UFS 3.0 स्टोरेज की घोषणा की गई: UFS 2.0 की तुलना में होगी 2 गुना तेज

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

JEDEC ने अपने नए मानक यूएफएस 3.0 स्टोरेज की घोषणा की है, जो सैद्धांतिक रूप से गति में 2X वृद्धि और कम बूट पावर (2.5V) का उपयोग करने का वादा करता है।(Read in English)

धीमे और कम सक्षम स्टोरेज सोलूशन्स अधिक समय तक उपयोग करने पर परफॉरमेंस में बाधा उत्पन करने लगते है। जबकि स्मार्टफ़ोन एप्लिकेशन प्रोसेसर ने पिछले कुछ वर्षों से बहुत कुछ सुधार किया है, लेकिन कुछ निम्न-श्रेंणी फ़ोन्स अभी भी eMMC स्टोरेज का इस्तेमाल कर रहे है। शुक्र है, काफी कुछ प्रीमियम फोन यूएफएस स्टोरेज का इस्तेमाल करते हैं और यूएफएस 3.0 के आगमन के साथ, (संभवत: 2019 में) आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोनो को बेहतर प्रदर्शन के लिए बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़े:Vivo XPlay7 के स्पेसिफिकेशन और रेंडर लीक: 4K-Display, 10GB रैम,4x-ऑप्टिकल ज़ूम और Snapdragon 845 चिपसेट से हो सकता है लैस

UFS 3.0 vs UFS 2.0 स्टोरेज: विशेषताओं में तुलना

ईएमएमसी स्टोरेज के विपरीत, यूएफएस मेमोरी में पूर्ण डुप्लेक्स आर्किटेक्चर है जो एक साथ रीड और राइट के लिए अनुमति देता है। एक यूएफएस 3.0 चैनल अब 11.6 जीबीपीएस डाटा तक ले जा सकता है, जो यूएफएस 2.0 की तुलना में दुगना है। यहाँ दो चैनल हैं, तो सैद्धांतिक रूप से अधिकतम 23.2 जीबीपीएस प्राप्त किया जा सकता है। हालांकि, व्यावहारिक उम्मीद लगभग 15 जीबीपीएस की ही है।

यूएफएस 3.0 स्टोरेज 2.5V ऑपरेशन वोल्टेज को सपोर्ट करेगा और नए 3डी NAND और अन्य नए उच्च घनत्व स्टोरेज के साथ कम्पेटिबल होगा।

यूएफएस 3.0 ऑटोमोटिव अनुप्रयोगों में उपयोग को आसान बनाने के लिए तापमान सीमा (-40 डिग्री सेल्सियस से 105 डिग्री सेल्सियस) के विस्तारण को भी सपोर्ट करता है।

कई RPMBs (आरपीपी के साथ सुरक्षित मेमोरी ब्लॉक) के लिए कई RPMB कुंजी के साथ सपोर्ट करना यूएफएस 3.0 एक अन्य महत्वपूर्ण फीचर है। RPMB का उपयोग महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि उपयोगकर्ता की बिलिंग जानकारी को सुरक्षित रूप से संग्रहीत करने में  किया जाता है

क्या हम 2018 में UFS 3.0 स्टोरेज फोन देखेंगे?

संभवत, क्वॉलकॉम, हुवावै और सैमसंग की आने वाली स्मार्टफोन चिपसेट यूएफएस 3.0 नियंत्रकों से जुडी नहीं है। इसलिए, संभावना नहीं है कि हम इस साल फोन में यूएफएस 3.0 स्टोरेज देखेंगे, कम से कम एंड्राइड ऑपरेटिंग की तरफ से तो बिलकुल भी नहीं । सभी संभावनाओं में, आपको इन प्रदर्शन लाभों से लाभ लेने के लिए एक और साल इंतजार करना होगा।

DynamIQ vs big.LITTLE Architecture: What has changed

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageXiaomi Redmi Go का रिव्यु हिंदी में: फीचर फोन का स्मार्ट विकल्प

Redmi Go शाओमी का अभी तक का सबसे किफायती स्मार्टफोन है जिसको इंडिया में हाल ही में लांच किया गया है। जैसे की फोन के नाम से ही साफ़ होता है यह Google के साथ मिलकर एंड्राइड के थोडा हल्के वर्जन (Go एडिशन) पर रन करता है। यह डिवाइस लो-एंड हार्डवेयर के साथ लोकप्रिय एप्लीकेशन …

ImageHonor 10 Lite से जुडी 14 बेहतरीन टिप्स और ट्रिक्स

Huawei द्वारा पेश किया गया Honor 10 Lite अपनी कीमत के हिसाब से एक काफी अच्छा विकल्प साबित होता है और Huawei ने यह डिवाइस काफी किफायती कीमत पर लांच की है जो एंड्राइड पाई आधारित EMUI 9 सॉफ्टवेयर पर काम करता है। यह पर EMUI सॉफ्टवेयर की सबसे बड़ी खासियत है इसमें मौजूद कस्टमाइजेशन …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

Discuss

Be the first to leave a comment.