इंतज़ार हुआ खत्म : 7 साल बाद OTT पर रिलीज़ हो रहा है TVF Pitchers Season 2

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आखिरकार सात वर्षों के लम्बे इंतज़ार के बाद पॉपुलर OTT शो TVF Pitchers का Season 2 जल्द ही हमें देखने को मिलेगा। TVF Pitchers Season 1, साल 2015 में OTT पर रिलीज़ किया गया था। दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था। सीज़न 1 के खत्म होने के बाद से ही सीज़न 2 का इंतज़ार लगातार बना हुआ था। अब TVF Pitchers Season 2 को लेकर घोषणा कर दी गयी है कि इस क्रिसमस पर इसे OTT प्लैटफॉर्म पर रिलीज़ किया जायेगा।

यह भी पढ़े:- जल्द ही OTT पर रिलीज़ होगी Drishyam 2

किस OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ होगा Pitchers का Season 2

TVF Pitchers Season 2 को आप OTT प्लेटफार्म ZEE5 पर देख पाएंगे। ZEE ने ट्विटर पर अपने ऑफिशियल हैंडल से इस बात की पुष्टि की है, साथ ही सोमवार के दिन यूट्यूब पर इसके प्रोमो को भी लॉन्च किया गया है, जिससे हमें इसकी रिलीज़ डेट का भी पता चला है। सीजन 2 को 25 दिसंबर 2022 को OTT पर रिलीज़ किया जायेगा।

Pitchers Season 2 कास्ट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Pitchers season 2 में कास्ट को लेकर बहुत अधिक छेड़छाड़ नहीं की गयी है। सीजन 1 की कास्ट हमें सीजन 2 में देखने को मिल सकती है। हालाँकि अभी सीजन 2 की कास्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

सीजन 1 में नवीन कस्तूरी (नवीन बंसल ), जीतेन्द्र कुमार (जीतू माहेश्वरी), अरुनाब कुमार (योगी पांडेय), अभय महाजन (सौरभ मंडल ),आकांशा ठाकुर (सौम्या माहेश्वरी), मानवी गागरू (श्रेया), जैमिनी पाठक (रजत खन्ना), राजेश शर्मा (गैरे भुजीवाला), बिसवापति सरकार (पुनीत), सुनी सिन्हा (जीतू के पिता), समीर सक्सेना (अंकित भरद्वाज), अभिषेक बैनर्जी (भाटी) आदि किरदार थे। उम्मीद है इस सीजन में भी हमें यही कास्ट देखने को मिलेगी।

TVF Pitchers सीज़न 2 स्टोरी

यूट्यूब पर TVF के Pitchers Season 2 के प्रोमो को रिलीज़ कर दिया गया है। प्रोमो के अंदर हमें अभिनेता नवीन कस्तूरी जो कि नवीन बंसल का किरदार निभा रहा है और अभिषेक बैनर्जी जो भाटी का किरदार निभा रहे है, नज़र आते है। कहानी के सम्बन्ध में कोई ख़ास जानकारी सामने नहीं आई है।

Pitchers Season 2 की स्टोरी का पता लगाने के लिए आपको इसे देखना पड़ेगा। इसे 25 दिसंबर से आप ZEE5 App पर देख पाएंगे।

यह भी पढ़े :-Kantara जैसी ये 6 फिल्में हिंदी भाषा में OTT पर हैं उपलब्ध, जो आपके होश उड़ा देंगी 

Related Articles

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Imageइस हफ्ते OTT पर रिलीज़ ही रही है “गोविंदा नाम मेरा” जैसी यह धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज़, जानिए इनके बारे में

क्या आप OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं ? यदि हाँ, तो इस हफ्ते आपकी बंपर लॉटरी लगने वाली है। इस वीक Amazon Prime से लेकर Netflix तक पर कई भाषाओं में खूब सारी फिल्में और सीरीज़ स्ट्रीम होंगी। इस हफ्ते विक्की कौशल की “गोविंदा नाम मेरा” कॉमेडी फिल्म और …

ImageDrishyam 2 और Vikram Vedha सहित इस हफ्ते यह फिल्मे/वेब सीरीज़ भी होंगी OTT पर रिलीज़, वीकेंड पर होगा एंटरटेनमेंट का ब्लास्ट

जनवरी माह में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का लगने वाला है। कई सारी मूवीज और वेब सीरीज़, जिसका सभी दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार था, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज़ होने जा रहे हैं। आइये जानते हैं कौन सी मूवी या वेब सीरीज़ इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज़ होंगी। यह भी पढ़े :-“Farzi” सीरीज़ के …

ImageSamsung खुद बेच रहा रीफर्बिश्ड Galaxy S26 Ultra, नए फोन जैसी 1 साल की वारंटी मिलेगी

Samsung India ने अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम में अब Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को भी जोड़ दिया है, और दोनों फोन samsung.com तथा Samsung Shop ऐप पर लाइव हो चुके हैं। कंपनी इन्हें खुद रीफर्बिश्ड करके बेच रही है। इसका मतलब ये हुआ कि जो पार्ट्स खराब मिलते हैं वो असली Samsung पार्ट्स …

Image1600 करोड़ की कमाई के बाद अब OTT पर आएगी ‘धुरंधर 2’? सामने आई बड़ी जानकारी

सिनेमाघरों में तूफान मचाने के बाद अब हर किसी के मन में एक ही सवाल है – धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) OTT पर कब आएगी? रणवीर सिंह की इस फिल्म ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं, उसने इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर दिया है। अब जो दर्शक …

Discuss

Be the first to leave a comment.