Starlink को मिली हरी झंडी, जल्द भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Elon Musk की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस Starlink भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी ने अपने आखिरी पड़ाव को भी पूरा कर लिया है, और Indian National Space Promotion and Authorisation Centre (IN-SPACe) द्वारा कंपनी को अप्रूवल भी मिल गया है। अब जल्द ही ये सर्विस भारत में शुरू हो जाएगी, जिससे यूजर्स को काफी तेज इंटरनेट स्पीड मिलेगी और कनेक्टिविटी की समस्या भी खत्म हो जाएगी। आगे इससे जुड़ी सभी बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OTT Release This Week 7 जुलाई से 13 जुलाई तक धूम मचाएगी ये फिल्में

Starlink को मिली मंजूरी

भारत के स्पेस रेगुलेटर द्वारा 8 जुलाई, 2025 को Starlink को भारत में अपनी नॉन इंडियन GSO और NSGO सैटेलाइट उपग्रह द्वारा ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू करने की अनुमति दे दी है, जिसमें विष कर Starlink Gen 1 समूह शामिल है। इसकी जानकारी IN-SPACe वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी को ये अनुमति 7 जुलाई, 2030 तक के लिए ही मिली है।

इसी के साथ कंपनी के लिए निर्देश भी जारी लिए गए हैं, कि गेटवे बीम के लिए, कंपनी को 27.5–29.1 GHz और 29.5–30 GHz के अपलिंक बैंड, और 17.8–18.6 GHz और 18.8–19.3 GHz के डाउनलिंक बैंड में, दाएँ और बाएँ दोनों वृत्ताकार ध्रुवीकरण का उपयोग करते हुए संचालन करना होगा। वहीं उपयोगकर्ता बीम के लिए, स्वीकृत बैंड में 14.0–14.5 GHz अपलिंक (LHCP) और 10.7–12.7 GHz डाउनलिंक (RHCP) उपयोग किया जाएगा।

सरकार से स्पेक्ट्रम हासिल करना होगा

पहले कंपनी ने दूरसंचार विभाग(DoT) द्वारा ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन (जीएमपीसीएस) लाइसेंस हासिल किया और अब Indian National Space Promotion and Authorisation Centre (IN-SPACe) द्वारा कंपनी को अप्रूवल भी मिल गया है।

इसके बाद अब कंपनी को सरकार से स्पेक्ट्रम हासिल करना होगा। इसी के साथ अन्य चीजें जैसे, ज़मीनी बुनियादी ढाँचा स्थापित करना, परीक्षणों और जाँचों के ज़रिए राष्ट्रीय सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुपालन का प्रदर्शन करना, और देश भर में कम से कम तीन गेटवे स्टेशन स्थापित करने जैसे काम करना होंगे।

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने भारत में वीसैट प्रदाताओं के साथ हाथ मिला लिया है, और इसके लिए डॉक्यूमेंटेशन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। अब जल्द ही कंपनी अपनी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस को भारत में शुरू कर सकती है। हालांकि, कीमत की जानकारी सटीक रूप से सामने नहीं आयी है।

ये पढ़ें: Motorola ने लॉन्च कर दिया 20,000 रूपये से कम कीमत में दमदार फोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Discuss

Be the first to leave a comment.