“Farzi” सीरीज़ के साथ शाहिद करेंगे ओटीटी पर अपना डेब्यू, जानिए किस डिजिटल प्लेटफार्म पर आएगी सीरीज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने एक अभिनेता के रूप में अपनी बहुमुखी प्रतिभा को बार-बार साबित किया है। कबीर सिंह में कबीर और पद्मावत में रतन सिंह के रूप में उनकी प्रभावशाली एक्टिंग को सभी ने सराहा है। उन्हें आखिरी बार 2022 में आई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म जर्सी में देखा गया था। पिछले साल अभिनेता ने राज और डीके के साथ अपने डिजिटल डेब्यू की घोषणा की थी। अभिनेता ने अब अपनी आगामी ओरिजिनल सीरीज़ Farzi के बारे में खुलासा किया है।

यह भी पढ़े :- साल के पहले हफ्ते ही लगेगा OTT पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अमिताभ बच्चन सहित भुवन बम की फिल्में होंगी रिलीज़

Farzi ओटीटी रिलीज़ डेट : किस ओटीटी प्लेटफार्म पर आएगी सीरीज़

Farzi फिल्म Amazon की ओरिजनल सीरीज़ है। जाहिर सी बात है कि सीरीज़ ओटीटी प्लेटफार्म Amazon Prime पर रिलीज़ की जाएगी। बताया जा रहा है कि सीरीज़ 10 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज़ होगी।

प्रोमो वीडियो के द्वारा शाहिद ने फैंस को दी जानकारी

ओटीटी देखने वाले दर्शकों के लिए नया साल और भी अधिक मनोरंजन से भरपूर होने वाला है। Amazon Prime ने आज अपनी आगामी सीरीज़ की जानकारी देते हुए शाहिद कपूर का एक छोटा सा प्रोमो वीडियो जारी किया है। जैसे ही वीडियो चलता है, शाहिद कपूर को कलात्मक तरीके से कैनवास पर पेंटिंग करते हुए देखा जा सकता है। अपने जीवन के ‘नए चरण’ के बारे में बात करते हुए, उनतीस सेकंड के वीडियो में अभिनेता सोचता है कि क्या दर्शक उनके नए अंदाज़ को पसंद करेंगे ? इसके बाद वह कहते हैं, ‘लेकिन एक कलाकार एक कलाकार होता है’, वीडियो में शाहिद द्वारा कैनवास पर ‘Farzi’ शब्द को लिखते हुए दिखाया जाता है, जिससे दर्शकों को अभिनेता की आगामी Amazon Original सीरीज़ के बारे में एक बड़ा संकेत मिलता है।

Farzi सीरीज़ कास्ट

Farzi सीरीज़ में एक्टर शाहिद कपूर के साथ कृति सनोन, विजय सेतुपति, के.के मेनन, राशि खन्ना, कुबरा सैत और अमोल पालेकर हैं। सीरीज़ के डायरेक्टर राज और डीके हैं, जिन्होंने Family Man सीरीज़ को भी डायरेक्ट किया था।

Farzi सीरीज़ प्लॉट

Farzi सीरीज़ की कहानी को लेकर अभी कोई भी जानकरी सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान लगाए जा रहें हैं कि शाहिद कपूर की यह आगामी सीरीज़ थ्रिल और क्राइम बेस्ड हो सकती है।

यह भी पढ़े :- Xiaomi ने किया बड़ा एलान, 2024 तक आएगी Electric Car

Related Articles

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

ImageTamilrockers, Filmyzilla और Filmy4wap पर रिलीज़ से पहले लीक हुई सुपर स्टार शारुख की फिल्म “पठान”

दर्शकों का 4 साल का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो रहा है क्योंकि शाहरुख खान आज अपनी फिल्म पठान के साथ सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। फिल्म सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित है और फिल्म में सह-कलाकार दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में हैं। पठान यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है …

ImageDrishyam 2 और Vikram Vedha सहित इस हफ्ते यह फिल्मे/वेब सीरीज़ भी होंगी OTT पर रिलीज़, वीकेंड पर होगा एंटरटेनमेंट का ब्लास्ट

जनवरी माह में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का लगने वाला है। कई सारी मूवीज और वेब सीरीज़, जिसका सभी दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार था, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज़ होने जा रहे हैं। आइये जानते हैं कौन सी मूवी या वेब सीरीज़ इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज़ होंगी। यह भी पढ़े :-“Farzi” सीरीज़ के …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageOnePlus N6 8,000mAh दमदार बैटरी के साथ लॉन्च – एक बार चार्ज पर चलेगा कई दिन, जानिए कीमत

OnePlus ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है, जिसका नाम OnePlus N6 है। Nord CE6 Lite (रिव्यू) के नीचे के सेगमेंट में आया यह नया N-सीरीज़ डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ, मज़बूती से जुड़े फ़ीचर्स और जाना-पहचाना OxygenOS अनुभव अपेक्षाकृत किफ़ायती कीमत पर लेकर आया है। OnePlus N6 को हरे (Fresh Mint) और …

Discuss

Be the first to leave a comment.