Airtel धमाका ऑफर, इन यूजर्स को मिलेगा फ्री 100GB Google One स्टोरेज, ऐसे करें क्लेम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप भी Airtel टेलीकॉम कंपनी के ग्राहक हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। क्योंकि, कंपनी ने Google के साथ साझेदारी में अपने ग्राहकों को फ्री क्लाउड स्टोरेज देने का निर्णय लिया है। नए ऑफर के साथ अब आप भी Airtel 100GB Google One स्टोरेज का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, हर ऑफर के साथ कुछ शर्तें भी होती हैं, इन सभी के बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Nothing Phone 3 जुलाई में मचाएगा धमाल, कंपनी का पहला फ्लैगशिप अपग्रेडेड परफॉरमेंस के साथ होगा लॉन्च

Airtel 100GB Google One स्टोरेज ऑफर

मंगलवार को Airtel और Google ने साझेदारी की घोषणा की है। इस घोषणा के साथ ही Airtel ऑफर में 100GB Google One स्टोरेज को शामिल किया गया है। हालांकि, ये ऑफर सिर्फ पोस्टपेड यूजर्स और WiFi यूजर्स को ही दिया जा रहा है, जिसमें आपको 6 माह तक 100GB Google One स्टोरेज का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

इसके बाद इसके लिए आपको अतिरिक्त 125 रुपए प्रतिमाह खर्च करना होंगे। यदि आप इसको फ्री सब्सक्रिप्शन पूरा होने के बाद उपयोग नहीं करना चाहते हैं, तो कैंसिल भी कर सकते हैं।

Google One स्टोरेज के फायदे

  • इसमें आपको 100GB की क्लाउड स्टोरेज मिलती है, जिसमें आप Google Photos, Drive, और Gmail के कंटेंट को रख सकते हैं।
  • आप आसानी से इस क्लाउड स्टोरेज पर Whatsapp का बैकअप, या फोन की अन्य फाइल्स जैसे फोटोज, विडियोज, डॉक्यूमेंट्स को अपलोड कर सकते हैं, जिससे फोन की स्टोरेज नहीं भरेगी।
  • ये फैमिली शेयरिंग फीचर के साथ आता है, अर्थात आप पूरी 100GB स्टोरेज का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, तो इसे अन्य 5 सदस्यों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।
  • इस क्लाउड स्टोरेज को आप Android, iOS दोनों डिवाइसों में उपयोग कर सकते हैं।

Airtel 100GB Google One स्टोरेज ऑफर को क्लेम कैसे करें?

  • इसके लिए सबसे पहले फोन में Airtel Thanks एप को डाउनलोड करें।
  • अब अपने पोस्टपेड अकाउंट या Xstream Fiber Wi-Fi अकाउंट को लॉगिन करें।
  • यहां Rewards या Benefits सेक्शन में जाएं।
  • अब Google One 100 GB ऑफर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Claim” बटन पर क्लिक करें, और अपने Google अकाउंट को लिंक करें।

ये पढ़ें: Hai Junoon सीरीज से नील नितिन मुकेश ने मचाया OTT पर धमाल, क्या आपने देखा ये म्यूज़िकल धमाका

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

Discuss

Be the first to leave a comment.