Smartisan Jianguo Pro 3 हुआ FHD+ AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 855+ और 48MP कैमरा के साथ चीन में लांच: TikTok यूजर के लिए होगा बहुत ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Smartisan Jianguo Pro 3 को चीन में लॉन्च किया। यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। यह गेमिंग और मल्टी टास्किंग के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस है जबकि फोटोग्राफी के लिए इसमें चार रियर कैमरे दिए गए हैं। यह सेल्फी लाइटनिंग समेत कई लेटेस्ट सॉफ्टवेयर फीचर्स से लैस है। वहीं फोन की लॉक स्क्रीन को सिंगल स्वाइप कर यूजर सीधे टिकटॉक ऐप इस्तेमाल कर सकेंगे।

यह भी पढ़िए: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट वाले साल 2019 के बेस्ट स्मार्टफोन

Smartisan Jianguo Pro 3 की कीमत और उपलब्धता

Jianguo Pro 3 हैंडसेट के तीन वेरिएंट उतारे गए हैं। इसका बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,899 चीनी युआन है। इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,199 चीनी युआन है। दोनों ही वेरिएंट ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे।

टॉप-वेरिएंट में 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है जो केवल green-ish Matsutake रंग में मिलेगा और इस मॉडल की कीमत 3,599 चीनी युआन है।

हैंडसेट चीनी मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया है, पहली सेल में स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट पर 200 चीनी युआन का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर चीनी मार्केट के अलावा इसे अन्य मार्केट में कब तक उतारा जाएगा।

Smartisan Jianguo Pro 3 के फीचर

फोन में 6.33 इंच का FHD+ (1080 x 2340 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, इसकी Pixel डेंसिटी 403 पिक्सल प्रति इंच और कॉन्ट्रास्ट रेशियो 100,000:1 है। प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ 12GB रैम और 128/258GB तक की स्टोरेज भी दी गयी है।

अब बात कैमरा सेटअप की। फ़ोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे हैं, इसमें 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर, 123 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसमे भी आपको पिक्सेल बिन्निंग टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है।

इसके अलावा यहाँ कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई ए/ बी/ जी/ एन/ एसी, जीपीएस, ग्लोनॉस और वाई-फाई डायरेक्ट सपोर्ट शामिल है। फोन में आपको 4,000mAH की बड़ी बैटरी 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है।

Smartisan Jianguo Pro 3 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

मॉडल Smartisan Jianguo Pro 3
डिस्प्ले 6.39-inch (1080×2340) AMOLED
फ्रंट कैमरा 20MP
रियर कैमरा 48MP + 13MP + 8MP + 5MP
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई आधारित Smartisan OS 3.0
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855+
कीमत 2,899 युआन / 3,199 युआन / 3,599 युआन

Related Articles

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

ImageVivo Y53s हुआ स्नैपड्रैगन 480 और 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo ने आज एक अन्य बजट स्मार्टफोन Y53s 5G को लांच कर दिया है। यह एक 5G स्मार्टफोन है जिसमे आपको स्नैपड्रैगन 480, ड्यूल रियर कैमरा, और बड़ी बैटरी जैसे फीचर दिए गये है। आप यह भी कह सकते है यह Vivo Y52s का अपग्रेडेड मॉडल है जो पिछले साल लांच किया गया था। Vivo …

ImageBlack Shark 2 Pro हुआ स्नैपड्रैगन 855+ और UFS 3.0 स्टोरेज के साथ लांच पेश: जाने इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन

हाल ही में लांच किये गये BlackShark 2 के अपग्रेड वरिएन्त BlackShark 2 Pro को आज स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ पेश कर दिया गया है। मुख्य रूप से इसमें आपको सिर्फ तेज CPUऔर GPU दिया गया है और प्रो का मतलब है कि इसमेंबेहतर चिपसेट के साथ बेहतर एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा। …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

ImageLava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: ढाई दिन की बैटरी या कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 24 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: Lava ने आज अपना नया स्मार्टफोन 25,000 के बजट में पेश किया है, जिसकी खासियत है उसकी सेकेंडरी डिस्प्ले जो रियर पैनल पर कैमरा सेटअप के साथ दी गयी है। हालांकि सेकेंडरी स्क्रीन इस बजट में एक आकर्षक फीचर हो सकती है, लेकिन क्या ये इस सेगमेंट …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products