Vivo S1 4500mAh बैटरी और AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने अपने S-सीरीज के S1 Pro के बाद आज S1 को भी लांच कर दिया है, इसमें भी आपको sAMOLED डिस्प्ले दी गयी है लेकिन थोडा किफायती कीमत पर। इस डिवाइस की सबसे ख़ास बात है इसका 4500mAh की बैटरी, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 32MP सेल्फी कैमरा। तो चलिए देखते है Vivo S1 के फीचर:

यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi A3 की लांच डेट और स्पेसिफिकेशन हुए लीक: 48MP होगा सबसे ख़ास

Vivo S1 के फीचर

Vivo S1 सिर्फ 8.3mm मोटा और वजन 179 ग्राम है जो लेटेस्ट ट्रेंड के अनुसार अच्छा है जब उसमे 4500mAh की बड़ी बैटरी भी दी गयी हो। पीछे की तरफ आपको ग्रेडिएंट फिनिश, रियर ट्रिपल कैमरा और सामने नौच दिया गया है।

स्क्रीन AMOLED है जो आपको काफी गहरा कला और हाई कंट्रास्ट देती है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और डेडिकेटेड स्मार्ट बटन इसको और बेहतर बनाता है।  स्मार्ट बटन हाल ही में लांच किये गये Vivo Z1 Pro में भी देखने को मिलता है।

डिवाइस एंड्राइड पाई आधारित FunTPuch OS पर रन करती है लेकिन चार्जिंग और डाटा ट्रान्सफर के लिए माइक्रो USB पोर्ट ही देखने को मिलता है।

S1 Pro से अलग, S1 में आपको MediaTek Helip P65 चिपसेट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के विकल्प के साथ दी गयी है। इसके अलावा फ़ास्ट चार्जिंग, ऑडियो जैक, और 32MP सेल्फी कैमरा काफी अच्छे फीचर है।

Vivo S1 की कीमत

अभी के लिए Vivo S1 को इंडोनेशिया में लांच किया है जिसकी कीमत 35499000 इंडोनेशिया रुपिया राखी गयी है जो भारतीय करेंसी में 17,700 रुपए के आसपास ठहरता है।

Vivo S1 के स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Vivo S1
डिस्प्ले 6.38-इंच, Full HD+, Super AMOLED
चिपसेट 2.0GHz ओक्टा-कोर MediaTek Helio P65
स्टोरेज 128GB
रैम 4GB
रियर कैमरा 16MP (f/1.7) +  8MP वाइड-एंगल (f/2.2) + 2MP डेप्थ(f/2.4)
फ्रंट कैमरा 32MP, f/2.0 अपर्चर
बैटरी 4500mAh, फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट
माप और वजन 159.53 × 75.23 × 8.13mm; 179 ग्राम
अन्य इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, ड्यूल-बैंड Wi-Fi
कीमत लगभग 17, 700 रुपए

 

Related Articles

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

ImageVivo S1 Prime हुआ क्वैड कैमरा और 4,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ हुआ लांच

विवो ने आज अपनी स्टाइल सीरीज यानि की S-सीरीज के तहत लेटेस्ट स्मार्टफोन S1 Prime को लांच कर दिया है। यह फोन Vivo S1 Pro से काफी मिलता जुलता है जो जनवरी महीने में लांच किया गया था। डिवाइस में आपको 48MP प्राइमरी सेंसर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दी गयी है। तो …

ImageVivo S1 Pro डायमंड शेप क्वैड कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

विवो ने आज अपनी स्टाइल सीरीज यानि की S-सीरीज के तहत लेटेस्ट स्मार्टफोन S1 Pro को इंडिया में लांच कर दिया है। यह फोन S1 के अपग्रेड के तौर पर पेश किया गया है जो अगस्त महीने में लांच किया गया था। डिवाइस में आपको 48MP प्राइमरी सेंसर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Imagevivo S2 5G के साथ S-सीरीज़ की वापसी, 3,000 निट्स कर्व्ड डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिली

एक नज़र में: vivo ने भारत में अपनी लंबे समय से ठंडी पड़ी S-सीरीज़ को नए vivo S2 5G के साथ दोबारा ज़िंदा कर दिया है। इसकी खासियत एक ही है, फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन और फीचर सेट, लेकिन फ्लैगशिप वाली कीमत के बिना। ये बाज़ार के सबसे सस्ते मिड-रेंज फोनों में तो नहीं आता, फिर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products