vivo का बड़ा धमाका – लॉन्च हुए V70 और V70 Elite, 6500mAh बैटरी और ZEISS कैमरे से लैस, जानें कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

मिड-रेंज सेगमेंट में अब मुकाबला और तेज़ हो गया है, जब vivo ने भारत में अपने नए V70 और V70 Elite लॉन्च कर दिए हैं। इसमें 5000 निट्स तक की ब्राइटनेस, 6500mAh बैटरी और ZEISS ब्रांडेड 50MP टेलीफोटो कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत ₹45,999 से शुरू होती है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Apple के इनवाइट पर ‘Nothing’ लिखकर Carl Pei ने किया Phone (4a) के लॉन्च का ऐलान

कीमत और उपलब्धता

  • vivo V70
    • 8GB + 256GB: ₹45,999
    • 12GB + 256GB: ₹49,999
  • vivo V70 Elite
    • 8GB + 256GB: ₹51,999
    • 12GB + 256GB: ₹56,999
    • 12GB + 512GB: ₹61,999

प्री-बुकिंग 19 फरवरी से शुरू है और बिक्री 26 फरवरी से vivo.com, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर होगी। चुनिंदा बैंक कार्ड पर 10% तक इंस्टेंट कैशबैक और एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।

ये पढ़ें: Pixel 10a लॉन्च से पहले बड़ा अपडेट: अब Pixel से AirDrop पर भेज सकेंगे फाइलें

Vivo V70 सीरीज़

vivo V70 और V70 Elite भारत में लॉन्च

दोनों फोनों में 6.59-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फ्लैट एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम और मैट ग्लास बैक दिया गया है। IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलती है। स्क्रीन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है।

रियर पैनल में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा (Sony IMX766), 50MP 3x टेलीफोटो (IMX882) और 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर समेत ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें आपको 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी मिलेगा। फ्रंट में 50MP ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। AI फीचर्स और ZEISS ट्यूनिंग पर कंपनी ने खास ज़ोर दिया है।

V70 में Snapdragon 7 Gen 4 और Elite में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलता है। LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। 6500mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलते हैं और 4 साल OS अपडेट व 6 साल सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया है।

vivo V70 सीरीज़ सीधे उन यूज़र्स को टारगेट करती है जो कैमरा, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिज़ाइन का संतुलन चाहते हैं, अब देखना होगा कि यह ₹50,000 सेगमेंट में कितना असर डालती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products