Twitter यूज़र्स के लिए बुरी ख़बर ! इतने करोड़ लोगों का डाटा लीक, आपका डाटा इसमें शामिल है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जितनी तेज़ी से सभी चीज़ें डिजिटल होती जा रही हैं और टेक्नोलॉजी बढ़ रही है, उतनी ही तेज़ी से ऑनलाइन क्राइम भी। हाल ही में आयी रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 200 मिलियन ट्विटर उपयोगकर्ताओं का डाटा हैकर्स के हाथ लग चुका है, जिसमें इन लोगों के ई-मेल आईडी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। एक सिक्योरिटी रिसर्च करने वाले की मानें तो, हैकर्स ने लगभग 200 मिलियन Twitter यूज़र्स की ई-मेल आईडी एक ऑनलाइन हैकिंग फोरम को बेच दी हैं। इनका दावा है कि इस हैकिंग के कारण आगे और बहुत सारी हैकिंग, फिशिंग (ई-मेल सम्बंधित स्कैम) और डॉक्सिंग (किसी व्यक्ति या संस्था की निजी जानकारी ढूंढकर उसे ऑनलाइन परेशान करना) होने की पूरी सम्भावना है।

सिक्योरिटी रिसर्चर, Alon Gal द्वारा ये रिपोर्ट सामने आयी है। अलोन गल एक इजराइल के साइबरसिक्योरिटी कंपनी, मॉनिटरिंग फर्म Hudson Rock में काम करने वाले उच्च अधिकारी हैं। इन्होंने ही Linkedin पर इस Twitter यूज़र्स के डाटा को हैक करने से सम्बंधित पोस्ट शेयर किया था। Gal ने अपने इस पोस्ट में लिखा कि, “इस लीक हुए डाटाबेस में ट्विटर यूज़र के 235,000,000 यूनिक रिकॉर्ड शामिल हैं और इसमें इनके ई-मेल एड्रेस भी शामिल हैं। और अब इस डाटा लीक के कारण से बहुत सारी हैकिंग, फिशिंग और डॉक्सिंग जन्म लेगी। ये अब तक का इनके द्वारा देखा गया सबसे महत्वपूर्ण लीक है।”

ये पढ़ें: Twitter Community Notes: क्या है ये नया फ़ीचर और कैसे आप कर सकते हैं इस्तेमाल

Gal ने इससे पहले दिसंबर में भी Twitter हैक से सम्बंधित खबर शेयर की थी। Gal ने LinkedIn पर पहले भी एक ऐसी खतरनाक शख्स का दावा किया था, जो ऑनलाइन लगभग 400,000,000 ट्विटर यूज़र्स के डाटा को बेचने की कोशिश कर रहा है। ये डाटा प्राइवेट है और इसमें करोड़ों लोगों की ई-मेल आईडी और फ़ोन नंबर जैसी निजी जानकारी है।

इस रिसर्चर के अनुसार, इस हैकर ने पहले 1,000 चुने हुए एकाउंट्स का डाटा पहले ही सैंपल के तौर पर लीक किया था। इन एकाउंट्स में AOC, Brian Krebs, Vitalik Buterin, Kevin O’Leary, Donald Trump JR, इत्यादि जैसे नामचीन लोगों के एकाउंट्स शामिल यहीं।

कहीं इस डाटाबेस में आपकी जानकारी तो शामिल नहीं थी, ये जानने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सबसे पहले https://haveibeenpwned.com/ पर जाएँ।
  • अब यहां अपनी ई-मेल आईडी टाइप करें, जिससे आपका ट्विटर लॉग-इन करते हैं।
  • ई-आमिल आईडी डालते ही आपको पता चल जायेगा कि आपका डाटा भी लीक हुआ है या नहीं।
Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGTA 6: Rockstar के सबसे बड़े गेम की 5 खूबियां जो खिलाड़ियों को पसंद आयीं, लेकिन कर रहे हैं ये 5 शिकायतें

एक नज़र में : यकीन करना मुश्किल है, लेकिन GTA 6 आखिरकार आ गया है। Rockstar Games ने अब तक के सबसे ज़्यादा इंतज़ार वाले वीडियो गेम GTA VI को 19 नवंबर 2026 को रिलीज़ कर दिया है, और ये PS5 व Xbox Series X|S पर उपलब्ध है। फैंस को इसका विशाल ओपन वर्ल्ड खूब …

Imageभारत में साइबर क्राइम की शिकायत कैसे दर्ज कराएं

भारत में इंटरनेट अब केवल मनोरंजन का एक साधन नहीं है, जिस पर आप केवल फिल्में देखें या सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें। बढ़ती हुई टेक्नोलॉजी के साथ, लोगों के जीवन में इंटरनेट एक सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सर्विस है, जिसके साथ हम बच्चों के स्कूल की फीस से लेकर बिजली, गैस …

Imageरिलायंस जिओ गीगा फाइबर हो सकता है 12 अगस्त को लॉन्च; जाने क्या होगा इसमें खास

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस जिओ ने पिछले साल अपने जिओ गीगा फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस को कुछ चुनिंदा शहरों में टेस्ट के लिए उपलब्ध कराया था और इसकी सफल टेस्टिंग के बाद कंपनी अब दावा कर रही है कि यह सर्विस 12 अगस्त से कमर्शियल सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगी। कंपनी ने …

Imageफोटो असली है या AI से बनी? फोन पर ऐसे करें चेक, अब OpenAI वाली फोटो भी पकड़ी जाएगी

एक नज़र में : WhatsApp या Instagram पर आई कोई फोटो असली है या AI से बनी, इसकी जांच अब आप अपने फोन से ही कर सकते हैं, और इसके लिए कोई पेड ऐप खरीदने की ज़रूरत नहीं है। सबसे बड़ी खबर ये है कि 7 अक्टूबर से Google का SynthID Detector हर किसी के …

ImageAirtel का 1+1 फ्री रिचार्ज ऑफर: सबको नहीं मिलेगा, ऐसे चेक करें आपके नंबर पर है या नहीं

एक नज़र में : Airtel अपने ₹349 और ₹399 वाले प्रीपेड प्लान पर ‘1+1 Recharge Free’ ऑफर (Airtel Free Recharge Offer) दे रही है, जिसमें एक रिचार्ज के साथ उसी प्लान का दूसरा रिचार्ज मुफ्त मिलेगा। यानी 28 दिन वाला प्लान आपके नंबर पर 56 दिन चलेगा। लेकिन ये ऑफर हर नंबर पर नहीं है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.