Vivo X50, X50 Pro और Vivo TWS Neo इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने आज इंडिया में अपनी प्रीमियम X50 सीरीज को लांच कर दिया है। सीरीज में आपको Vivo X50 Pro और X50 को पेश किया है। ऑनलाइन लांच इवेंट में स्मार्टफोन के साथ अपने पहे TWS इयरबड्स को भी मार्किट में उतारा है।

पिछले महीने ही Vivo X50 सीरीज को ग्लोबली लांच किया गया था और तभी से इस सीरीज को इंडियन मार्किट में लांच करने की तैयारी कर रहे थे।

Vivo X50 और X50 Pro के फीचर

विवो द्वारा पेश किये गये दोनों ही फ़ोनों में आपको 6.56-इंच की AMOLED डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और 2376 x 1080 रेज़ोलुशन के साथ मिलती है। डिस्प्ले में पंच होल कट-आउट दिया गया है। इसके अलावा X50 Pro ने ड्यूल कर्व डिस्प्ले इसको और प्रीमियम लुक देती है।

सीरीज के टॉप मॉडल X50 Pro में आपको स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट के साथ आपको 5G कनेक्टिविटी मिलती है। डिवाइस में 8GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS2.1 स्टोरेज का ऑप्शन भी यहाँ दिया है। स्नैपड्रैगन 765G गेमिंग सेंट्रिक चिपसेट के साथ मार्किट में उपलब्ध पहला स्मार्टफोन है। दूसरी तरफ सामान्य X50 मॉडल में आपको स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में पिछले की तरफ आपको क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है। Vivo X50 Pro में जहाँ आपको 48MP + 13MP + 8MP + 8MP कैमरा सेंसर Gimbal Stablization के साथ दिया है। वही वही पर Vivo X50 में 48MP + 13MP + 8MP + 5MP सेंसर सेटअप नार्मल ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजर के साथ मिलता है। सामने की तरफ दोनों ही फ़ोनों में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है।

Vivo X50 में 4,200mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है जबकि Pro Model में 4315mAh की बैटरी दी गयी है। दोनों ही फोन आपको 33W फ़ास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के अलावा आपको एंड्राइड 10 आधारित Funtouch OS 10.5 भी मिलता है।

Vivo X50 और X50 Pro की कीमत और उपलब्धता

विवो ने अपने हाई एंड डिवाइस Vivo X50 Pro को 49,990 रुपए की कीमत में पेश किया है। Vivo X50 को दो मॉडल 128GB स्टोरेज और 256GB स्टोरेज के साथ क्रमश: 34,990 रुपए और 37,990 रुपए के साथ Frost Blue और Glaze Black कलर में लांच किया है।

Vivo फोन को प्री आर्डर के लिए 23 जुलाई तक के लिए उपलब्ध करवाया गया है। फ़ोनों के साथ आपको काफी अच्छे बैंक डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर भी मिलते है। इसके अलावा फोन आपको Flipkart, Amazon ,Tata CliQ, Paytm Mall और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Vivo X50 and Vivo X50 Pro Specs

मॉडल Vivo X50 Vivo X50 Pro
डिस्प्ले 6.56-इंच FHD+ AMOLED, HDR10+ 6.56-इंच FHD+ AMOLED, HDR10+
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 730 स्नैपड्रैगन 765G
रैम + स्टोरेज 8GB रैम + 128GB/256GB स्टोरेज 8GB रैम + 256GB स्टोरेज
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित FunTouch 10.5 एंड्राइड 10 आधारित FunTouch 10.5
सेल्फी कैमरा 32MP 32MP
रियर कैमरा 48MP प्राइमरी + 13MP टेलीफ़ोटो + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 5MP मैक्रो सेंसर 48MP प्राइमरी + 13MP टेलीफ़ोटो + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 8MP पेरीस्कोप सेंसर
बैटरी 4200mAh, 30W फ़ास्ट चार्जिंग 4315mAh, 30W फ़ास्ट चार्जिंग
सिम ड्यूल सिम ड्यूल सिम
कनेक्टिविटी 4G, VoLTE सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, WiFi, 3.5mm ऑडियो जैक, एंड माइक्रो USB पोर्ट 5G 4G, VoLTE सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, WiFi, 3.5mm ऑडियो जैक, एंड माइक्रो USB पोर्ट
सेंसर फिंगरप्रिंट, एम्बिएंट लाइट सेंसर,  पोक्सिमिटी, कंपास, जैय्रोस्कोप सेंसर, कलर टेम्प्रेचर सेंसर फिंगरप्रिंट, एम्बिएंट लाइट सेंसर,  पोक्सिमिटी, कंपास, जैय्रोस्कोप सेंसर, कलर टेम्प्रेचर सेंसर
कलर Glaze Black एंड Frost Blue Frost Grey
कीमत 34,999 रुपए / 37,999 रुपए 49,999 रुपए

 

 

Related Articles

Image30 नहीं, अब सिर्फ 5… Diwali Reels के लिए ये हैं सही हैशटैग और कैप्शन

एक नज़र में : दिवाली की Reels के लिए अब आपको हैशटैग की लंबी सूची जुटाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि Instagram एक Reel या पोस्ट पर अब सिर्फ 5 हैशटैग लगाने देता है। दिसंबर 2025 तक यही सीमा 30 हैशटैग की थी, लेकिन स्पैम पर रोक लगाने के लिए कंपनी ने इसे घटा दिया …

ImageVivo ने किया X50 सीरीज के इंडिया में लांच को टीज़

Vivo ने इसी महीने की शुरुआत में चीन में X50 सीरीज को लांच किया था। सीरीज को लांच किये जाने के तुरंत बाद ही इसके इंडिया में भी लांच किये जाने से जुडी काफी रिपोर्ट सामने आ रही थी। कंपनी के सीईओ ने भी इसके इंडिया लांच को लेकर weibo पर पोस्ट की थी। इसी …

ImageVivo X50 और X50 Pro होंगे जल्द ही इंडिया में लांच, विवो के इंडिया सीईओ ने की पुष्टि

Vivo X50 और X50 Pro 1 जून यानि की आज चीन में लांच की जाएगी। लेकिन चीन में लांच किये जाने से पहले ही विवो इंडिया के सीईओ Jerome Chen ने कंपनी के फेसबुक पेज पर यह कहा है की Vivo X50 सीरीज जल्द ही इंडियन मार्किट में भी लांच की जाने वाली है। Chen की …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Imagevivo T5 Pro भारत में लॉन्च: 9020mAh बैटरी, 144Hz OLED डिस्प्ले और कीमत जानें

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo T5 Pro लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने फोन को एक अलग दिशा में ले जाने की कोशिश की है, जहां फोकस सिर्फ परफॉर्मेंस पर नहीं, बल्कि बैटरी, डिस्प्ले और ओवरऑल यूजर एक्सपीरियंस पर भी साफ दिखता है। अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे …

Discuss

Be the first to leave a comment.