Motorola ने लॉन्च कर दिया 20,000 रूपये से कम कीमत में दमदार फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने आज भारत में अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसे G सिरीज़ में Motorola G96 5G के नाम से पेश किया गया है। फोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.67 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आता है, और इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। आगे Motorola G96 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Youtube पर इन चैनल्स की आयी शामत, नहीं कर पाएंगे इस तारीख से कमाई

Motorola G96 5G की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपए और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपए है। फोन को PANTONE Greener Pastures, PANTONE Cattleya Orchid, PANTONE Ashleigh Blue और PANTONE Dresden Blue इन चार रंगों में पेश किया गया है।

Motorola G96 5G Colors

फोन की बिक्री 16 जुलाई, 2025 से शुरू होगी और इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, ऑफलाइन स्टोर्स, और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Motorola G96 5G स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.67 इंच का FHD+ pOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ साथ 300Hz टच सैंपलिंग रेट, HDR10+ को भी सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 5 का उपयोग किया गया है।

फोन Snapdragon 7s Gen 2 4nm चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 710 GPU दिया गया है। फोन में 8GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिल जाती है। ये Hello UI के साथ Android 15 पर रन होता है, और इसमें 2 साल के OS अपडेट्स और 3 साल के SMR अपडेट्स मिलते हैं।

बैक पैनल पर OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा, और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5500mAh बैटरी के साथ आता है, और 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको 5G, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11ax (2.4GHz/5GHz), Bluetooth 5.2, GPS, USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिल जाएंगे। पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग की सुरक्षा दी गई है। इसके अतिरिक्त, Dolby Atmos, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

ये पढ़ें: आज Galaxy Unpacked Event में होंगे ये प्रोडक्ट्स लॉन्च, जानें कब और कहां देखें?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Image7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

OnePlus ने भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और यही अब कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। ये फोन सिर्फ एक ही 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गयी है। यानी ये N6x से नीचे बैठता है, जो ₹20,999 से शुरू होता है। आप इसे …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

Discuss

Be the first to leave a comment.