विवो ने आज अपनी स्टाइल सीरीज यानि की S-सीरीज के तहत लेटेस्ट स्मार्टफोन S1 Prime को लांच कर दिया है। यह फोन Vivo S1 Pro से काफी मिलता जुलता है जो जनवरी महीने में लांच किया गया था। डिवाइस में आपको 48MP प्राइमरी सेंसर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दी गयी है।
तो चलिए एक बार नज़र डालते है फोन में मिलने वाले क्वैड कैमरा सेटअप और चिपसेट स्पेसिफिकेशन पर:
Vivo S1 Prime की कीमत
कंपनी ने इस फोन को अभी केवल म्यांमार में लॉन्च किया है। यहां इस फोन की कीमत MYR 389,800 (लगभग 21,700 रुपये) रखी गई है। नेब्यूला ब्लू और जेड ब्लैक कलर ऑप्शन में आने वाले इस फोन इस फोन कोआप अभी से खरीद भी सकते है।
Vivo S1 Prime के फीचर
Vivo S1 Prime में आपको सामने की तरफ 6.38-इंच की FHD+ sAMOLED डिस्प्ले वाटरड्राप नौच के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के अलग-अलग वरिएन्त में पेश किया जा सकता है। स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड की सहायता से 256GB तक बढ़ाया भी जा सकता है।
Vivo S1 Prime
फोटोग्राफी के लिए, पीछे की तरफ आपको 48MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP 120-डिग्री अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP का मार्को लेंस कॉम्बिनेशन वाला क्वैड रियर कैमरा ग्रेडिएंट बैक पैनल के साथ देखने को मिलता है। सामने की तरफ आपको 16MP का सेल्फी कैमरा AR स्टीकर, बोकेह मोड जैसे फीचर के साथ दिया गया है।
अन्य फीचर में आपको माइक्रोUSB पोर्ट, रिवर्स चार्जिंग वाया OTG, 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0 और ड्यूल-बैंड Wi-FI जैसे फीचर भी दिए है।
realme की P-series पहले ही कई मॉडलों से भरी हुई है, और अब कंपनी इसमें एक और नया नाम जोड़ने जा रही है। भारत में realme P4R 5G का टीज़र Flipkart पर लाइव हो गया है। फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन या लॉन्च तारीख सामने नहीं आए हैं, लेकिन “The R evolution is coming” टैगलाइन से …
विवो ने आज अपनी स्टाइल सीरीज यानि की S-सीरीज के तहत लेटेस्ट स्मार्टफोन S1 Pro को इंडिया में लांच कर दिया है। यह फोन S1 के अपग्रेड के तौर पर पेश किया गया है जो अगस्त महीने में लांच किया गया था। डिवाइस में आपको 48MP प्राइमरी सेंसर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट …
Vivo S1 Pro इंडिया में लांच किया गया इस साल यानि की 2020 का पहला स्मार्टफोन है। Vivo की S-सीरीज मुख्य तौर पर स्टाइल मतलब फोन के डिजाईन पर ध्यान रखते हुए ऑफलाइन मार्किट में पेश की गयी है। पिछले साल Vivo S1 भी मार्किट में पेश किया था जिसने मार्किट में काफी अच्छा परफॉरमेंस …
vivo की T-सीरीज़ अब तक परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के बीच संतुलन बनाने के लिए जानी जाती रही है। पिछले साल का T4 Pro उसी फॉर्मूले का मज़बूत उदाहरण था, जो Snapdragon 7 Gen 4, 50MP 3x पेरिस्कोप ज़ूम और 6,500mAh बैटरी के साथ, अपनी कीमत पर बेहद संतुलित फोन साबित हुआ। vivo T5 Pro …
Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …