Y20 सीरीज इंडिया में हुई स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट के साथ लांच, जाने कीमत और फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo India ने आज अपनी Y सीरीज के तहत भारत में दो नए स्मार्टफोन Y20 और Y20i को लांच किया है। कम्पनी की यह सीरीज एंट्री लेवल स्मार्टफोनों के लिए जानी जाती है। Vivo Y20 और Vivo Y20i दोनों ही स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट के साथ पेश किये गये है तो चलिए नजर डालते है दोनों ही फ़ोनों के फीचरों पर:

Vivo Y20, Y20i की कीमत और उपलब्धता

Vivo Y20 को मार्किट में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 12,990 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। साथ में Vivo Y20i को 11,490 रुपए की प्राइस पर 3GB रैम और 64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लांच किया है। दोनों ही डिवाइस बिक्री के लिए क्रमश: 28 अगस्त और 3 सितम्बर से उपलब्ध होंगी।

Vivo Y20 और Y20i के फीचर

दोनों ही फोंनो को एक जैसे फीचरों के साथ लांच किया गया है तो Vivo Y20 सीरीज में सामने की तरफ 6.47-इंच की Ultra O HD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले दी गयी है। बायोमेट्रिक के लिए पीछे की तरफ आपको फिंगरप्रिंट सेंसर तो मिलता ही है साथ ही फेस अनलॉक का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में सॉफ्टवेयर के तौर पर एंड्राइड 10 आधारित FunTouch OS मिलता है।

प्रोसेसर की बात करे तो दोनों ही फ़ोनों में स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट देखने को मिलती है। जहाँ Y20 को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वरिएन्त के साथ लांच किया है वही पर Y20i में आपको 3GB रैम और 64GB स्टोरेज का ही ऑप्शन मिलता है। 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ फोन आसानी से आपको लम्बा बैकअप देने में सक्षम है जबकि चार्जिंग के लिए 18W फ़ास्ट चार्जर का सपोर्ट दिया है।

फोटोग्राफी के लिए आपको पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 13MP के प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस दिए गये है। सामने की तरफ नौच के तहत 8MP का सेल्फ़ी कैमरा विडियो कालिंग के लिए मिलता है।

Related Articles

ImageVivo T5 vs iQOO Z11 vs realme P4s: ₹35,000 में किसे चुनेंगे आप?

Vivo T5 vs iQOO Z11 vs realme P4s: ₹35,000 के आसपास बजट हो और आपको बड़ी बैटरी वाला 144Hz AMOLED फोन चाहिए, तो इन दिनों तीन नाम एक ही कीमत पर सामने आते हैं। एक है vivo T5, जिसमें 7,050mAh बैटरी सिर्फ 7.99mm पतले फोन में दी गयी है। वहीँ दूसरी तरफ है iQOO Z11, …

ImageVivo Y20G हुआ स्नैपड्रैगन Helio G80 चिपसेट, एंड्राइड 11 के साथ लांच, जाने कीमत और फीचर

Vivo India ने पिछले साल अपनी Y सीरीज के तहत भारत में दो नए स्मार्टफोन Y20 और Y20i को लांच किये थे। कम्पनी की यह सीरीज एंट्री लेवल स्मार्टफोनों के लिए जानी जाती है। इसी क्रम में आज विवो ने Vivo Y20G स्मार्टफोन MediaTek Helio G80 चिपसेट के साथ पेश कर दिया है तो चलिए …

ImageVivo X50, X50 Pro और Vivo TWS Neo इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo ने आज इंडिया में अपनी प्रीमियम X50 सीरीज को लांच कर दिया है। सीरीज में आपको Vivo X50 Pro और X50 को पेश किया है। ऑनलाइन लांच इवेंट में स्मार्टफोन के साथ अपने पहे TWS इयरबड्स को भी मार्किट में उतारा है। पिछले महीने ही Vivo X50 सीरीज को ग्लोबली लांच किया गया था …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products