Black Shark 2 Pro हुआ स्नैपड्रैगन 855+ और UFS 3.0 स्टोरेज के साथ लांच पेश: जाने इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में लांच किये गये BlackShark 2 के अपग्रेड वरिएन्त BlackShark 2 Pro को आज स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ पेश कर दिया गया है। मुख्य रूप से इसमें आपको सिर्फ तेज CPU  और GPU दिया गया है और प्रो का मतलब है कि इसमें  बेहतर चिपसेट के साथ बेहतर एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा। इसके साथ यह पर लेटेस्ट UFS 3.0 स्टोरेज भी दी गयी है।

प्रो वैरिएंट में भी आपको ब्लैकशार्क 2 के जैसे ही गेमिंग फीचर दिए गए हैं इसके अलावा आपको मिलता है यहां पर:

  • Ludicrous Mode
  • फुल लेयर लिक्विडकूल 3.0 वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  • डेडीकेटेड गेम डाउन यानी शार्क स्पेस, इसमें गेमिंग एक्सपीरियंस काफी आकर्षक मिलता है। जिसमें आपके पसंद का गेम अपने आप ऐड हो जाते हैं और फीचर्स जैसे सेंसटिविटी, डिस्प्ले मोड, वाइब्रेशन आदि में बेहतर सुविधा मिलती है और नोटिफिकेशन और बैकग्राउंड एप्स ज्यादा परेशान नहीं करते हैं।

इन प्रो गेमिंग फीचर्स के अलावा ब्लैकशार्क 2 प्रो में आपको स्नैपड्रेगन 855 प्लस चिपसेट, 12GB रैम के साथ UFS 3.0 स्टोरेज और 4000mAh की बैटरी भी दी गई है। इसके अलावा बैटरी चार्जिंग के लिए 27 वाट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

फोटोग्राफी की बात करें तो BlackShark 2 Pro में पीछे की तरफ 48 मेगापिक्सल का सोनी imx586 सेंसर तथा 12 मेगापिक्सल टेलिफोटो ज़ूम सेंसर वाला ड्यूल रियल कैमरा सेटअप दिया गया है और सामने की तरफ मिलता है 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा।

इसके अलावा ब्लैकशार्क 2 के ही तरह यहां पर सभी एक्सेसरीज मिलती हैं और साथ ही यहां पर एक नया Arctisc3 गेमिंग हेडफोन भी शामिल किया गया है।

ब्लैक शर्ट टू प्रो की कीमत और उपलब्धता

Black Shark 2 Pro with Snapdragon 855 Plus

ब्लैक शर्क 2 प्रो का डिजाइन F1 कार से इंस्पायर्ड है, जिसमें आपको नया लाइटिंग फैक्ट्री देखने को मिलता है। यह डिवाइस इलेक्ट्रिक ब्लैक, आइस-ऐश, ब्लू, ऑरेंज और पर्पल कलर के ऑप्शन में पेश की गई है। जो चीन में 2 अगस्त से सेल में उपलब्ध हो जाएगी। अभी इसके इंडियन मार्केट में लॉन्च किए जाने से जुड़ी कोई जानकारी ज्यादा सामने नहीं आई है।

कीमत की जहाँ तक बात है तो 12GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2999 युआन जबकि 12GB रैम और 256GB कीमत 3499 युआन रखी गई है

Related Articles

ImageBajaj Pulsar N250SS भारत में लॉन्च, मिलेगा 6-स्पीड गियरबॉक्स, क्विकशिफ्टर और TFT स्क्रीन, जानें कीमत

एक नज़र में : Bajaj ने भारत में Pulsar N250SS लॉन्च कर दी है, जो अब Pulsar N250 लाइनअप का टॉप मॉडल है। इसकी खास बात 6-स्पीड गियरबॉक्स और क्विकशिफ्टर है, यानी N250 के मुकाबले इसमें एक गियर ज़्यादा मिलेगा और ऊपर के गियर आप बिना क्लच दबाए बदल सकेंगे। लेकिन पावर सिर्फ 0.5PS बढ़ी …

Imageसाल 2020 के स्नैपड्रैगन 855 प्लस के साथ उपलब्ध 15 बेहतरीन स्मार्टफोन

क्वालकॉम ने हाल ही में अपनी स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के अपग्रेड वर्जन स्नैपड्रैगन 855 प्लस को भी लॉन्च कर दिया है। इस नयी चिपसेट में आपको पहले की तुलना यानि SD855 चिपसेट से तेज CPU और GPU कोर देखने को मिलती हैं। पिछले साल भी स्नैपड्रेगन 845 के हाई फ्रिकवेंसी वर्जन को हमने कुछ फोनों …

ImageBlackShark 2 Pro होगा 30 जुलाई को लांच: स्नैपड्रैगन 855+ होगा इसका खास आकर्षण

अभी हाल ही में स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट को ग्लोबली लांच किया गया था, जिसके तुरंत बाद ही Realme, BlackShark 2, Asus जैसी कंपनियों ने इसके इस्तेमाल की तरफ इशारा किया था। तो उसी क्रम में आज Black Shark ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन BlackShark 2 Pro को लांच करने की घोषणा कर दी है जिसमे अनुमान …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageSamsung ने फिर बढ़ाए Galaxy F70 Pro, M47 और A27 के दाम, अब तीनों ₹2,000 महंगे

एक नज़र में : Samsung ने भारत में अपने तीन मिड-रेंज फोनों, Galaxy F70 Pro, Galaxy M47 और Galaxy A27 के दाम फिर ₹2,000 बढ़ा दिए हैं। इसके बाद F70 Pro और M47 के बेस वैरिएंट की कीमत ₹37,999 हो गई है, जो इनकी लॉन्च कीमत से पूरे ₹12,000 ज़्यादा है। टिपस्टर संजू चौधरी के …

Discuss

Be the first to leave a comment.