Lava Agni 4: सस्ते दाम में प्रीमियम फीचर्स? जानें कब होगा खुलासा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava अपनी Agni सीरीज़ का अगला धमाकेदार मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर Lava Agni 4 का पहला ऑफिशियल टीज़र शेयर किया है, जिसमें फोन का डिज़ाइन और कुछ फीचर्स की झलक साफ दिखती है। कहा जा रहा है कि ये फोन दमदार बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और बड़े डिस्प्ले के साथ नवंबर में भारतीय मार्केट में दस्तक देगा।

ये पढ़ें: Nothing OS 4.0 Open Beta: अब मिला यूज़र्स को नया तड़का

Lava Agni 4 कब होगा लॉन्च

Lava ने कंफर्म किया है कि Lava Agni 4 का लॉन्च नवंबर में होगा। पोस्टर में फोन ब्लैक कलर में नज़र आ रहा है और इसके पीछे हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल और ऊपर की तरफ स्पीकर ग्रिल भी दिखी है। हालांकि, कंपनी इसे और कलर ऑप्शन्स में भी पेश कर सकती है।

Lava Agni 4 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

  • डिस्प्ले: 6.78 इंच की AMOLED स्क्रीन, FHD+ रेज़ोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ।
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए पावरफुल माना जा रहा है।
  • बैटरी: 7,000mAh की बड़ी बैटरी, जिससे दिनभर चार्जर खोजने की झंझट नहीं होगी।
  • स्टोरेज: फ्लैगशिप-ग्रेड UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट मिलने की उम्मीद।
  • कैमरा: पीछे ड्यूल 50MP कैमरा सेटअप, जो फोटोग्राफी लवर्स को खुश कर सकता है।
  • सिक्योरिटी: इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर।

ये पढ़ें: OpenAI Sora 2 vs Google Veo 3: AI वीडियो जनरेशन के लिए किसे चुनें और आपके लिए कौन है बेहतर?

क्यों हो सकता है ये फोन खास?

Lava हमेशा से अपने “Made in India” टैग और किफायती प्राइसिंग के लिए चर्चा में रही है। अब Agni 4 बड़ी बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और प्रीमियम फीचर्स के साथ उन यूज़र्स को टारगेट करेगा जो लंबे समय तक परफॉर्मेंस चाहते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

Imageबड़ी बैटरी की जंग में POCO की एंट्री, POCO M8 Power का टीज़र लाइव, जानें कब होगा लॉन्च

POCO जल्द ही भारत में अपना नया बजट फोन POCO M8 Power 5G पेश करने वाला है, और इसकी तैयारी अब खुलकर सामने आ गई है। Flipkart पर इस फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, यानी इसका भारत लॉन्च आधिकारिक रूप से कन्फर्म हो गया है। नाम में जुड़ा “Power” शब्द साफ इशारा कर …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Discuss

Be the first to leave a comment.