Moto Z4 स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट और 48MP रियर कैमरे के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी लीक्स और अफवाहों के बाद Motorla ने आखिरकार अपना लेटेस्ट मिड-रेंज फ़ोन Moto Z4 US में लांच कर दिया है। यह मोटोरोला की सीरीज में पेश किया गया स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट और 48MP के रियर कैमरे वाला  स्मार्टफोन है तो चलिए देखते है की इस डिवाइस में क्या है खास:

यह भी पढ़िए: Vivo Y15 हुआ ट्रिपल रियर कैमरे और 5000mAh की बैटरी के साथ इंडिया में लांच

Moto Z4 की कीमत

Moto Z4 को अभी के लिए सिर्फ US में Flash Grey और Frost White कलर विकल्प के साथ लांच किया गया है, जिसकी शुरूआती कीमत 499.99 डॉलर यानि लगभग 34,900 रुपए रखी गयी है। Moto Z4 का कनाडा में लांच तय हो चूका है तथा इंडिया में भी इसके दस्तक देने को पूरी सम्भावना है।

Moto Z4 के फीचर

Motorola Z4 में आपको सामने की तरफ 6.4-इंच की FHD+ (1080×2340 पिक्सेल) LCD डिस्प्ले, वाटरड्राप नौच के साथ दी गयी है। डिस्प्ले पर आपको गोरिला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन भी दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ 4GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट भी दिया गया है।

Moto Z4

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ Z4 में 48 (f/1.7) का प्राइमरी सेंसर PDAF, OIS और लेज़र ऑटो-फोकस के साथ दिया गया है। सामने वाटर-ड्राप नौच में 25MP का f/2.0 अपर्चर वाला सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। रियर कैमरे में यहाँ भी पिक्सेल बिन्निंग टेक्नोलॉजी  ही इस्तेमाल किया गया है ताकि 12MP के शानदार आउटपुट प्राप्त हो सके। मोटोरोला ने इसके अलावा नाईट मोड का सपोर्ट भी दिया है।

इसके अलावा यहाँ Moto Z4 में आपको Moto Mods का सपोर्ट भी मिलता है जिसके 360-डिग्री कैमरा, बैटरी पैक के अलावा 5G mod सपोर्ट भी दिया गया है। साथ में 3600mAh की टर्बो चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी भी एंड्राइड पाई ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ दी गयी है।

Moto Z4 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Motorola Z4
डिस्प्ले 6.4-इंच FHD+ (1080×2340 पिक्सेल) LCD, आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9, वाटर-ड्राप नौच
प्रोसेसर ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675
रैम 4GB
इंटरनल स्टोरेज 128GB (2TB तक बढ़ा सकते है)
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई 9.0
रियर कैमरा 48MP (f/1.7)
फ्रंट कैमरा 25MP (f/2.0)
बैटरी 3600 mAh, 15W टर्बो चार्ज सपोर्ट
कीमत $499.99

 

Related Articles

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

Imageस्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ 2020 में उपलब्ध बेहतरीन स्मार्टफोन

क्वालकॉम ने अपनी 600-सीरीज में 625, 660 और SD670 के बाद 675 चिपसेट को लांच किया था जिसमे आपको काफी बेहतर चीजे देखने को मिलती है। स्नैपड्रैगन 670 यहाँ पर पहले से ही 600-सीरीज और 700-सीरीज के बीच में एक पुल का काम करती थी लेकिन अब यह काम SD 675 करेगी वो भी ज्यादा …

ImageMoto G9 हुआ स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट के साथ इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Motorola G9 को आज इंडियन मार्किट में लांच कर दिया गया है। यह स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। SD662, Realme 5s, Vivo U10 और Moto G8 Plus में इस्तेमाल की गयी स्नैपड्रैगन 665 का एक अपग्रेड है। यह नयी चिपसेट आपको बेहतर Spectra 340T ISPs और ड्यूल फ्रीक्वेंसी GNSS, NaviC …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.