Nothing OS 4.0 Open Beta: अब मिला यूज़र्स को नया तड़का

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप Nothing Phone (2) या Nothing Phone (3) इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। OpenAI जैसी ही रफ्तार पकड़ते हुए अब Nothing ने Nothing OS 4.0 Open Beta रोल आउट कर दिया है। मतलब अब आप नई फीचर्स और ताज़ा बदलावों का आनंद उठा सकते हैं, वो भी स्टेबल अपडेट से पहले। आइये जानते हैं इसमें आपको क्या फीचर मिलने वाले हैं।

ये पढ़ें: Snapdragon 8 Elite Gen 5 phones: आने वाले फ्लैगशिप फोनों की पूरी लिस्ट

क्या नया है Nothing OS 4.0 में?

इस नए अपडेट में कंपनी ने परफॉर्मेंस, प्राइवेसी और कस्टमाइज़ेशन पर फोकस किया है।

  • Updated Interface: स्मूद नेविगेशन और बेहतर एनिमेशन, ताकि फोन का इस्तेमाल और आसान लगे।
  • Lock Screen Widgets: घड़ी के नए स्टाइल, विजेट्स और कस्टमाइजेशन सीधे लॉक स्क्रीन से।
  • Performance Boost: ऐप लॉन्च और मल्टीटास्किंग में पहले से तेज़ी।
  • Privacy Controls: अब ऐप्स आपके डेटा तक कैसे पहुँचें, इस पर पूरा कंट्रोल आपके हाथ में।
  • Custom Themes: कलर स्कीम से लेकर आइकॉन तक, सब कुछ अपने हिसाब से।
  • Camera Upgrade: नाइट मोड और AI-आधारित इमेज एन्हांसमेंट के साथ नए फिल्टर्स।
  • Battery Optimization: आपकी यूज़िंग हैबिट्स के हिसाब से बैटरी मैनेजमेंट और बेहतर।

कैसे करें इंस्टॉल?

  1. सबसे पहले Backup ले लीजिए।
  2. Settings > About Phone > System Updates में जाकर Nothing OS 4.0 Open Beta पर क्लिक करें।
  3. ऑन-स्क्रीन स्टेप्स फॉलो करें, अपडेट डाउनलोड और इंस्टॉल करें।

ये पढ़ें: Arattai Messaging App: WhatsApp का देसी चैलेंजर, क्या ये वाकई गेम बदल देगा?

ध्यान रखने वाली बातें

  • Beta है, तो bugs और glitches आ सकते हैं।
  • बार-बार अपडेट मिल सकते हैं।
  • अगर दिक्कत आई तो वापस stable version पर जा सकते हैं, लेकिन factory reset करना पड़ सकता है।

कंपनी के अनुसार, कुछ हफ्तों में इसका स्टेबल रोलआउट भी शुरू हो जाएगा। यानि अगर आप चाहते हैं कि सब कुछ टेस्टेड और बिना दिक्कत के हो, तो थोड़ा इंतज़ार करना ही बेहतर होगा।

कुल मिलाकर, Nothing OS 4.0 Open Beta उन लोगों के लिए है जो नए बदलाव तुरंत आज़माना चाहते हैं। अगर आप टेक प्रेमी हैं और आपको एंड्राइड कस्टमाइज़ेशन व प्राइवेसी फीचर्स में दिलचस्पी है, तो ये अपडेट आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

ImagePhonePe यूज़र्स को झटका: अब वॉलेट बंद रखा तो हर तिमाही कटेंगे ₹100, जान लें नया नियम

PhonePe इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक काम की खबर है। कंपनी ने अपने wallet के नियम चुपचाप अपडेट कर दिए हैं, और अब लंबे समय से बंद पड़े wallet पर हर तिमाही ₹100 का चार्ज लगने वाला है। राहत की बात बस इतनी है कि ये फीस सिर्फ wallet तक सीमित है, …

ImageNothing OS 4.0 रोलआउट शुरू: क्या आपका फोन भी लिस्ट में है?

Nothing ने अपना बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट Nothing OS 4.0 जारी कर दिया है। यह अपडेट Android 16 पर आधारित है और कंपनी की AI-first strategy को अगले स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से कंपनी इसे लायी है। बीटा टेस्टिंग के बाद अब ये अपडेट 21 नवंबर, 2025 से यूज़र्स के लिए रोलआउट होना शुरू …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

ImagePrime यूज़र्स को अब Music के लिए अलग देने पड़ेंगे पैसे? लॉन्च हुआ नया Amazon Music प्लान

अगर आपने Amazon Prime इसलिए लिया था कि शॉपिंग, Prime Video और म्युज़िक सब एक ही मेम्बरशिप में आराम से मिल जाए, तो अब Music वाला अनुभव बदलने जा रहा है। Amazon ने भारत में Amazon Music Unlimited नाम से नया पेड प्लान लॉन्च किया है। नई सुविधा के तौर पर यह बेहतर साउंड क्वॉलिटी …

Discuss

Be the first to leave a comment.