चीन में आयोजित एक इवेंट में, Vivo ने अपनी X-सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन Vivo X20 और Vivo X20 Plus पेश किए हैं। दोनों ही फोन एक full vision display के साथ आते हैं, यह पहली बार है जब Vivo ने 18: 9 अनुपात वाली डिस्प्ले के फोन लांच किये हैं। (Read in English)
इसके अलावा पढ़ें: 16MP सेल्फी कैमरा और 12,999 रुपये कीमत वाला Gionee X1s हुआ भारत में लॉन्च
Vivo X20 और Vivo X20 Plus विशिष्टता और फीचर्स
Vivo X20 और Vivo X20 Plus, डिस्प्ले और बैटरी के मामले में एक दूसरे से अलग हैं। जबकि X20 में 3,245 mAh की बैटरी के साथ 6.01 इंच की डिस्प्ले दी गयी है, जबकि X20 Plus में 3,905mAh की बैटरी मौजूद है।
इनकी डिज़ाइन की बात करें तो, Vivo X20 और Vivo X20 Plus एक सुपर AMOLED (1,080 x 2,160) डिस्प्ले के साथ आता है, जो किनारों पर बेहद पतली बीज़ल से घिरा हुआ है। फोन के पीछे ड्यूल कैमरा सेटअप, फिंगरप्रिंट सेंसर, और विवो ब्रांडिंग के साथ मैटल डिजाइन दी गयी है।
फोन 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज से समर्थित क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर द्वारा संचालित होते हैं। फोन में एंड्रॉइड नोगाट सॉफ्टवेयर दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए, पीछे की तरफ optical image stabilization और f/1.8 एपर्चर LED फ्लैश के साथ एक 12MP + 5MP सेंसर ड्यूल कैमरे दिए गए है। जबकि सेल्फी कैमरा सॉफ्ट LED फ्लैश और 12MP सेंसर के साथ आता है।
Vivo X20 और Vivo X20 Plus मूल्य और उपलब्धता
Vivo X20 और Vivo X20 Plus दोनों फोन Black, Rose Gold और Silver color ऑप्शंस में आते हैं। कंपनी ने इनकी कीमतें क्रमशः CNY 2,998 (लगभग 30,000 रुपये) और CNY 3,498 (लगभग 35,000 भारतीय रुपये) तय की हैं।
Vivo X20 और Vivo X20 प्लस के स्पेसिफिकेशन्स
Model | Vivo X20 | Vivo X20 Plus |
Display | 6.01-inch AMOLED full vision display | 5.5-inch (1920 x 1080 pixels) Full HD IPS |
Processor | Qualcomm Snapdragon 660 processor | Qualcomm Snapdragon 660 processor |
RAM | 4GB | 4GB |
Internal Storage | 64GB with microSD Card support | 64GB with microSD Card support |
Software | FuntouchOS 3.2 based Android Nougat | FuntouchOS 3.2 based Android Nougat |
Primary Camera | 12MP+5MP with optical image stabilization, f/1.8 aperture and LED flash | 12MP+5MP with optical image stabilization, f/1.8 aperture and LED flash |
Secondary Camera | 12MP sensor with f/2.0 aperture and soft LED flash | 12MP sensor with f/2.0 aperture and soft LED flash |
Battery | 3,245mAh | 3,945 mAh |
Dimensions and weight | 155.85 x 75.15 x 7.2 mm; 159g | 165.32 x 80.09 x 7.45; 181.5g |
Others | 4G LTE support, WiFi, Bluetooth, USB, and GPS, fingerprint sensor, and facial recognition | 4G VoLTE, WiFi 802.11 b/g/n, Bluetooth 4.0, GPS, Fingerprint sensor, and Face ID |
Price | Rs. 30,000 (expected) | Rs 35,000 (expected) |