Vivo Y15 हुआ ट्रिपल रियर कैमरे और 5000mAh की बैटरी के साथ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने आज इंडिया में बजट सेगमेंट में AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh बैटरी वाली डिवाइस Vivo Y15 को लांच कर दिया है। यह स्मार्टफोन काफी हद तक Vivo Y17 के समान ही नज़र आता है जिसकी कीमत और कुछ स्पेसिफिकेशन थोडा बदल दी गयी है।

यह भी पढ़िए: Vivo Y17 का हिंदी में रिव्यु: जाने क्या है इसमें ख़ास?

Vivo Y15 की कीमत और उपलब्धता

Image result for vivo Y15]

Vivo Y17 की तुलना में कीमत में भी बदलाव किया गया है। Vivo Y15 को 13,990 रुपए की कीमत में पेश हुआ है। Y15 बिक्री के लिए Vivo के ऑफलाइन स्टोर और फ्लिप्कार्ट, अमेज़न, पेटीम, जैसी ऑनलाइन स्टोरों पर भी उपलब्ध होगा।

लांच ऑफर:

  • ऑनलाइन प्लेटफार्म पर अगर आप Vivo Y15 को एक्सचेंज के तहत खरीदते है तो आपको 1,000 रुपए का एक्स्ट्रा ऑफ भी मिलता है इसके साथ ही नो-कास्ट EMI ऑप्शन भी उपलब्ध करवाया है।
  • अगर आप ऑफलाइन स्टोर से डिवाइस खरीदते है तो 4,000 का जिओ ऑफर 3TB डाटा के साथ मिलता है। जीरो इंटरेस्ट पर Bajaj Findserve, IDFC Bank, HDBFS, HDFC बैंक, Home क्रेडिट के अलावा कुछ अन्य डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी डिवाइस खरीद सकते है।

Vivo Y15 के फीचर

Vivo के Y15 में आपको सामने की तरफ 6.35-इंच की LCD HD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले 19.3:9 आस्पेक्ट रेश्यो और Halo-नौच के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में, यहाँ MediaTek Helio P22 चिपसेट के साथ 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। यहाँ पर आपको बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए Ultra Game Mode भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर पीछे की तरफ 13MP प्राइमरी सेंसर, 8MP वाइड-एंगल लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर कॉम्बिनेशन वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। सामने की तरफ 16MP AI फेस ब्यूटी फीचर वाला सेल्फ़ी कैमरा भी दिया है। एंड्राइड पाई आधारित Funtouch OS 9 सॉफ्टवेयर के रूप  मिलता है।

अन्य फीचर में, फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल सिम सपोर्ट, ड्यूल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0 GPS , 3.5mm ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी विकल्पों के अलावा 5000mAh की 18W के फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी बैटरी भी शामिल है।

Vivo Y15 के स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Vivo Y15
डिस्प्ले 6.35-इंच HD+ LCD डिस्प्ले, Halo-नौच
प्रोसेसर MediaTek Helio P22 चिपसेट
रैम 4GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB, 256GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई आधारित Funtouch OS 9
रियर कैमरा 13MP+8MP+2MP
सेल्फी कैमरा 16MP, AI फेस ब्यूटी
बैटरी 5,000mAh
अन्य ड्यूल-सिम, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS, फिंगरप्रिंट सेंसर
कीमत 13,990 रुपए

Related Articles

ImageRajnikanth’s Coolie OTT Release: जानें कब और कहां देखें, Lokesh Kanagaraj की अगली फिल्म में रजनीकांत संग जुड़ेंगे ये दिग्गज

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और डायरेक्टर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj’s Coolie) की फिल्म Coolie 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। रिलीज़ से पहले फिल्म को लेकर काफी हाइप था और भले ही रिव्यूज़ मिले-जुले रहे हों, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। अब दर्शकों की नज़रें Coolie OTT release पर …

ImageVivo Y17 हुआ 6.35-इंच डिस्प्ले, Helio P35 चिपसेट के साथ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

काफी सारे लीक और रिपोर्ट्स के बाद आखिरकार Vivo ने थोडा शांत तरीके से अपने ट्रिपल कैमरा और 500mAh बैटरी वाले Vivo Y17 को इंडिया में सिर्फ 17,990 रुपए की कीमत में लांच कर दिया है। यह डिवाइस जल्द ही आपको ऑफलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी। तो चलिए नज़र डालते है …

ImageMoto Z4 स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट और 48MP रियर कैमरे के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

काफी लीक्स और अफवाहों के बाद Motorla ने आखिरकार अपना लेटेस्ट मिड-रेंज फ़ोन Moto Z4 US में लांच कर दिया है। यह मोटोरोला की सीरीज में पेश किया गया स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट और 48MP के रियर कैमरे वालास्मार्टफोन है तो चलिए देखते है की इस डिवाइस में क्या है खास: यह भी पढ़िए: Vivo Y15 …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Discuss

Be the first to leave a comment.