नजर आएगा। इसमें आपको नया नोटिफिकेशन शेड, क्विक सेटिंग, लॉकस्क्रीन और लॉन्चर के साथ आइकन देखने को मिलेंगे।

Google Beam

कंपनी ने HP के साथ साझेदारी में इस कम्युनिकेशन टूल को पेश किया है जो प्रोजेक्ट स्टारलिन 3D प्रोजेक्ट के नाम से जाना जाता है। ये इस साल के आखिर तक यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

Google Meet Live Translation

Google Meet में अब लाइव ट्रांसलेशन फीचर को भी शामिल कर दिया गया है, जिससे मीटिंग के दौरान भाषा की वजह से कोई समस्या न हों। ये बिलकुल फोन में कॉल के दौरान ह्यूमन इंटरप्रिटर की तरह काम करेगा।

Gemini Live advancements

Gemini Live में भी Android और iOS डिवाइसों के लिए लाइव कैमरा और स्क्रीन शेयरिंग फीचर को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त, एजेंट मोड, Gemini 2.5 Flash, Gemini 2.5 Flash Lite जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। एडवांस्ड रीजनिंग के लिए Gemini 2.5 Pro “Deep Think” मोड को भी शामिल किया गया है, इसी के साथ Gemini Live फीचर्स को US यूजर्स के लिए क्रोम में आज से ही शुरू कर दिया गया है। सभी Gemini Live फीचर्स फिलहाल फ्री में उपलब्ध हैं।

Android XR

इन सब के बीच Google ने कंपनी के पहले XR आधारित डिवाइस से भी पर्दा उठाया है। ये Android XR Glasses मैसेज भेजने, नोटिफिकेशन म्यूट करने, और लाइव रिकॉर्ड करने जैसे कई काम कर सकते हैं।

Project Mariner

कंपनी ने अपने Project Mariner को भी पेश कर दिया है, जो एक साथ 10 टास्क को संभालने में सक्षम है। ये मल्टी टास्किंग के लिए काफी फायदेमंद प्रोजेक्ट साबित होगा।

Personalized smart replies on Gmail

Google ने पर्सनलाइज्ड स्मार्ट रिप्लाई वाले फीचर को भी Gmail में शामिल करने की घोषणा कर दी है, ताकि यूजर्स को ये न सोचना पड़े, कि उन्हें ईमेल के रिप्लाई में क्या लिख कर भेजना है। ये फीचर जल्द ही उपलब्ध होगा।

Project Astra

इस फीचर को खास विकलांगों और विशेष रूप से दृष्टिबाधित लोगों के लिए बनाया गया है, जो जल्द ही Gemini Live में शामिल किया जायेगा। इसकी सहायता से Android फ़ोन को नियंत्रित करना काफी आसान हो जाएगा। Project Astra की क्षमताएं Google ऐप्स और फॉर्म फैक्टर्स, जैसे XR ग्लासेस में आएंगी।

Visual Shopping & Agentic Features

Google Shopping के अनुभव को और भी बेहतर बनाने के लिए इस फीचर को लाया जा रहा है, जिसमें विजुअल शॉपिंग के माध्यम से यूजर्स ऑनलाइन ही प्रोडक्ट्स को खरीदने में बेहतर निर्णय ले पाएंगे। इस फीचर को जल्द ही उपलब्ध करवाया जाएगा।

Imagen 4

ये एक बेहतर इमेज जनरेशन टूल है, जो आपकी रचनात्मक सोच को बेहतर तरीके से पेश करेगा। इससे आप अपनी सोच के आधार पर एक अच्छी और सटीक इमेज बना पाएंगे।

Veo 3

Google I/O 2025 Keynote की शुरुआत Veo 3 द्वारा बनाए गए वीडियो के साथ हुई थी। ये एक कमाल का फीचर है, जो ऑडियो जनरेशन सुविधा के साथ भी आता है। इस फीचर को आज से ही रोलआउट किया जा रहा है। इसमें आप साउंड इफेक्ट, डायलॉग जनरेट करने में भी सक्षम होंगे।l

AI Sandbox

इसके साथ अपना अनुभव भारतीय सिंगर और म्यूजिशियन Shankar Mahadevan द्वारा साझा किया गया है। उनका कहना है, कि ये म्यूजिशियन के लिए एक बेहतर टूल साबित हो सकता है।

अन्य घोषणाएं

इन सब के अतिरिक्त, पर्सनलाइज्ड स्पीच टू टेक्स्ट, Jules, यूनिवर्सल AI असिस्टेंट जैसी घोषणाएं की गई हैं। Google भविष्य में AlphaFold लैंगुएज मॉडल को भी पेश कर सकता है, जो मेडिकल रिसर्च में लोगों के काफी काम आ सकता है।

ये पढ़ें: Nothing Phone 3 जुलाई में मचाएगा धमाल, कंपनी का पहला फ्लैगशिप अपग्रेडेड परफॉरमेंस के साथ होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung ने बढ़ाए Galaxy A17, A27, F17 और A07 5G के दाम, Galaxy F17 अब लॉन्च कीमत से ₹9,000 महंगा

मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग के चलते स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं, ये सिलसिला कुछ समय पहले शुरू हुआ, लेकिन किसी को भी ये अंदाज़ा नहीं था कि स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोनों की कीमतें इतनी बढ़ानी पड़ेंगी। कई स्मार्टफोनों की कीमतें तो पिछले महीनों में ही 3-4 बार बढ़ चुकी हैं। इसी लिस्ट में …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

ImageGoogle Photos की स्टोरेज बार-बार फुल? ये 5 सेटिंग्स बंद करते ही बचेगा कई GBs स्पेस

अच्छी-भली फोटो खींचने जाओ और स्क्रीन पर “Storage full” का नोटिफिकेशन आ जाए, नई फोटोज़ का बैकअप बीच में अटक जाए, और उसी अकाउंट पर Gmail के मेल आने बंद हो जाएं, ये झुंझलाहट लगभग हर स्मार्टफोन यूज़र झेलता है। ज़्यादातर लोग यहीं Google One का पेड प्लान खरीदने की सोचने लगते हैं। लेकिन पैसे …

ImageGoogle ने की कई घोषणाएं, नए UI के साथ Find Hub भी शामिल, ऐसे करेंगे काम

जल्द ही Google का इस साल का I/O 2025 कॉन्फ्रेंस होने वाला , लेकिन उसके पहले ही Google ने Android इवेंट में कुछ खास घोषणाएं कर दी है, जिसमें Android 16 के साथ साथ Wear OS 6, और Gemini के एडवांस्ड और सिक्योरिटी फीचर्स को उजागर किया गया है। आगे इस Google Android Show की …

Discuss

Be the first to leave a comment.