Tata Group बनेगा भारत का पहला iPhone निर्माता, जल्द ही Wistron Corp के साथ समझौता होने की उम्मीद

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में जल्द ही iPhone को एसेंबल करने में देश का सबसे बड़ा समूह Tata अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। दरअसल, Tata Group अगस्त में Apple Inc सप्लायर की फैक्ट्री का अधिग्रहण करने के लिए जल्द एक समझौता कर सकता है। इस तरह ऐसा पहली बार होगा कि कोई स्थानीय कंपनी iPhone की एसेंबली में कदम रखेगी।

ये पढ़ें : iQOO Neo 7 Pro की बराबरी क्या अन्य मिडरेंज फ्लैगशिप फोन कर सकते हैं, आइए जानते हैं

Bloomberg की मानें तो मानें तो दक्षिण भारत के कर्नाटक में Wistron Corp फैक्ट्री का अधिग्रहण करने पर बात चल रही है, जिसकी संभावित कीमत 600 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। इसमें 10,000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं, जो हाल ही में आए iPhone 14 मॉडल को एसेंबल कर रहे हैं।

Wistron ने राज्य समर्थित वित्तीय प्रोत्साहन प्राप्त करने के लिए वित्त वर्ष मार्च-2024 तक कारखाने में करीब 1.8 अरब डॉलर की कीमत के iPhone भेजने का कमिटमेंट किया है। ऐसे में अगले साल प्लांट में काम करने वालों की संख्या को तीन गुना तक करने की योजना बनाई गई है। अब टाटा उन वादों को पूरा करने के लिए तैयार है क्योंकि Wistron भारत में iPhone के कारोबार से बाहर हो गया है।

हालांकि, इस बाबत Tata, Wistron और Apple के प्रवक्ताओं ने कुछ भी कहने से इनकार किया है। 30 जून को समाप्त तीन महीनों में Wistron ने भारत से लगभग 500 मिलियन डॉलर के iPhone का निर्यात किया है। Apple के अन्य प्रमुख ताइवानी सप्लायर Foxconn Technology Group और Pegatron Corp ने भी स्थानीय स्तर पर इसमें वृद्धि की है।

उधर, टाटा पहले से ही तमिलनाडु में सैकड़ों एकड़ भूमि में फैले अपने कारखाने में iPhone की चेसिस या डिवाइस की मेटल बैकबोन बनाता है। कंपनी चेयरमैन एन. चंद्रशेखन ने पहले मंशा जताई थी कि Tata चिप निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखना चाहता है।

ये पढ़ें : Nothing Phone (2) आज होगा लॉन्च, लाइव स्ट्रीमिंग से लेकर बिक्री तक सब जानें यहां

अगर यह समझौता हो जाता है तो अन्य दुनियाभर के इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांडों की चीन पर निर्भरता कम होती चली जाएगी और कंपनियां भारत में उत्पादन पर विचार करने के लिए आने लगेंगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्पादन और रोजगार का विस्तार करने के लिए आकर्षक वित्तीय प्रोत्साहन के साथ सरकारी कार्यक्रम स्थापित करने के बाद से भारत ने घरेलू विनिर्माण में तेज़ी आई है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

Imageअब चीन की कंपनी नहीं बल्कि भारत की ये कंपनी, भारत में ही बनाएगी iPhones

ताइवानी कंपनी Winstron Apple के iPhones बनाने का काम करती है, लेकिन पिछले कुछ सालों में कोविड के कारण स्थिति काफी खराब रही है और इस समय फिर चीन समेत कई देशों में कोरोना का संकट है, जिससे Apple के प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग पर भी असर पड़ रहा है। इस कारण से भी Apple अपने …

ImageNetflix जल्द आ रहा है लॉन्ग-टर्म सब्सक्रिप्शन प्लान्स इंडिया में: कीमत में होगी 50% तक की कटौती

स्ट्रीमिंग सर्विस Netflix भारत में अब पॉपुलर हो चुका है. भारत के लिए Netflix ने कुछ महीने पहले ही Mobile Only प्लान लॉन्च किए हैं। भारत में कंपनी अच्छा बिजनेस कर रही है और अब शायद जल्द ही आपको कुछ नए और सस्ते प्लान्स मिल सकते हैं। Netflix लॉन्ग टर्म प्लान्स पर काम कर रही …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products