Vivo Y19e 7,999 रूपये में AI कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, मिल रहें Jio रिचार्ज के साथ 5,000 रूपये तक के फायदें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने भारत में अपना काफी सस्ता 4जी स्मार्टफोन Vivo Y19e लॉन्च कर दिया है। इस फोन को Vivo Y18e के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया गया है, और इसमें आपको अच्छी ड्यूरेबिलिटी मिलने वाली है, क्योंकि फोन को SGS और Military-Grade Shock Resistance सर्टिफिकेशन प्राप्त है। फोन में AI कैमरा मिलने वाला है, इसके साथ ही इमेज बैकग्राउंड से लोगों को हटाने वाला फीचर भी शामिल किया गया है। आगे Vivo Y19e कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Amazon की इस सेल में मिल रहा स्मार्टफोन्स पर 8,000 रूपये तक का डिस्काउंट, कल से होगी शुरू

Vivo Y19e कीमत और उपलब्धता

इस फोन को 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत मात्र 7,999 रूपये है। फोन Titanium Silver और Majestic Green इन दो रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी सेल 20 मार्च 2025 से ही शुरू हो गई है, और इसे आप Vivo की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

फोन को Jio के साथ साझेदारी में पेश किया गया है, और इसके साथ आपको Jio पर कई शानदार ऑफर्स मिलने वाले हैं। इस फोन के साथ आपको Jio का 449 रुपए वाला प्रीपेड प्लान मिलेगा, जो 3GB प्रतिदिन डेटा, अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS प्रतिदिन, और अनलिमिटेड 5G के साथ आता है। उसके साथ ही आप JioTV, JioCinema, और JioCloud का उपयोग भी कर पाएंगे।

इतना ही नहीं, फोन के साथ आपको शुरू के 40 जो रिचार्ज पर 50 रूपये का कैशबैक मिलेगा। EaseMyTrip के 1500 रूपये के वाउचर्स दिए जा रहे हैं। Ajio पर 1000 रूपये का डिस्काउंट मिलेगा, और Netmeds की तरफ से 500 रूपये तक की दवाइयों की खरीदी पर 20% का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Vivo Y19e स्पेसिफिकेशंस

Vivo Y19e स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन Octa Core UniSoC T7225 12nm chipset द्वारा संचालित होता है, और ग्राफिक्स के लिए इसमें ARM Mali-G572 GPU दिया गया है। इसमें 4GB LPDDR4X RAM और 64GB eMMC 5.1 स्टोरेज मिल जाती है, इसी के साथ फोन Android 14 आधारित Funtouch OS 14 UI पर रन होता है।

बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल (f/2.2) का प्राइमरी AI कैमरा, और 0.08 मेगापिक्सल (f/3.0) सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। फ्रंट में वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल (f/2.2) सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5500mAh बैटरी के साथ आता है, और 15W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें IP64 रेटिंग की सुरक्षा दी गई है, और कनेक्टिविटी के लिए Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5Ghz), Bluetooth 5.2, GPS/GLONASS/QZSS, USB Type-C जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं।

ये पढ़ें: कार में मोडिफिकेशन करवाना है तो जान लो ये रूल्स, कभी नहीं कटेगा चालान

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products