Tamilrockers, Filmyzilla और Filmy4wap पर रिलीज़ से पहले लीक हुई सुपर स्टार शारुख की फिल्म “पठान”

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दर्शकों का 4 साल का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो रहा है क्योंकि शाहरुख खान आज अपनी फिल्म पठान के साथ सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। फिल्म सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित है और फिल्म में सह-कलाकार दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में हैं। पठान यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है जिसमें सलमान खान और ऋतिक रोशन भी शामिल होंगे। जब से पठान की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है, इसने प्री-बुकिंग के पहले दिन 5 लाख से अधिक टिकटों की बिक्री के साथ सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालाँकि, ऐसा लगता है कि आज के डिजिटल युग में पायरेसी से कुछ भी सुरक्षित नहीं रह सकता है क्योंकि पठान की पूरी फिल्म टोरेंट साइटों के माध्यम से ऑनलाइन लीक हो गई है।

यह भी पढ़े :-“Farzi” सीरीज़ के साथ शाहिद करेंगे ओटीटी पर अपना डेब्यू, जानिए किस डिजिटल प्लेटफार्म पर आएगी सीरीज़

कुछ हालिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि पठान फिल्म विभिन्न टोरेंट वेबसाइटों जैसे कि Tamilrockers, Filmyzilla और Filmy4wap पर स्ट्रीमिंग और डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। जबकि एक वेबसाइट ने इसे ‘कैमरिप’ प्रिंट होने का उल्लेख किया है, बाकियों ने प्रिंट को क्लासिफ़ाइ करने के लिए ‘डीवीडी रिप’ टैग का उपयोग किया है। फिल्म कथित तौर पर 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p और HD क्वालिटी में उपलब्ध है। यह पहली बार नहीं है, जब पठान पायरेसी की चपेट में आई हैं, इससे पहले भी बेशरम रंग, गीत विवाद के बाद फिल्म का ट्रेलर आधिकारिक रूप से लॉन्च होने से पहले ही लीक हो गया था। हालाँकि किसी भी साइट के लिए अपनी रिलीज़ से पहले मूवी अपलोड करना एक गैरकानूनी अपराध है, लेकिन ऐसी हजारों टोरेंट साइट्स हैं जो बिना किसी विचार के ऐसा करती हैं।

यह भी पढ़े :-Spatial ऑडियो फीचर के साथ भारत में 7 फरवरी को लॉन्च होंगे OnePlus Buds Pro 2

यह निश्चित रूप से एक गैरकानूनी कार्य है, इससे फिल्ममेकर्स की पूरी मेहनत प्रभावित होती है। साथ ही यह दर्शकों के हॉल में फिल्म देखने के अनुभव को भी कम कर देती है। यशराज फिल्म्स ने भी ट्विटर पर सभी से अनुरोध किया कि वे किसी भी वीडियो को रिकॉर्ड करने, उन्हें ऑनलाइन साझा करने और कोई स्पॉइलर देने से परहेज करें।

पठान फिल्म स्टोरी प्लाट

पठान फिल्म में शाहरुख खान एक एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं जो एक आतंकी संघठन का खात्मा करना चाहता है। फिल्म में वह जॉन अब्राहम द्वारा निभाए गए आतंकवादी नेता जिम के खिलाफ लड़ते हुए दिखाई देंगे, जिसमें दीपिका पादुकोण उनका भरपूर सहयोग करती नज़र आएंगी।

डिस्क्लेमर- समस्त स्मार्टप्रिक्स टीम पाइरेसी की निंदा करती हैं और पाठकों से आग्रह करते हैं कि फिल्म को केवल सिनेमाघरों में जाकर देखें और अंततः नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और हॉटस्टार जैसे आधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें। 1957 के कॉपीराइट अधिनियम के तहत पायरेसी एक दंडनीय अपराध है, इसलिए हम आपसे अनुरोध करेंगे कि आप किसी भी रूप में पाइरेसी गतिविधियों में भाग लेने या इसका प्रोत्साहन करने से बचें।

यह भी पढ़े :-UPI: गलत UPI आईडी पर भेजे गए पैसे कैसे वापस पाएं ? जानिए यहाँ

Related Articles

Imageथिएटर से उतरी The Vvaan, अब घर बैठे कब देख पाएंगे? OTT प्लेटफॉर्म और ज़रूरी प्लान जानें

एक नज़र में : The Vvaan OTT Release: वन देवी की लोककथा पर बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की The Vvaan का थिएटर वाला सफर खत्म हो गया है। 25 सितंबर को आई ये फिल्म दुनिया भर में ₹92.48 करोड़ कमाकर सिद्धार्थ के करियर की पांचवीं सबसे बड़ी फिल्म बनी, हालांकि एक हफ्ते बाद …

ImageDrishyam 2 और Vikram Vedha सहित इस हफ्ते यह फिल्मे/वेब सीरीज़ भी होंगी OTT पर रिलीज़, वीकेंड पर होगा एंटरटेनमेंट का ब्लास्ट

जनवरी माह में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का लगने वाला है। कई सारी मूवीज और वेब सीरीज़, जिसका सभी दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार था, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज़ होने जा रहे हैं। आइये जानते हैं कौन सी मूवी या वेब सीरीज़ इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज़ होंगी। यह भी पढ़े :-“Farzi” सीरीज़ के …

Imageपॉपकॉर्न नहीं गोलगप्पे रखें तैयार: इस वीकेंड के लिए Netflix ने रिलीज़ की ये बड़ी फिल्म

आमिर खान की फिल्म ‘Laal Singh Chadha’ के बड़े पर्दे पर रिलीज़ से पहले से ही काफी चर्चा है। जो लोग आमिर और करीना कपूर की इस फिल्म को देखने के लिए बड़े पर्दे पर नहीं जा सके, उनके लिए ये फिल्म अब खुद उनके घरों के अंदर आ पहुंची है। इंटरनैशनल स्तर पर रिलीज़ …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Imageटोक्यो फिल्म फेस्टिवल से सीधे आपके फोन तक – सीधे OTT पर आ रही भारत की पहली Sumo Didi की सच्ची कहानी, जानें कब

एक नज़र में : भारत की पहली प्रोफेशनल महिला सूमो पहलवान हेतल दवे की सच्ची कहानी पर बनी फिल्म Sumo Didi का ट्रेलर आ गया है, और इसे देखने के लिए आपको सिनेमाघर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। ये फिल्म 23 अक्टूबर को सीधे ZEE5 पर आएगी, यानी आप इसे अपने फोन या TV पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products