Vivo Y9s चीन में स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट और डायमंड शेप के क्वैड कैमरा सेटअप के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्वैड कैमरा ट्रेंड को बढ़ाते हुए Vivo ने भी अपना एक और क्वैड कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन Vivo Y9s स्मार्टफोन को आज चीन में लांच कर दिया है। काफी दिनों से टीज़ किये जाने के बाद डिवाइस से जुडी काफी जानकरी सामने आ ही गयी थी। Vivo Y9s में आपको डायमंड-शेप क्वैड कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जो काफी ख़ास है। तो चलिए नज़र डालते है इसके फीचरों पर:

यह भी पढ़िए: Huawei Mate 30 सीरीज Kirin 990 चिपसेट, क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच

Vivo Y9sकी कीमत और उपलब्धता

Y9s को चीन के मार्किट में Black, Blue और Pink कलर ऑप्शन में 1998 युआन की कीमत में पेश किया गया है।

Vivo Y9s के फीचर

Vivo Y9s के पहले क्वैड कैमरा सेटअप वाले फोन में आपको 6.38-इंच की FHD+ sAMOLED डिस्प्ले नौच के साथ मिलती है। प्रोसेसर के तौर पर आपको स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ दी गयी है।

फोटोग्रफी के लिए पीछे की तरफ आपको 48MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सेल का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर कॉम्बिनेशन वाला क्वैड-कैमरा सेटअप दिया गया है। सामने की तरफ 32MP का सेल्फी कैमरा के साथ ड्यूल-सेल्फ़ी पॉप-अप कैमरा भी दिया गया है।

अन्य फीचरों में, यहाँ एंड्राइड पाई आधारित FunTouch OS सॉफ्टवेयर, अल्ट्रा गेमिंग मोड और मल्टी टर्बो मोड दिया गया है। इसके अलावा 4500mAh की बड़ी बैटरी 18W फ़ास्ट चार्जर के साथ, USB टाइप-C पोर्ट, L1 सर्टिफिकेट और 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया मिलता है।

Vivo Y9s की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Vivo Y9s
डिस्प्ले 6.38-इंच, sAMOLED डिस्प्ले (2400×1080 पिक्सेल), 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो
चिपसेट 2.0GHz ओक्टा-कोर SD665, Adreno 610
रैम 8GB
स्टोरेज 128GB
बैटरी 4500mAh, 18W फ़ास्ट चार्जर
माप और वजन 159.25 x 75.19 x 8.68mm; 186.7 ग्राम
फ्रंट कैमरा 32MP
रियर कैमरा 48MP (f/1.8) +8MP अल्ट्रा-वाइड (f/2.2) +2MP मैक्रो (f/2.4) + 2MP डेप्थ सेंसर
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई आधारित Funtouch OS 9.1
कीमत –

Related Articles

Imageबिना नेटवर्क 1.5 किमी तक कॉल करने वाला Tecno Spark 50s 5G लॉन्च, मिलेगी 6,500mAh बैटरी और 45W चार्जिंग

एक नज़र में : Tecno ने भारत में Spark 50s 5G लॉन्च कर दिया है, जो मार्च में आए Tecno Spark 50 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा 5G फोन है। इसकी खास बात FreeLink फीचर है, जिससे मोबाइल नेटवर्क न होने पर भी आप 1.5 किमी तक दूसरे सपोर्टेड फोन पर कॉल और …

ImageVivo iQOO Neo Racing एडिशन हुआ स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट और 12GB रैम के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

जुलाई महीने में स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ विवो ने iQOO Neo को चीन में लांच किया था और अक्टूबर महीने में स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ iQOO Neo SD855 एडिशन को लांच करने के बाद आज चीन में एक बार फिट Neo Racing एडिशन को स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ पेश कर दिया है …

Imageआगामी जनवरी महीने में लांच होने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

साल 2018 में हमको बेहतरीन एंट्री लेवल स्मार्टफोनों से लेकर iPhone जैसे महंगे स्मार्टफोन देखने को मिले है और साल खत्म होने के बाद अब नए साल के पहले महीने में भी आपको काफी स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे जिनमे Honor View 20 और Samsung M-सीरीज काफी आकर्षक साबित हो सकती है। कुछ डिवाइस जैसे Honor …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products