Vivo V60e लॉन्च: 200MP सेंसर, फुल-डे बैटरी और 90W चार्जिंग अब बेहद कम दाम में

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने भारत में अपनी V60 सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Vivo V60e पेश किया है। ये फोन उन लोगों के लिए है जो अच्छी कैमरा क्वॉलिटी और स्मार्ट AI फीचर्स काफी कम दाम में चाहते हैं। फोन का डिज़ाइन शानदार है और इसे दो Elite Purple और Noble Gold रंगों में लॉन्च किया गया है। देखने में भी ये काफी प्रीमियम लगता है।

ये पढ़ें: Lava Agni 4: सस्ते दाम में प्रीमियम फीचर्स? जानें कब होगा खुलासा

क्या है Vivo V60e में खास?

Vivo V60e में 6.77-इंच का फुल एचडी+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, फोन में 200MP OIS कैमरा, 50MP Eye ऑटो फोकस सेल्फी सेंसर, AI Festival Portrait, और Aura Light Portrait जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

साथ ही ये नए MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट के साथ आता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूद मल्टीटास्किंग का वादा करता है। वहीं, 6500mAh बैटरी भी इसका एक खास फीचर है, जो पूरे दिन का साथ आराम से दे सकती है। ये बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ये पढ़ें: OnePlus 15 की ग्लोबल लॉन्च डेट लीक – इंडिया में इस दिन देगा दस्तक

भारत में इसकी कीमतें और उपलब्धता (Vivo V60e Price in India)

Vivo V60e की शुरुआती कीमत ₹29,999 रखी गई है, जो इसके 8GB+128GB वेरिएंट की है।
वहीं, 8GB+256GB मॉडल को आप ₹31,999 में और 12GB+256GB वेरिएंट को ₹33,999 में खरीद सकते हैं।

प्री-ऑर्डर आज (7 अक्टूबर, 2025) से Amazon, Flipkart और Vivo India Store पर शुरू हो चुके हैं, जबकि सेल की शुरुआत 10 अक्टूबर से होगी।

ये पढ़ें: 7500mAh बैटरी और फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ 35,000 तक की कीमत में लॉन्च हो सकता है ये फोन, स्पेक्स लीक

Vivo V60e स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.77-इंच FHD+ क्वाड कर्व्ड AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7360-Turbo (4nm) चिपसेट
  • रैम और स्टोरेज: 8GB / 12GB रैम के साथ 128GB / 256GB इनबिल्ट स्टोरेज
  • रियर कैमरा: 200MP सैमसंग HP9 सेंसर (OIS सपोर्ट) + 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, साथ में Aura Light
  • फ्रंट कैमरा: 50MP Eye Auto Focus सेल्फी कैमरा, AI Festival Portrait और Aura Light फीचर के साथ
  • बैटरी: 6500mAh की बड़ी बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ
  • सॉफ्टवेयर: Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15
  • बिल्ड क्वालिटी: Diamond Shield Glass प्रोटेक्शन, IP68/IP69 रेटिंग और सिर्फ 7.49mm मोटाई
  • कनेक्टिविटी: 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4, NFC, USB Type-C और GPS सपोर्ट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImagePOCO F9 Ultra ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च, अब F-सीरीज़ में मिलेगी 8,050mAh बैटरी और Bose वाला सबवूफर

POCO ने अपनी नई F9 सीरीज़ ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च कर दी है, और इसमें ऊपर वाला मॉडल POCO F9 Ultra इस सीरीज़ का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। कंपनी ने इसमें पहली बार 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया है, साथ ही ऑडियो में इस बार आपको Sound by Bose ट्यूनिंग …

Imagevivo T5 भारत में लॉन्च, 7.99mm पतले फोन में मिली 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन

vivo ने आज भारत में अपनी T-सीरीज़ का नया फोन vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, और ये ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर आया है। इस सीरीज़ के अनुसार ये कीमत काफी ज़्यादा महसूस होती है, क्योंकि इसी सीरीज़ का पिछला फोन vivo T4 आज भी ₹24,999 में उपलब्ध है। यानी अब T-सीरीज़ का …

Image7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

OnePlus ने भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और यही अब कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। ये फोन सिर्फ एक ही 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गयी है। यानी ये N6x से नीचे बैठता है, जो ₹20,999 से शुरू होता है। आप इसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.