जल्द ही OTT पर रिलीज़ होगी Drishyam 2

इस साल की बहुचर्चित फिल्म Drishyam 2 जल्द ही दिसंबर माह में OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ होने जा रही है।

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अजय देवगन की फिल्म Drishyam की सीक्वल Drishyam 2 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है और इसे लोगों का काफी अच्छा रेस्पॉन्स भी मिला है। अगर किसी कारण आप इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं, तो ये फिल्म जल्दी ही OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने वाली है। Drishyam 2 इस साल की दूसरी फिल्म है, जिसने पहले ही दिन 15.38 करोड़ की कमाई की है और अब इसके Amazon Prime पर रिलीज़ होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।  

Drishyam 2 OTT रिलीज़

Drishyam 2 के OTT रिलीज़ का एलान हो चुका है। एक रिपोर्ट के अनुसार Amazon Prime ने इसके Copyrights को खरीदा है। हालांकि इसके OTT रिलीज़ की कोई निश्चित तारीख़ अभी सामने नहीं आयी है। 

Drishyam 2 एक थ्रिल/ड्रामा फिल्म है। 2015 में इसका पहला भाग रिलीज़ हुआ था जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था और अब 7 साल बाद इसका दूसरा भाग आया है, इसने भी दर्शकों को खूब लुभाया है। अपने ओपनिंग डे में इस फिल्म ने 15.38 करोड़ की कमाई की थी और पहले ही दिन इतनी कमाई करने वाली ये इस साल की दूसरी फिल्म है। Critics ने भी मूवी को बहुत सराहा है। फिल्म में मुख्य किरदारों की एक्टिंग, राइटिंग, डायरेक्शन, सिनेमेटोग्राफी आदि की खूब वाह-वाही की गई है।

Drishyam 2 फिल्म Cast

फिल्म के निर्माता अभिषेक पाठक और कुमार मंगत हैं। इसका निर्देशन अभिषेक पाठक ने ही किया है। मुख्य कलाकारों की बात करें तो अजय देवगन तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन, इशिता दत्त, रजत कपूर, नेहा जोशी मुख्य किरदारों में नज़र आएंगे। 

Drishyam 2 कहानी का प्लाट 

Drishyam 2 की कहानी सात साल के लीप के बाद शुरू होती है, 7 साल में विजय सलगांवकर और उसकी फैमिली अपनी नार्मल लाइफ में लौट चुके होते हैं। विजय का बिज़नेस भी काफी अच्छा चल रहा है। सभी समीर की हत्या को भूलने के प्रयास कर रहे हैं। वहीं समीर की माँ मीरा देशमुख अपने बेटे के हत्यारे को न पकड़ पाने के सदमें में है। इसी दौरान शहर में नए IG तरुण अहलावत की पोस्टिंग होती है, जो IG मीरा देशमुख का दोस्त है और अब उनके बेटे के केस को फिर से जांचने आया है, जिसके बाद विजय और उसके परिवार पर फिर से मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है। देखने वाली बात होगी कि अब किस प्रकार विजय सलगांवकर अपने परिवार की रक्षा करता है।

इस रोमांचों से परिपूर्ण फिल्म के OTT रिलीज़ की कोई निश्चित तारीख़ आते ही, हम आपको यही अपडेट करेंगे।   

Related Articles

Imageबिना PS5 खरीदे पूरी करें GTA 6 की स्टोरी! किराये पर खर्च होगा 14 गुना तक कम

एक नज़र में : GTA 6 भारत में 19 नवंबर से PS5 पर खेला जा रहा है, और जिनके पास कंसोल नहीं है, वो अब PS5 किराये पर (PS5 on rent) लेकर भी ये गेम खेल सकते हैं। रेंटल कंपनी Rentkar गेम के साथ PS5 का हफ्ते भर वाला पैक चार हज़ार रुपये से थोड़ा …

ImageDrishyam 2 और Vikram Vedha सहित इस हफ्ते यह फिल्मे/वेब सीरीज़ भी होंगी OTT पर रिलीज़, वीकेंड पर होगा एंटरटेनमेंट का ब्लास्ट

जनवरी माह में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का लगने वाला है। कई सारी मूवीज और वेब सीरीज़, जिसका सभी दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार था, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज़ होने जा रहे हैं। आइये जानते हैं कौन सी मूवी या वेब सीरीज़ इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज़ होंगी। यह भी पढ़े :-“Farzi” सीरीज़ के …

2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्में, अगर नहीं देख पाए, तो अब OTT पर देखें

वर्ष 2022 बॉलीवुड के लिए काफी उथल-पुथल भरा रहा। लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में उतनी चहल- पहल देखने को नहीं मिली जितनी उम्मीद लगाई गयी थी। 2022 में बॉलीवुड द्वारा 2019 और 2020 के मुकाबले, काफी कम फिल्मो को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया। ओटीटी के चलन ने सिनेमा को देखने और दिखाने की परंपरा …

ImageDrishyam 3 थिएटर के बाद फोन पर कब देख पाएंगे? OTT प्लेटफॉर्म तय, जानें कौन सा प्लान लेना होगा

एक नज़र में : अजय देवगन की Drishyam 3 (Drishyam: The Conclusion) थिएटर के बाद Netflix पर आएगी, क्योंकि फिल्म की ओपनिंग क्रेडिट्स में ही Netflix का नाम दिया गया है, जबकि पहली दोनों Drishyam Prime Video पर हैं। 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई ये फिल्म भारत में ₹350 करोड़ नेट से ज़्यादा कमा चुकी …

ImageOTT Release This Week: Gajab Raat से Hanuman तक 4 बड़ी रिलीज़, सबसे सस्ते एक ही रिचार्ज में उठाएं पूरा आनंद

एक नज़र में : OTT Release This Week: इस वीकेंड OTT पर पांच नई फिल्में और सीरीज़ आ रही हैं, और इनमें मनोज बाजपेयी की वो फिल्म भी है, जिसका नाम विवाद के सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के बाद बदलना पड़ा। मुश्किल बस इतनी है कि ये पांचों कहानियां चार अलग-अलग ऐप पर बंटी हैं, …

Discuss

Be the first to leave a comment.