Moto G9 हुआ स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट के साथ इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola G9 को आज इंडियन मार्किट में लांच कर दिया गया है। यह स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। SD662, Realme 5s, Vivo U10 और Moto G8 Plus में इस्तेमाल की गयी स्नैपड्रैगन 665 का एक अपग्रेड है। यह नयी चिपसेट आपको बेहतर Spectra 340T ISPs और ड्यूल फ्रीक्वेंसी GNSS, NaviC सपोर्ट के साथ मिलती है।

ऑनलाइन लांच के समय कंपनी ने Moto G9 के मेड इन इंडिया मूवमेंट के तहत पेश किये जाने पर भी काफी जोर दिया है।

Moto G9 के फीचर

Motorola ने यहाँ पर सामने आपको 20:9 वाटर ड्राप नौच वाली 5.6-इंच की IPS डिस्प्ले FHD+ रेज़ोलुशन के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट मिलती है जिसके साथ आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 48MP प्राइमरी सेंसर, 2MP का मैक्रो सेंसर, 2MP के एक्स्ट्रा डेप्थ सेंसर के साथ दिया गया है। सामने नौच में आपको 8MP का सेल्फ़ी कैमरा मौजूद है। कैमरा सेटअप में नाईट विज़न मोड, पोर्ट्रेट मोड और शॉट ऑप्टिमाइजेशन मोड का सपोर्ट भी मिलता है।

सॉफ्टवेयर की बात करे तो यह एंड्राइड 10 पर रन करता हुआ मिलता है। इसके अलावा 5,000mAh की बड़ी बैटरी 20W चार्जर के साथ, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक की सुविधा भी मिलती है।

Motorola G9 की कीमत और उपलब्धता

Motorola G9 को इंडिया में 11,499 रुपए की कीमत में लांच किया गया है। डिवाइस की सेल फ्लिप्कार्ट पर 31 अगस्त से शुरू होंगी।

Moto G9 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Motorola G9
डिस्प्ले 6.5-इंच IPS स्क्रीन FHD+ रेज़ोलुशन, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 662
रैम 4GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB (256GB तक बढ़ा सकते है)
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10
रियर कैमरा 48MP + 2MP + 2MP
फ्रंट कैमरा 8MP (f/2.0)
बैटरी 5000mAh, 20W टर्बो चार्ज सपोर्ट
प्राइस 11,499 रुपए

Related Articles

Image2K स्क्रीन भी और 8,400mAh बैटरी भी, iQOO ने लॉन्च किया iQOO 16

फोन में 2K स्क्रीन का नाम आते ही सबसे पहले बैटरी की फिक्र दिमाग में आती है, क्योंकि ज़्यादा पिक्सल का मतलब अब तक ज़्यादा बिजली की खपत रहा है। इसी बीच iQOO ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप iQOO 16 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि इसका 2K पैनल उसी साइज़ …

ImageMoto G9 Power हुआ 6,000mAh बैटरी और 64MP ट्रिपल कैमरा के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Moto G9 Power को आज इंडियन मार्किट में लांच कर दिया गया है। Moto G 5G को लांच करने के बाद यह डिवाइस इंडिया में लांच की गयी है जो Moto G9 का एक अपग्रेड वर्जन है। फोन में आपको बड़ी बैटरी और बड़ी डिस्प्ले के साथ 64MP का प्राइमरी सेंसर भी देखने को मिलता …

ImageMoto G9 Plus हुआ स्नैपड्रैगन 730G और 64MP क्वैड कैमरा के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Moto G9 Plus को आज कंपनी ने लांच कर दिया गया है। यह डिवाइस आपको आपको स्नैपड्रैगन 730G, FHD+ AMOLED डिस्प्ले और बेहतर कैमेर सेटअप सपोर्ट के साथ मिलती है। साफ़ तौर पर यह फोन हाल ही में लांच किये गये Moto G9 का ही एक अपग्रेड मॉडल है। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products