Home Uncategorized Spotify Music जल्दी होगा इंडिया में लांच; CEO Daniel Ek ने कहा

Spotify Music जल्दी होगा इंडिया में लांच; CEO Daniel Ek ने कहा

0

विश्व की काफी प्रतिष्टित और सबसे बेहतर म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस में से एक Spotify, जल्दी ही हो सकती है इंडिया में लांच। स्वीडिश कंपनी अब US और यूरोप से बाहर भी अपने लिए भविष्य तलाश रही है जिसके लिए वह अन्य देश जैसे इंडिया, रूस और अफ्रीका की तरफ रुख कर रही है।

यह भी पढ़े:Galaxy J7 (2018) आ सकता है एंड्राइड ओरेओ के साथ; बेंचमार्क साईट के अनुसार

‘Investor Day’ इवेंट के दौरान Spotify के CEO Daniel Ek ने यह घोषणा की है की कंपनी जल्द ही अपनी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस को कुछ बड़े बाजारों में लांच करेगी और कहा, “हम भारत, रूस और अफ्रीका जैसी दुनिया के कुछ सबसे बड़े बाजारों में लॉन्च करने पर काम कर रहे हैं,”। Spotify ने अभी हाल ही में Isreal, Romania, साउथ अफ्रीका और वियतनाम में अपनी सर्विस शुरू की है जिसके बाद ये सर्विस अब 65 देशों में लगभग 159 मिलियन यूजर (71 मिलियन प्रीमियम यूजर) को अपनी सुविशा प्रदान करती है।

Spotify का भारत में भविष्य

भारत में Spotify को लांच होने के तुरंत बाद ही काफी ज्यादा कम्पटीशन का सामना करना पड़ेगा क्योकि यहाँ पर पहले से ही काफी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस उपलब्ध है जो टॉप पर बनी रहना चाहेंगी. Apple की Itunes काफी जानी-मानी सर्विस है वही अभी अभी लांच हुई अमेज़न म्यूजिक सर्विस भी उम्मीद से अच्छा काम कर रही है. Ganna और Savan भारत की सबसे पुरानी सर्विसो में गिनी जाती है जिनका भारतीय बाज़ार में काफी दबदबा है और वोडाफ़ोन, एयरटेल, जिओ आदि की म्यूजिक ऐप्प को भी नजरअन्दाज नहीं किया जा सकता है.

यह भी पढ़े: Vivo V9 की इमेज, स्पेसिफिकेशन और फीचर आधिकारिक पेज पर देखे गये

भारत में बने रहने के लिए Spotify को सबसे पहले प्राइस को ध्यान में रखना होगा। Amazon, Netflix आदि सर्विस में आपको जो पैक दिए जाते है उनका मूल्य अन्य देशो की तुलना में कम रखा जाता है। जैसे अमेज़न में 999 रुपए प्रति वर्ष की कीमत पर सर्विस प्रदान की जाती है वही Apple Music आपको 120 रुपए प्रति महीने की दर पर म्यूजिक कंटेंट उपलब्ध कराती है। इन पैक को खरीदने पर आपको अनलिमिटेड म्यूजिक और ऐड-फ्री म्यूजिक की सुविधा मिल जाती है। इस वजह से Spotify को बाज़ार में बने रहने के लिए अच्छा लोकल कंटेंट वो भी थोडा कम कीमत पर उपलब्ध कराना पड़ेगा।

Amazon Music Launched In India: Now Stream Desi and International Music on Web, Android, & iOS Devices

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version